Overview:ग्रीन टी पीने के बहुत सारे फायदे

यदि आपको स्वंय को स्वस्थ रखना है तो उसके लिए जरूरी है कि ग्रीन टी पीएं। ग्रीन टी से आपका बढ़ता हुआ वेट भी कंट्रोल में आ जाता है। साथ ही त्वचा के लिए और इम्यूनिटी सिस्टम के लिए भी ग्रीन टी काफी फायदेमंद है। अगर आपको चाय पीने की ज्यादा आदत है तो उसके जगह ग्रीन टी को पीना आरम्भ कर दें।

Benefits of Green Tea: आज की दौड़ती भागती जिंदगी में हर कोई अपने स्वास्थ्य को लेकर उतना सजग नहीं दिखता है ऐेसे में आपको कब किस बीमारी का सामना करना पड़ जाए कुछ पता नहीं है। इसके लिए आपको जरूरी है कि अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग होना जरूरी है। आजकल ग्रीन टी पीने का चलन देखा जा रहा है लेकिन क्या आपको इसके फायदों के बारे में पता है साथ ही इसे आपको किस समय लेना चाहिए जिससे आप इसका ज्यादा फायदा उठा सकते है। अगर आप ग्रीन टी को सुबह लेते है तो उसके आपको जबरदस्त फायदे मिलते है।

जो लोग अपने वजन को कम करने के लिए बेहद परेशान दिखते हैं। उन्हे सुबह उठते ही ग्रीन टी जरूर लेनी चाहिए। क्योंकि ग्रीन टी में एंटी ऑक्साइड के गुण होते हैं जिससे आपका मेटाबॉलिज्म तेजी से कार्य करता है। अगर आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है तो पूरा दिन खाया हुआ भोजन जल्दी ही पचता है। जिससे आपके शरीर में फैट जमा नहीं होता हैं। साथ ही ग्रीन टी में फाइबर की मात्रा भी होती है जिससे आपको ज्यादा खाना खाने का मन भी नहीं करता है। आप एक सीमित मात्रा में ही भोजन करते है।

यदि हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होगी तो हमें बीमारियां भी जल्दी से नहीं लगेगी। तो इसके लिए आप ग्रीन टी को सही समय  पर लें और उसमे कोशिश करें कि प्राकृतिक चीजों की मात्रा सही डली हो तभी वह आपको ज्यादा फायदा पहुंचाएगी। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते है जिससे यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाती है। जिससे आप जल्दी से बीमार नहीं पड़ते है।

ग्रीन टी पीने से आपका दिल स्वस्थ रहता है। क्योंकि ग्रीन टी के द्वारा आपका खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता ज्यादा है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल को यह बढ़ने नहीं देती है। और आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। जिससे आपका दिल मजबूत बनता है। और आपको दिल से सम्बन्धि बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है। आजकल ग्रीन टी में आपको बहुत सारी वैरायटी मिल जाएगी। बस आपको इनका चुनाव देखकर करना होता है।  

यदि आप रोज सुबह उठकर ग्रीन टी पीते है। तो यह आपके दिमाग को तेज बनाने का कार्य करती है। और सुबह के समय तो यह आपको ज्यादा फायदा देती है। बच्चे और बड़े सभी के लिए ग्रीन टी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। और बच्चों का दिमाग इसको पीने से तेज बनता है। क्येांकि इसमें अमीनो एसिड होता है जिससे आपका दिमाग शांत होने के साथ उसमे एकाग्रता बढ़ती है। और डिप्रेशन और चिंता नहीं होती है।

ग्रीन टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे आपकी त्वचा में चमक आती है। और यदि आपके चेहरे पर दाग धब्बे या झुर्रियां है तो वह उसे कम करने का कार्य करती है। इससे आपकी त्वचा धीरे धीरे साफ और चमकदार नजर आने लगती है। और अगर आप ग्रीन टी में लेमन फ्लेवर को पीती है तो उससे शरीर को विटामिन सी मिलता रहता है। और आपकी त्वचा जवां दिखने लगती है। 

Subscribe GL