इस चिलचिलाती गर्मी में ग्रीन टी कौन पीना पसंद करेगा। गर्मी आते ही सबसे पहला सवाल यही आता है कि, “ग्रीन टी इस गर्मी में?” खैर घबराइए नहीं  हम आपको एक ऐसे टिप्स से रूबरू कराएँगे, जिससे आपका दिल भी “आहा” बोल उठेगा।

आइस्ड ग्रीन टी

हम आपको बताएँगे कैसे आप ग्रीन टी को ‘आइस्ड ग्रीन टी’ बना सकते हैं। अगर आप आइस्ड ब्लेक टी बनाना जानते हैं तो आपको और भी आसान होगा आइस्ड ग्रीन टी बनाना। आपको पहले पानी को उबाल लेना होगा। उसके बाद आप गैस बंद कर दें, और ग्रीन टी बैग ले उसे 2 मिनट तक उबले हुए पानी में डालें फिर निकाल लें। आइस्ड ग्रीन टी में आप अपने अनुसार चीनी मिला लें। इसके ठंडा होने के बाद आप आइस मिला लें। लीजिए आपका आइस्ड ग्रीन टी तैयार है। आप इसका स्वाद और बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें पुदीना के कुछ पत्ते मिला सकते हैं।

ग्रीन टी के फायदे

आज कल ग्रीन टी का सेवन अधिक मात्रा में बढ़ गया है। लोग इसे अपने डेली रूटीन में लाने लगे हैं। इसका कारण है ग्रीन टी के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। जो हमारे स्वास्थ के लिए फायदा करते हैं।

  • ये हमारे ब्रेन फंक्शन को इम्प्रूव करती है।
  • मेटाबोलिज़म को सही रखती है।
  • ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते है,जोकि बॉडी के इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • केंसर के सेल्स के ग्रोथ को रोकती है।
  • हेयर के लिए कंडीशनर का काम करती है।

 

आप हमें फेसबुकट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।