Overview: गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन, इम्युनिटी और एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है सरदा
गर्मियों के मौसम में सरदा खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को अंदर से ठंडक देता है और लू व डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। सरदा पाचन तंत्र को मजबूत करता है, जिससे गैस, एसिडिटी और पेट की जलन जैसी समस्याएं कम होती हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ दिनभर एनर्जी बनाए रखते हैं।
Benefits of Sarda: गर्मियों की तपती धूप में अगर कोई फल सबसे ज्यादा राहत देता है, तो वो है सरदा यानी खरबूजा। पीले छिलके वाला ये रसीला फल न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर को ठंडक देने में भी बेहद असरदार है। पानी से भरपूर सरदा गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखता है और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाता है। चलिए जानते हैं कि इस मौसम में सरदा खाने से आपको कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं-
शरीर को ठंडक देता है

सरदा की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह शरीर का तापमान नियंत्रित करता है। गर्मियों में अक्सर लू लगने या डीहाइड्रेशन की शिकायत हो जाती है, ऐसे में सरदा का सेवन शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है।
पानी की कमी को करता है दूर
सरदा में लगभग 90% पानी होता है, जो शरीर में तरल पदार्थों की कमी को पूरा करता है। इसे खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और गर्मी में होने वाली थकावट या चक्कर जैसी समस्याएं कम होती हैं।
पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत
सरदा में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है। यह कब्ज की समस्या से राहत देता है और पेट को हल्का और साफ रखने में मदद करता है।
स्किन के लिए वरदान
गर्मियों में त्वचा पर धूप का असर जल्दी दिखाई देता है, लेकिन सरदा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पानी स्किन को भीतर से हाइड्रेट कर चमकदार बनाते हैं। इसके नियमित सेवन से त्वचा की ड्राईनेस और डलनेस दूर होती है।
वजन घटाने में सहायक
अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो सरदा आपकी मदद कर सकता है। इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट देर तक भरा रहता है और आप बार-बार खाने से बचते हैं।
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है
सरदा में पोटैशियम होता है जो रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है। यह दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है और हाई बीपी वाले लोगों के लिए यह एक अच्छा फल माना जाता है।
इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत
सरदा में विटामिन ए और सी मौजूद होते हैं, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं। गर्मियों में संक्रमण और वायरल से बचाव के लिए यह बेहद फायदेमंद साबित होता है।
गर्मी से होने वाली जलन और लू से बचाता है
सरदा खाने से शरीर में ठंडक बनी रहती है, जिससे लू लगने का खतरा कम होता है। इसके अलावा यह मूत्र मार्ग की जलन और बार-बार प्यास लगने जैसी समस्याओं को भी कम करता है।

