गोवा नहीं, बल्कि इन बीच को बनाएं अपना ट्रैवल डेस्टिनेशन: Beaches in India
Beaches in India

हर बार गोवा जाते हैं, तो इस बार ये बीच विजिट करें

आज हम आपको कुछ ऐसे बीच साइड के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको बेहद पसंद आएगा।

Beaches in India: छुट्टियां प्लान करने के लिए लोगों की पसंदीदा जगहों में बीच साइड हमेशा लिस्ट में शामिल रहता है। समुद्र का नीला पानी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है, गर्मी हो या फिर सर्दी समुद्र का तट लोगो को हर मौसम में अपनी तरफ खींचता है। बीच की खूबसूरती लोगों को शांति और मन को सुकून देती है।

वहीं देश के ज्यादातर राज्य समुद्र से घिरा हुआ है ऐसे में यह हमारे देश की खूबसूरती भी बढ़ाता है। यहां कई तरह के बीच आपको मिलेगा। जिसमें कुछ अविश्वसनीय भी हैं। भारत में पश्चिमी तट पर पाए जाने वाले समुद्र तट सबसे अच्छे माने जाते हैं, जिसमें गोवा सबका पसंदीदा जगह है।

बीच साइड की जब भी बात होती है तो कुछ ही नामों तक लोग सिमट कर रह जाते हैं, घूमने के लिए सब के जुवा पर गोवा का ही ज्यादातर नाम रहता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे बीच साइड के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको बेहद पसंद आएगा।

वर्कला बीच

Beaches in India
varkala beach

केरल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, पूरे भारत से लोग यहां छुट्टियां मनाने आते हैं। यहां की खूबसूरत नजारे को चार चांद यहां के बीच लगाते हैं, उसमें एक है वर्कला बीच। यह बीच केरल की राजधानी से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर है। यहां आपको अरब सागर के मनमोहक दृश्य दिखाई देते हैं। यहां आपको चट्टाने, जिसके एक तरफ झोंपड़ियाँ मिलेगी। योग और आयुर्वेद यहाँ पर बहुत लोकप्रिय है, यहां आपको एक आदर्श वातावरण मिलेगा हैं।

स्वर्गद्वार बीच

Swargadwar Beach
गोवा नहीं, बल्कि इन बीच को बनाएं अपना ट्रैवल डेस्टिनेशन: Beaches in India 7


पुरी की धड़कन कहे जाने वाला स्वर्गद्वार बीच खुब प्रसिद्ध है। अगर आप गर्मियों की छुट्टी मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह लोकेशन परफेक्ट रहेगा। अगर आप दिल्ली या नोएडा में रह रहे है, आप इस बीच पर कई एक्टिविटी का आनंद ले सकते है, शाम के समय वहां समय बिताना आपके दिल को खुश कर देगा।

गोकर्ण बीच

Swargadwar Beach
Swargadwar Beach


गोकर्ण बीच उत्तरी कर्नाटक में स्थित है जो जो पर्यटकों के साथ तीर्थयात्रियों को भी आकर्षित करता है।  गोकर्ण आजकल पर्यटकों में काफी लोकप्रिय हो रहा है। यहां का प्राकृतिक नजारा और माहौल पर्यटकों को खूब लुभाता है। इसके अलावा गोकर्ण ऐतिहासिक मंदिरों के साथ अपना सागर तटों के लिए काफी मशहूर है।

तारकरली बीच

Tarkarli beaches
गोवा नहीं, बल्कि इन बीच को बनाएं अपना ट्रैवल डेस्टिनेशन: Beaches in India 8


दक्षिण महाराष्ट्र के तारकरली बीच पर आप कम बजट में भी अपनी छुट्टियां खुल कर इंजॉय कर सकते हैं। इस समुद्र तट की एक और खासियत है कि इस समुद्र तट के पास भारत में सबसे अच्छे प्रवाल भित्तियों में से एक है। आपको इस बीच पर कई सरल होमस्टे मिल जाएगा। इसके साथ ही साइकिल चलाना और समुद्र तट के आसपास टहलना आपको भाएगा।

राधानगर बीच

Radhanagar Beach
Radhanagar Beach

प्राचीन सफेद रेत का समुद्र तट है राधानगर बीच। अंडमान द्वीपसमूह का एक पॉपुलर बीच भी। जंगलों से घिरा यह बीच लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां लोग धूप का खुल कर आनंद लेते हैं। इसके अलावा यहां ट्रेकिंग करने वालों के लिए भी कई ऑप्शन्स हैं। यहां समुद्र तट से सूर्यास्त का अद्भुत नजारा दिखाई देता है। अगर आप भी छुट्टियां प्लान कर रहे हैं, तो भारत के इन बीज पर आप जा सकते हैं जो आपके लिए सुखद अनुभव हो सकता है।