Swapna Shastra
Swapna Shastra

Dream Meaning: अक्सर लोगों को सोते समय कई प्रकार के अजीबोगरीब सपने आते हैं। कई बार तो कुछ ऐसे सपने भी लोगों को दिखते हैं जो उन्हें हैरान कर के रख देते हैं। हालांकि कई सपने ऐसे भी होते हैं जो मन को प्रसन्न कर देते हैं। कहा जाता है कि सपने हमेशा भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में संकेत देते हैं। हालांकि स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, हर सपने का कुछ न कुछ अर्थ जरूर होता है।

आज हम आपको उन्हीं सपनों में से एक ऐसे सपने के बारे में बताने जा रहे हैं जो कई लोगों को अक्सर दिखाई देते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं सपने में किसी को निवस्त्र देखने के बारे में। अगर आपको भी सपने में कोई निवस्त्र दिखाई देता है तो इसके पीछे कई संकेत होते हैं जिसके बारे में जानना जरुरी है। चलिए जानते हैं सपने में किसी को निवस्त्र देखने का क्या संकेत होता है और ऐसे सपने क्यों दिखाई देते हैं उसके बारे में विस्तार से –

अशुभ माना जाता है निवस्त्र लोगों को सपने में देखना

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में किसी व्यक्ति को निर्वस्त्र देखना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा सपना अगर किसी व्यक्ति को आता है तो यह उसके घर में गरीबी लाने का संकेत माना जाता है। इतना ही नहीं भविष्य में उस व्यक्ति को धन हानि होने की भी संभावना भी अधिक रहती है। ऐसे में उन लोगों को पहले से ही सावधान हो जाना चाहिए। ऐसा भी कहा जाता है कि जिन व्यक्ति को ऐसे सपने आते हैं वो किसी न किसी समस्या से जूझ रहे होते हैं और वो अपनी समस्या किसी के साथ शेयर नहीं कर पाते हैं।

हालांकि सपने में किसी को निर्वस्त्र देखना यह ग्रहों की चाल और उनके प्रभावों की वजह भी हो सकती है। अगर किसी व्यक्ति को बार-बार ऐसे सपने आते हैं तो इसके पीछे का कारण उस व्यक्ति का डर और असुरक्षा की भावना भी हो सकती है। इसके अलावा ये सपना इस ओर भी इशारा करता है कि वो व्यक्ति किसी कठिन परिस्थिति में है और वो किसी से सहायता लेना चाहता है लेकिन किसी को बता कर परेशान नहीं करना चाहता। इसके अलावा ये सपना ये भी दर्शाता है कि आप किसी से बेहद प्रेम करते हैं और आप अपनी इच्छा उसके सामने जाहिर नहीं कर पाते इस कई बार ऐसे सपने दिखाई देते हैं।

खुद को निवस्त्र देखने का संकेत?

सपने में अगर आप खुद को निर्वस्त्र देखते हैं तो यह भविष्य में आपको अमीर बनने का भी संकेत देता है। ऐसा सपना देखना आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत भी कर सकता है, हालांकि यह सिर्फ कुछ ही मामलों में सच साबित होता है। शास्त्रों के मुताबिक, ऐसे व्यक्ति जो खुद को सपने में नग्न देखते हैं वो आध्यात्मिक उन्नति की ओर जल्द बढ़ने लगते हैं। ये सपना आपके लिए भविष्य में सुख समृद्धि के संकेत भी दे सकता है। हालांकि कई बार ये सपना नकारात्मकता की ओर भी इशारा करता है।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...