Overview: मुंबई के इन 5 Rooftop Restaurants में मिलेगा वीकेंड का असली मजा
Rooftop Restaurants In Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने हाल ही में एक नया फूड एडवेंचर शुरू किया है। मुंबई में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस एक रूफ टॉप रेस्टोरेंट में खाना खाती नजर आ रही हैं। ये मुंबई का फेमस इटैलियन रेस्तरां सेकोनी है। मुंबई में कई ऐसे खूबसूरत रूफ टॉप रेस्टोरेंट हैं, जहां आप खुले आसमान के नीचे बैठकर खाने को एंजॉय कर सकते हैं।
Rooftop Restaurants In Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने हाल ही में एक नया फूड एडवेंचर शुरू किया है। मुंबई में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस एक रूफ टॉप रेस्टोरेंट में खाना खाती नजर आ रही हैं। ये मुंबई का फेमस इटैलियन रेस्तरां सेकोनी है। मुंबई में कई ऐसे खूबसूरत रूफ टॉप रेस्टोरेंट हैं, जहां आप खुले आसमान के नीचे बैठकर खाने को एंजॉय कर सकते हैं।
एक्ट्रेस नेहा शर्मा इस फेमस रेस्टोरेंट में पास्ता, सी-फूड, मशरूम रिसोट्टो खाती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में इस रेस्टोरेंट की इंटीरियर सेटिंग भी कमाल की लग रही है। अगर आप भी मुंबई में रहते हैं और अपने पार्टनर या फिर दोस्तों के साथ वीकेंड पर एक रूफ टॉप रेस्टोरेंट में खाना एंजॉय करना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन्स लेकर आए हैं। आइए देखें…
1. अल्लामांडा टेरेस
होटल मरीन प्लाजा में समुद्र के किनारे स्थित यह रूफ टॉप रेस्टोरेंट आपको एक अलग ही एक्सपीरियंस देगा। यह मुंबई के प्यारे मरीन ड्राइव और क्वीन्स नेकलेस के मनमोहक दृश्यों के लिए जाना जाता है। चाहे आप रोमांटिक डेट नाइट प्लान कर रहे हों या फिर परिवार के साथ डिनर करने का प्लान बना रहे हों या दोस्तों के साथ शाम बिताने की प्लानिंग हो, इस खूबसूरत जगह से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।
2. मोस्टली ग्रिल्स
द ऑर्किड होटल में यह ओपन-एयर फाइन डाइनिंग रेस्तरां मुंबई एयरपोर्ट रनवे के शानदार नजारों के लिए जाना जाता है, जो एक अनूठा माहौल बनाता है। मेन्यू में इंडियन टेस्ट और यूरोपीय डिशेज भी शामिल हैं। एक तरफ पूल और दूसरी तरफ एयरपोर्ट के नजारे के साथ खाना खाते हुए आप इन शानदार नजारों का मजा ले सकते हैं।
3. असिलो
कल्पना कीजिए कि आप सामने समुद्र के अद्भुत नजारे के साथ गरमागरम ग्रिल खा रहे हैं। यह जगह अपनी सफेद दीवारों और लकड़ी के अंदरूनी हिस्सों के साथ-साथ एक स्टाइलिश बार के साथ आप पर अपनी छाप छोड़ेगी। यह मुंबई में एक शानदार डाइनिंग एक्सपीरियंस है और उनके स्कैलप्स विद प्रोसियुट्टो को जरूर आजमाना चाहिए।
4. क्यूब
एक शानदार डिजाइन के साथ, क्यूब मुंबई का एक शानदार रेस्टोरेंट है। इसे एक बार देखने के बाद आप बार-बार यहां जाना चाहेंगे। आपको मनोरंजन के अनुभवों और निश्चित रूप से, मुंह में पानी लाने वाली डिशेज से भरपूर रेस्तरां का ये माहौल आपको जरूर पसंद आएगा।
5. डोम
क्या आपने कभी सोचा है कि मुंबई के बीचों-बीच रोमांस किया जा सके। इमैजेन करिए इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव के ऊपर एक छत पर बना स्काई बार, जहा से सूर्यास्त के समय क्वीन्स नेकलेस की चमक के साथ विशाल समुद्र का नजारा दिखाई देता है। अपने आकर्षक माहौल, नए-नए कॉकटेल और लजीज मेन्यू के साथ, यह हर तरह से एक बेस्ट रेस्टोरेंट है।
