Maha Shivratri 2025: साल भर में कल 12 शिवरात्रि मनाई जाती है, लेकिन फागुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन पड़ने वाली शिवरात्रि को सबसे खास माना जाता है। यह शिवरात्रि महाशिवरात्रि के नाम से जानी जाती है। हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूजा अर्चना कर कुछ उपाय करते हैं ताकि उनके जीवन की सभी समस्याओं का अंत हो सके और उन्हें भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त हो सके।
कहा जाता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से महादेव की पूजा अर्चना कर महाशिवरात्रि के दिन उनसे कुछ मांगता है वो जरूर पूरा होता है। मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन ही माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह संपन्न हुआ था। इसलिए इस दिन सच्चे मन से जो भी मनोकामना मांगी जाती है वो पूर्ण जरूर होती है। आज हम आपको महाशिवरात्रि के दिन किए जाने वाले कुछ आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप सच्चे मन से पूर्ण करेंगे तो आपके जीवन ही हर समस्या का समाधान होगा। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में विस्तार से –
कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि?
इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025, बुधवार के दिन मनाई जाएगी। बता दें, चतुर्दशी तिथि का आरंभ 26 फरवरी की सुबह 11:08 हो जाएगा। इस दिन की जाने वाली पूजा को अत्यंत शुभ माना जाता है। महाशिवरात्रि की पूजा में उदयातिथि महत्वपूर्ण नहीं होती ये इसलिए क्योंकि इस दिन चारों प्रहर पूजा का विधान है।
ये है वो आसान उपाय
महामृत्युंजय का जाप
महाशिवरात्रि के दिन जो भी भक्त सच्चे मन से और पूरी श्रद्धा के साथ महामृत्युंजय मंत्र का जाप करता है तो उसके जीवन की तमाम समस्याओं से उसे मुक्ति मिलती है। कहा जाता है कि महामृत्युंजय मंत्र का जाप जीवन में आने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्या, धन संबंधित समस्या या अकाल मृत्यु को टालता है इतना ही नहीं ये मृत्यु के भय को भी दूर करता है। साथ ही जीवन की समस्त बाधाओं को दूर करता है और जीवन को सुखदमय बनता है।
रुद्राभिषेक करें
महाशिवरात्रि के दिन हर भक्त को भगवान शिव की पूजा अर्चना करनी चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन की जाने वाली पूजा अर्चना का फल भक्तों को जरूर मिलता है। वहीं अगर कोई भक्त उसके जीवन की समस्याओं से परेशान है तो उस भक्त को महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ का रुद्राभिषेक जरूर करना चाहिए। कहा जाता है कि रुद्राभिषेक एक शक्तिशाली वैदिक अनुष्ठान है, जिसमें पंचामृत के साथ कुछ विशेष मन्त्रों का जाप कर भोलेनाथ की पूजा की जाती है। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्त के जीवन में आई नकारात्मकता को दूर कर सभी बाधाओं को खत्म करते हैं। इतना ही नहीं धन से जुड़ी समस्याओं से भी उन्हें छुटकारा मिलने लगता है। वहीं जीवन भी सुखद में बन जाता है।
शिवलिंग पर चढ़ें ये चीजें
महाशिवरात्रि के दिन हर भक्त को भोलेनाथ के शिवलिंग पर बेलपत्र और धतूरा जरूर चढ़ाना चाहिए। कहा जाता है कि अगर कोई भक्त मनोकामना के साथ ये दो चीजें शिवलिंग पर अर्पित करता है तो उसकी मनोकामना जरूर पूर्ण होती है और उसे इसका फल भी जल्द ही मिल जाता है। धतूरा भगवान शिव को प्रिय है। ये जीवन में सकारात्मकता का संचार करता है। इस उपाय से कर्ज से मुक्ति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
