Lipstick Shades: खूबसूरत दिखना हर लड़की को पसंद होता है। कॉलेज और ऑफिस गोइंग गर्ल्स से लेकर ग्रहणी सभी हमेशा सुंदर नजर आना चाहती हैं। लड़कियों और महिलाओं के पास हर मौके के लिए आउटफिट से लेकर ज्वेलरी, फुटवियर और बैग्स का कलेक्शन मौजूद होता है। इन चीजों के अलावा अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए वह मेकअप का सहारा जरूर लेती हैं। मेकअप एक ऐसा जरिया है जो हमारे ओवरऑल लुक को कंप्लीट कर हमारी खूबसूरती को बढ़ा देता है।
मेकअप तो हम सभी करते हैं और इस दौरान कई सारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। मॉइश्चराइजर से लेकर प्राइमर, कंसीलर, फाउंडेशन, मस्कारा, ब्लश कई सारी चीजें हम बेहतरीन लुक के लिए अप्लाई करते हैं। हम अपने चेहरे पर कितने भी मेकअप प्रोडक्ट लगा लें लेकिन जब तक लिपस्टिक अप्लाई नहीं होती तब तक लुक कंप्लीट नजर नहीं आता। यही कारण है कि बाकी के मेकअप प्रोडक्ट हर महिला के पास मिले या ना मिले लेकिन लिपस्टिक का सभी के पास कलेक्शन जरूर मिल जाता है।
स्किन टोन और लिपस्टिक
मेकअप करने के लिए हम सभी ब्रांड और मेकअप प्रोडक्ट की क्वालिटी का हमेशा ध्यान रखते हैं। बात अगर लिपस्टिक की करें तो कलेक्शन तो हर किसी के पास मौजूद होता है, लेकिन हम अपने चेहरे पर कौन-सा शेड अप्लाई कर रहे हैं। वह हमारे ऊपर खूबसूरत लगेगा या नहीं, ये बहुत हद तक स्किन टोन पर निर्भर करता है। हर किसी का अपना स्किन टोन है और अगर उसे ध्यान में रखते हुए लिपस्टिक अप्लाई की जाए तो हम खूबसूरत दिख सकते हैं। चलिए आज हम आपको डस्की स्किन टोन पर अच्छे लगने वाले शेड्स की जानकारी देते हैं।
फ्यूशिया शेड

यह पिंक कलर फैमिली का एक बहुत ही खूबसूरत है शेड है। जब आप इसे देखेंगे तो यह पिक नजर आता है। अप्लाई करने के बाद यह पिंक पर्पल मिक्स शेड देता है। डस्की स्किन पर ये कलर खूबसूरत लगेगा। इसे लगाकर आप अपने लुक को परफेक्ट बना सकते हैं। ये शेड मैट और लिक्विड दोनों ही वेरिएंट में मिल जाएगा।
ब्राउन शेड

यह सोचने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है कि डस्की स्किन पर ब्राउन शेड कैसे जमेगा। यह बहुत ही खूबसूरत शेड है जो सांवली रंगत पर बहुत अच्छा लगता है। इसमें लाइट से लेकर डार्क कई तरह के शेड मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं। ये आपके होंठों को सुंदर बनाएगी।
पीच शेड

यह एक बहुत ही परफेक्ट लिप शेड है, जो ब्यूटीफुल लुक देने का काम करता है। गोरी त्वचा के अलावा यह सांवली त्वचा पर भी खूबसूरत लगता है। अगर आपको कैजुअल लुक चाहिए या फिर कोई ऑफिशियल पार्टी अटेंड करनी है तो यह बेस्ट रहेगा।
मजेंटा शेड

यह बहुत ही प्यारा कलर है और इंडियन स्किन टोन पर काफी सुंदर नजर आता है। यह हर तरह की स्किन टोन पर परफेक्ट लगता है। डस्की स्किन टोन वाले भी इसे खास मौके पर अप्लाई कर सकते हैं। वेडिंग फंक्शन और नाइट पार्टीज के लिए ये बेस्ट है।
न्यूड शेड
इन दिनों न्यूड लिपस्टिक शेड्स का चलन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। यह कभी भी किसी भी मौके पर अप्लाई किए जा सकते हैं। जिन लोगों को नेचुरल लुक रखना पसंद होता है उनके लिए यह परफेक्ट लिपस्टिक शेड है।
इन चीजों का रखें ध्यान
- लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों को मॉइश्चराइज करना ना भूलें। इससे होंठों को रंगत हमेशा बनी रहेगी।
लिपस्टिक का शेड हमेशा स्किन टोन के हिसाब से चुनें। इससे आप परफेक्ट लुक पा सकेंगे।
जिन लोगों के होंठ ड्राई रहते हैं उन्हें लिक्विड लिपस्टिक अप्लाई करनी चाहिए।
लिपस्टिक को अगर लिप लाइनर के साथ अप्लाई किया जाए तो परफेक्ट लुक मिलता है।
