Summary: शकरकंद के छिलके क्यों माने जाते हैं सुपरफूड, जानिए इस्तेमाल के तरीके
अक्सर लोग शकरकंद के छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। शकरकंद के छिलकों में फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन सुधारते हैं और वजन कंट्रोल में मदद करते हैं। इन्हें पाउडर बनाकर आटे में मिलाया जा सकता है
Sweet Potato Peels Benefits: अक्सर लोग सब्जियों और फलों के छिलकों को बेकार समझकर हटा देते हैं और शकरकंद के साथ भी यही करते हैं, लेकिन सच यह है कि शकरकंद के छिलके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर इन छिलकों का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो ये सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं, इसलिए शकरकंद के छिलके फेंकने की बजाय उन्हें अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसे धूप में सुखाकर बनाया गया पाउडर आटे की पौष्टिकता बढ़ाता है, तो इसके क्रिस्पी चिप्स एक बेहतरीन स्नैक बनते हैं।
वजन घटाने में करते हैं मदद

शकरकंद का छिलका न केवल खाने लायक है, बल्कि यह इसके गूदे से भी अधिक पौष्टिक होता है। इनमें फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और शरीर को स्वस्थ रखते हैं। अगर आप वेट कम या कंट्रोल करना चाहते हैं, तो भी आपके लिए शकरकंद के छिलके फायदेमंद है। इनमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को देर तक भरा रखथा है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। भूख कंट्रोल रहने से ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। ऐसे में उबले या हल्के भुने शकरकंद को छिलके सहित खाने से बॉडी को ज्यादा पोषण मिलता है और कैलोरी भी बैलेंस रहती है।
छिलकों का पाउडर बनाकर इस्तेमाल करें
छिलकों को धोकर धूप में अच्छी तरह सुखा लें। जब ये पूरी तरह सूख जाएं, तो मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को किसी एयरटाइट डिब्बे में रख लें।अब जब भी रोटी, पराठा या चीला बनाएं, तो आटे में 2–3 चम्मच यह पाउडर मिला दें।इससे खाने की पौष्टिकता बढ़ेगी और स्वाद भी अच्छा आएगा।
छिलकों से स्टफ्ड पराठा
शकरकंद के छिलकों को बारीक कद्दूकस कर लें।अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक और धनिया मिला दें। इस मिश्रण को पराठे की स्टफिंग की तरह इस्तेमाल करें। पकने के बाद छिलके बहुत नरम और स्वादिष्ट हो जाते हैं। यह तरीका खासकर उन बच्चों के लिए अच्छा है जो सब्जियां नहीं खाना चाहते।
सब्जियों का स्टॉक
जब आप सब्जियों का स्टॉक बनाते हैं, तो उसमें शकरकंद के छिलके डाल दें।
इससे स्टॉक का स्वाद और रंग दोनों अच्छे हो जाते हैं। छिलकों में मौजूद पोषक तत्व पानी में मिल जाते हैं, जिससे सूप और ज्यादा हेल्दी बनता है। बाद में छिलकों को मैश करके सूप में भी मिला सकते हैं।
शकरकंद के छिलकों के चिप्स
अगर आपको शाम के समय कुछ कुरकुरा खाने का मन करता है, तो छिलकों से बने चिप्स एक बढ़िया ऑप्शन हैं। छिलकों को अच्छी तरह धोकर लंबाई में काट लें। अब इनमें थोड़ा सा जैतून का तेल, नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डालें। इन्हें एयर फ्रायर या ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर बेक करें। थोड़ी देर में ये सुनहरे और कुरकुरे चिप्स बन जाएंगे।यह एक हेल्दी और फाइबर से भरपूर स्नैक है।
सूप को गाढ़ा करने के लिए
अक्सर लोग ग्रेवी गाढ़ी करने के लिए क्रीम या कॉर्नफ्लोर डालते हैं।इसकी जगह आप उबले हुए शकरकंद के छिलकों को पीसकर पेस्ट बना सकते हैं।इस पेस्ट को दाल, सब्जी या सूप में मिलाएं। इससे ग्रेवी क्रीमी बनेगी और हल्की सी नेचुरल मिठास भी आएगी।
रोस्टेड गार्निश

शकरकंद को छिलके के साथ गोल स्लाइस में काट लें। इन पर थोड़ा सा बटर लगाकर हल्का सा भून लें।भुनने के बाद छिलके क्रिस्पी और हल्के कैरामलाइज्ड हो जाते हैं। इन्हें छोटे टुकड़ों में काटकर सलाद या पास्ता के ऊपर डालें। इससे साधारण सा सलाद भी देखने में अच्छा और स्वाद में खास लगेगा।
