Pre-Wedding Diet: दुलहन के लिए प्री-ब्राइडल और मेकअप से ज्यादा जरूरी है उसका डाइट प्लान, जो उसे असली खूबसूरती देता है।
आयरन पर्याप्त मात्रा में लें
सुनिश्चित करें कि आपको पर्याप्त आयरन मिले क्योंकि आयरन की कमी से त्वचा पीली और वॉश्ड नजर आ सकती है। पत्तेदार सब्जियां और अंडे इसके अच्छे स्रोत हैं।
शादी में सुंदर और फिट दिखने के लिए, आपकी ‘हेल्दी रहने की प्लानिंग शादी के आखिरी सप्ताह से बहुत पहले शुरू होनी चाहिए। आदर्श रूप से कम से कम तीन महीने पहले शुरू करें, लेकिन किसी भी दिन शुरू करना अगले दिन से बेहतर है। तो यहां एक डिटेल लेकिन प्रैक्टिकल फूड प्लान है जो ना केवल इंच कम करेगी, बल्कि आपकी त्वचा और बालों को चमकदार बनाएगी।
Also read: इन आई मेकअप से बनाएं मेकअप को ट्रेंडी: Trendy Eye Makeup
बढ़े हुए वजन को करें कम
शादी के दिन सबसे अच्छा दिखने के लिए आपकी पहली प्राथमिकता जल्दी से जल्दी अपने बढ़े हुए सभी अतिरिक्त पाउंड को कम करना होना चाहिए। लेकिन वजन को ‘ऑप्टिमाइज करने पर फोकस करें, न कि क्रैश/फैड डाइट पर क्योंकि ये डाइट शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं और आपकी स्किन से जरूरी एंटी-एजिंग पोषक तत्वों को छीन लेती हैं, जिससे आपकी स्किन ढीली और अनहेल्दी दिखने लगती है। आपके बाल बेजान हो जाते हैं। कुछ पाउंड कम करने के लिए बहुत ज्यादा कीमत चुकाना पड़ता है। इसके बजाय अभी से ये डाइट बदलाव शुरू करें और अपनी शादी के दिन तक जारी रखें-
*दिन की शुरुआत अच्छे ब्रेकफास्ट के साथ करें। यह आपके मेटाबॉलिज्म को रेग्युलेट करेगा और आप दिन भर में कम कैलोरी खाएंगे।
*सप्ताह में दो बार डिनर में क्लीयर सूप और बहुत सारी स्टीम्ड/स्टिर फ्राई सब्जियां लें, जिसके ऊपर दो बड़े चम्मच फेटाध्रिकोटा चीज (एक फैट फ्री चीज स्लाइस भी काम करेगी) और दो बड़े चम्मच कटे हुए बादाम और अखरोट डालें।
*सप्ताह में दो बार लंच में अपनी पसंद के मिक्स फ्रूट और दही लें। इससे आपको जल्द ही स्केल पर और मापने वाले टेप पर अंतर नजर आएगा।
ब्लोटिंग को करें कम
ब्लोटिंग से बचने के लिए जंक फूड खाने से बचें। चीनी और नमक का सेवन कम करें। कैफीन का सेवन कम करें और शराब का सेवन सीमित करें। ये सभी चीजें शरीर को डिहाइड्रेट करती हैं और साथ ही आवश्यक पोषक तत्वों (विशेष रूप से विटामिन बी1 और फोलेट) को भी कम करती हैं।
अदरक या नींबू की चाय जैसी हर्बल चाय पीएं और सप्ताह में दो बार सब्जा के बीज (फालूदा बीज और तुलसी के बीज भी कहा जाता है) लें, इससे बहुत अधिक भूख और ब्लोटिंग दोनों से राहत मिलती है।
इन दो व्यंजनों को आजमाएं
*1 बड़ा चम्मच सब्जा के बीज लें और 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। वे फूल जाएंगे।
*2 कप फल (सरदा या पपीता) को चुटकी भर इलायची पाउडर के साथ मिलाएं। इसमें 1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस, भिगोए हुए सब्जा के बीज और चुटकी भर नमक मिलाएं।
गुलाब दूध स्मूदी
1 कप दूध को 1/2 बड़ा चम्मच रूफअ$फज़ा के साथ मिलाएं। ठंडा करें और ऊपर से भिगोए हुए सब्जा के बीज डालें।
पाएं खूबसूरत स्किन और बाल
हां, अपनी प्लेट के जरिए ऐसा करना संभव है। बस इन सुझावों का पालन करें-
*पर्याप्त विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट, मिनरल्स और डायटरी फाइबर प्राप्त करने के लिए फलों और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं। अपने सभी भोजन में प्रतिदिन केवल एक अतिरिक्त फल या सब्जी शामिल करें। इसे एक महीने तक आजमाएं और धीरे-धीरे इसे तब तक बढ़ाने की कोशिश करें जब तक कि आप दिन भर में लगभग 5 से 6 सब्जियां या फल न खा लें।
*कार्बोहाइड्रेट खाना न छोड़ें। कॉम्पलेक्स ग्रेन सभी महत्वपूर्ण बी विटामिन, फाइबर और आयरन प्रदान करते हैं। ओट्स, होल व्हीट ब्रेड, क्विनोआ, ब्राउन राइस और अमरंथ को शामिल करें।
*पर्याप्त कैल्शियम, राइबोफ्लेविन (विटामिन बीएक्स) और प्रोटीन प्राप्त करने के लिए डेयरी जरूरी है। दही, छाछ या लो फैट मिल्क का पर्याप्त सेवन करें।
*फैट को पूरी तरह से ना छोड़ें क्योंकि हेल्दी फैट पॉलीअनसेचुरेटेड लिनोलिक एसिड और अल्फा-लिनोलेनिक एसिड और मोनो-अनसैचुरेटिड फैट के अच्छे स्रोत हैं। ये सभी स्किन को अंदर से मॉइश्चराइज करने और आपके बालों और नाखूनों को चमक देने में मदद करते हैं।
