Overview: इन न्यूड शेडस लिपस्टिक से फेस को दे डिफरेंट लुक
लिपस्टिक हमेशा इस तरह की लगानी चाहिए जिससे आपके चेहरे का मेकअप अट्रैक्टिव नजर आए। आजकल यदि आप देखें तो मेकअप में खूब सारे एक्सपेरिमेंट किए जा रहे है तो ऐसे में आपको लिपस्टिक का सही शेड चुनना अनिवार्य है।
Nude Lipstick Shade Guide: ड्रेसअप चाहे जो भी पहन लें लेकिन यदि आपका चेहरा अट्रैक्टिव दिखना चाहिए। क्योंकि यदि चेहरा अट्रैक्टिव नहीं होगा तो आपकी ड्रेस उतनी आकर्षित नजर नहीं आएगी। और मेकअप आपके चेहरे को सही तरह से अट्रैक्टिव बना सकता है। लेकिन मेकअप में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट का आपको सही तरह से इस्तेमाल करना आना चाहिए। अगर आप लिपस्टिक की बात करें तो बिना लिपस्टिक के मेकअप अधूरा है। तो ऐसे में यदि आप लिपस्टिक के शेड और अपने कलर के अनुसार इसका इस्तेमाल नहीं करती है तो आपका मेकअप उतना अधिक अट्रैक्टिव नजर नहीं आएगा। और आजकल न्यूड लिपस्टिक का चलन जोरों पर है तो आईए जानिए इसे कैसे आप सही तरीके से इस्तेमाल कर सकती है।
स्किन टोन को ध्यान में रखते हुए न्यूड लिपस्टिक लगाएं
फेअर कलर
न्यूड शेड के नाम से ही आपको पता चल रहा है यह नेचुरल कलर्स होते है जो आपके होठों को नेचुरल लुक देते है। अधिकतर फेअर कलर पर गुलाबी,पीच या फिर भूरे रंग में शेड्स ज्यादा सुंदर लगते है। जब आप न्यूड शेड की लिपस्टिक लगाएं तो आपका मेकअप भी थोड़ा लाइट होना चाहिए। जिससे आपका मेकअप प्रोपर नजर आए। क्योंकि यदि आपने ऐसे में ज्यादा डार्क शेड में मेकअप कर लिया तो आपका लुक नेचुरल नजर नहीं आएगा। इन लिपस्टिक में चाहे आप ग्लॉस या फिर मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती है।
गेहूंआ कलर

अधिकतर भारतीय महिलाओं का रंग गेहुंआ रंग ज्यादा देखा जाता है। ऐसे में उनको यदि मेकअप में लिपस्टिक में न्यूड शेड का इस्तेमाल करना है तो वह कैरेमल,बेज और नारंगी वॉर्म न्यूड लिपस्टिक का इस्तेमाल करें यह रंग उन पर काफी जंचेेंगे। यह आपके चेहरे को एक आकर्षित लुक देंगे। साथ ही आप यदि आप लिपस्टिक में यदि न्यूड शेड का इस्तेमाल कर रही है तो जरूरी है कि आंखों को थोड़ा अटै्क्टिव काजल और लाइनर लगाकर कर सकती है। जिससे आपका चेहरा ओवर ऑल सुंदर नजर आएगा।
डार्क कलर
यदि आपका रंग डार्क है तो आपका कलर का चुनाव देखकर करना चाहिए। क्योंकि यदि आपने ज्यादा ब्राइट रंगों का इस्तेमाल किया तो आपका रंग और भी डार्क नजर आएगा। आपको लिपस्टिक में थोड़े न्यूड रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि तभी आपका चेहरा अधिक अटै्क्टिव नजर आएगा। आप न्यूड कलर में चॉकलेट और लाइट ब्राउन कलर का इस्तेमाल करें। यह न्यूड कलर होने के साथ आपको एक प्रोपर लुक देंगे। लेकिन गुलाबी रंग के इस्तेमाल से बचें। क्योंकि गुलाबी रंग आप पर ज्यादा भड़कीला नजर आएगा।
इन शेडस पर भी ध्यान दें
-फेअर कलर वाली महिलाएं पीची और नारंगी न्यूड शेडस की लिपस्टिक को भी अपनी मेकअप किट में शामिल कर सकती है।
-आजकल ग्लॉसी और शिमरी न्यूड कलर की लिपस्टिक भी काफी इन है।
-यदि आपको अपने होंठों को सॉफ्ट लुक देना है तो डस्टी न्यूड पिंक लिपस्टिक का चुनाव कर सकती है।
सही न्यूड लिप शेड चुनने के टिप्स
-जरूरी है कि सही न्यूड लिपस्टिक का चुनाव करने से पहले उसे एक बार अपनी त्वचा पर लगाकर ट्राई कर लें।
-मेकअप और ड्रेस दोनों को ध्यान में रखते हुए न्यूड लिपस्टिक उपयोग करें।
-यदि आपको न्यूड लिपस्टिक को ज्यादा आकर्षित दिखानी है तो न्यूड लिपस्टिक से एक टोन गहरा लिप लाइनर का इस्तेमाल करें।
-मौके को ध्यान में रखते हुए लिपस्टिक का इस्तेमाल करे।

