New Cafes and Restaurants: अपने दोस्तों के साथ पार्टी, फैमिली के साथ वेकेशन या किसी खास के साथ कॉफी और लंच डेट के लिए जाने का प्लान बना रहे हैं। तो इस आर्टिकल में दिए गए कुछ बेहतरीन कैफे और बार रेस्टोरेंट्स को ट्राई जरूर कर सकते हैं। आज हम आपके लिए इंडिया के कुछ बेहतरीन शहर जैसे दिल्ली एनसीआर, गोवा, मुंबई और बेंगलुरु में लॉन्च हुए कुछ नए और शानदार कैफे बार और रेस्टोरेंट की लिस्ट लेकर आए हैं। जहां आप अपने स्पेशल दिन को बेहतरीन फूड के साथ इंजॉय कर सकते हैं। आइए दिल्ली एनसीआर, गोवा, बेंगलुरु और मुंबई जैसे बड़े शहरों में स्थित कुछ बेहतरीन फूड आउटलेट्स के बारे में जानते हैं।
Also read : अपने खास त्योहारों और अनोखे रीति-रिवाजों से पूरे देश में जाने जाते हैं, ये शहर: Unique Culture Cities
मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और गोवा के ये नए कैफे और रेस्टोरेंट…. ट्राई करने तो बनते हैं: New Cafes and Restaurants
मुंबई
नादरा, गोरेगांव
गोरेगांव का यह बेहतरीन रेस्टोरेंट मुंबई में पूरी दुनिया से सबसे बेहतरीन डिशेज जैसे मैंगलोरियन घी रोस्ट, केरल के स्टू, पुरानी दिल्ली के सीक कबाब से लेकर तुर्की कबाब, अग्लियो ओलियो और फ्रेश स्पेगेटी को सर्व कर रहा है। नादरा रेस्टोरेंट बुटीक होटल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है, यहां आप अपने पूरे परिवार और दोस्तों के ग्रुप को लेकर एक बार जरूर विजिट कर सकते हैं। आप नादरा जाकर कुरकुरी पेरी-पेरी इडली पॉपकॉर्न, कॉकटेल, सीक कबाब, अप्पम, नीर डोसा जैसे बेहतरीन ऑप्शन से शुरुआत कर सकते हैं। नादरा का अनुभव आप कभी भूल नही पाएंगे।
ला पैंथर, बांद्रा
ला लोका मारिया की जबरदस्त सफलता के बाद शेफ मैनुअल और उनकी पत्नी मिकी ने बीकेसी में एक नए रेस्टोरेंट की शुरुआत की है। इस रेस्टोरेंट का इंटीरियर आर्टिस्टिक और मॉर्डन यूरोपियन डिशेज के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जा सकता है। 100 सीटर का ये खूबसूरत मॉर्डनाइज रेस्टोरेंट अपने बेहतरीन फूड और रोमन स्टाइल फर्नीचर से विजीटर्स का ध्यान अपनी ओर खींचता है। पैंथर का फ्रेश पिज्जा, डिप्स, सिग्नेचर कॉफी और कॉकटेल्स का स्वाद आप कभी भूल नही पाएंगे। मुंबई में रोमन वाइब के लिए ला पैंथर का प्लान कर सकते हैं।
नटक्रेकर द्वारा नोआ, बांद्रा
नटक्रेकर के आउटलेट पर रेगुलर जाने वाले विजीटर्स के लिए फाउंडर्स ने एक बेहतरीन ऑप्शन नोआ मार्केट में लॉन्च कर दिया है। नोआ नटक्रेकर का बेक शॉप है जहां आप कॉफी और कुकीज के साथ-साथ कुछ फ्रेश बेकरी आइटम्स का स्वाद भी चख सकेंगे। नोआ में फ्रेश हैंडमेड सैंडविच, फ्रेश ब्रेड, वेफर्स आदि जैसे बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं। डाइट कॉन्शियस लोगों के लिए लो कार्ब्स जैसे स्मूदी बाउल, सैलेड आदि के बेहतरीन ऑप्शन भी मौजूद हैं। आप एक शानदार कॉफी डेट के लिए नोआ को जरूर विजिट कर सकते हैं।
दिल्ली एनसीआर
स्मोक हाउस पिज्जेरिया, डीएलएफ एवेन्यू
दिल्ली के डीएलएफ एवेन्यू में स्मोक हाउस दिल्ली द्वारा ये पहला पिज्जेरिया लॉन्च किया गया है। स्मोक हाउस पिज्जेरिया में फ्रेश और स्वादिष्ट पिज्जा बुराटा और चिली जैम, लैंब केफ्ता के साथ सर्व किया जाता है। आप यहां इटेलियन स्ट्रीट सैंडविच, फ्रेश सैलेड, एवोकाडो टोस्ट जैसे हेल्दी ऑप्शंस भी ट्राई कर सकते हैं। स्मोक हाउस पिज्जेरिया पिज्जा की बड़ी वैरायटी सर्व करता है। आप अपने पिज्जा में अपने पसंदीदा टॉपिंस को चुन सकते हैं। स्पाइसी प्रॉन्स और पुल्ड चिकन पिज्जा यहां के खास पिज्जा ऑप्शन है। आप यहां जरूर विजिट कर सकते हैं।
लावोने कैफे, डिफेंस कॉलोनी
बेंगलुरु लावोने एकेडमी की बेकिंग साइंस और पेस्ट्री आर्ट्स अब दिल्ली में भी आ चुकी है। लावोने कैफे क्वालिटी समय बिताने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। आप यहां अच्छे फूड के
साथ साथ लावोने एकेडमी का बेहतरीन टैलेंट भी एंजॉय कर सकते हैं। लावोने कैफे यूनिक फ्रेंच ब्रेकफास्ट, स्मूदी बाउल, फ्रेंच टोस्ट, रागी मेल्ट, ट्रफल मशेड आलू और ऑमलेट जैसे बेहतरीन फूड ऑप्शन को सर्व करते हैं। आप यहां हैंगआउट के लिए भी जा सकते हैं और पिज्जा, सैंडविच, बर्गर पास्ता के साथ डेजर्ट जैसे स्ट्रॉबेरी राइस पुडिंग और चीजकेक ट्राई कर सकते हैं।
कैफे पेरो, गुरुग्राम
गुरुग्राम स्थित कैफे पेरो, बेहतरीन कॉफी डेट और ब्रेकफास्ट के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। कैफे पेरू में एवोकाडो पंपकिन टोस्ट, चिकन तेरियाकी पोक बाउल, श्रृंप नूडल बाउल जैसे बेहतरीन फूड ऑप्शन ट्राई कर सकते हैं। अगर आप दोस्तों के साथ ब्रेकफास्ट के लिए जा रहे हैं, तो एवोकाडो बेगल, क्रीम चीज, फ्राइड अंडा, टोस्ट, सॉसेज, ग्रिल्ड टोमैटो, मशरूम और हेल्दी ग्रीन स्मूदी जरूर ट्राई करें। मॉर्निंग वॉक और वर्कआउट के बाद आप यहां अपने दोस्तों के साथ जरुर विजिट कर सकते हैं।
बेंगलुरु
मोगलू, अशोक नगर
रिटायर्ड आईआरएस ऑफिसर द्वारा लॉन्च किया गया ये बेहतरीन आउटलेट मोगलू बेंगलुरु के अशोक नगर में स्थित है। मोगलू के फाउंडर अंकिता श्री और डॉक्टर किरन नारायणा वेजिटेरियन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन पर काम करना चाहती थी। उनके इनोवेटिव आइडिया से आज मोगलू एक बेहतरीन वेजीटेरियन रेस्टोरेंट तैयार हो चुका है। आप एक अनोखे, शानदार और यादगार फूड को अनुभव करने के लिए एक बार फैमिली या दोस्तों के साथ मोगलू का प्लान बना सकते हैं। आपको यहां यूनिक फूड ऑप्शन ट्राई करने को मिलेंगे जिन्हें आप कभी भूल नही पाएंगे।
वाइन इन प्रोग्रेस, अशोक नगर
बेंगलुरु का नया बार वाइन इन प्रोग्रेस अशोक नगर का एक प्रीमियम वाइन हाउस बन चुका है। किसी भी प्राइवेट डेट या मीटिंग के लिए ये बार एकदम परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। अपने दोस्तों या खास लोगों के साथ एक बेहतरीन शाम बिताने के लिए आप वाइन इन प्रोग्रेस को विजिट कर सकते हैं। यहां का बेहतरीन स्टाफ आपको पूरी तरह से अटेंड करता है और अच्छे ऑप्शन को एक्सप्लोर करने में आपकी मदद करते हैं। आप यहां जाकर अच्छा क्वालिटी समय बिता सकते हैं।
गोवा
रोमियो लेन, अरपोरा द्वारा बिर्च
अरपोरा रिवर के तट पर बना हुआ रोमियो लेन द्वारा बिर्च जगह में काफी बड़ा और हवादार बेहतरीन रेस्टोरेंट और बार है। बिर्च लगभग 500 डिनर प्राइवेटली एक साथ ऑफर करने का दावा करता है। इसलिए आप गोवा में बड़ी पार्टी या कॉकटेल को आराम से ऑर्गेनाइज कर सकते हैं। बिर्च में आप रिवर के पास प्राइवेट डिनर भी ट्राई कर सकते हैं। अगर आप गोवा घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो अरपोरा रिवर और बिर्च को ट्राई करना ना भूलें। यहां के बेहतरीन फूड का अनुभव आप कभी भूल नहीं पाएंगे।
सैंक्चुअरी बार एंड किचन, वैगेटर
वैगेटर में सैंक्चुअरी बार एंड किचन 250 साल पुराने किले में बड़ी ही खूबसूरती के साथ बनाया गया है, जिसमें शेफ सराह टॉड फ्रेश रेसिपीज सर्व करते हैं। इस बेहतरीन रेस्टोरेंट में इनडोर डायनिंग एरिया, बच्चों के खेलने के लिए खास ऑडिटोरियम, इनडोर बार, शांत और प्राइवेट बैठने को जगहें उपलब्ध हैं। सैंक्चुअरी बार एंड किचन हैदराबाद में एक बेहतरीन स्थापित वेंचर है। और अब गोवा में शुरू किया गया है। आप यहां के बेहतरीन फूड और व्यू को फैमिली, दोस्तों और खास लोगों के साथ अनुभव कर सकते हैं।
रॉक पूल डब्ल्यू, गोवा
रॉक पूल डब्ल्यू के बार एकदम नए अवतार में फिर से शुरू कर दिया गया है। गोवा के खूबसूरत बीच साइड डिनर को अनुभव करने के लिए रॉक पूल डब्ल्यू एकदम परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। रॉक पूल डब्ल्यू इवनिंग कॉकटेल पार्टी को बीच साइड वाइब के साथ ऑर्गेनाइजर करते हैं। आप यहां का बेहतरीन फूड और कॉकटेल एक बार जरुर ट्राई कर सकते हैं।
