Unique Culture Cities: भारत देश अपने अनोखी पौराणिक संस्कृति और खास त्योहारों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हिमालय की ऊंची और खूबसूरत पहाड़ियों से लेकर दक्षिण भारत के खूबसूरत समुद्र तटों तक हर जगह की अपनी अलग संस्कृति और मान्यताएं हैं। आज हम आपके लिए भारत के पांच ऐसे खूबसूरत और सबसे खास शहर लेकर आए हैं, जो अपनी अनोखी संस्कृति, खास त्योहारों और उनके उत्सव के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। भारत में कई अलग-अलग त्योहारों का उत्सव भव्य तरीके और खास रीति-रिवाजों के साथ से मनाया जाता है। आइए भारत के पांच ऐसे खास शहरों के बारे में जानते हैं।
Also read: पान, जिसकी सत्ता हमेशा कायम रहेगी: Paan Culture in India
भारत के 5 खास शहर जिनमें मनाए जाते हैं, सबसे खास त्योहार : Cities Know For Their Unique Culture
ओडिशा राज्य का अनोखा शहर पूरी
भारत के पूर्वी तट पर स्थित ओडिशा राज्य का पूरी शहर अपनी भव्य अनोखी रथ यात्रा के लिए ना केवल भारत देश बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। पूरी शहर में हर वर्ष भगवान जगन्नाथ के मंदिर से निकलने वाली वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव को बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाता है। जिसमें लाखों करोड़ो श्रद्धालुओं की भीड़ एक साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होती है। पुरी शहर की भव्य रथ यात्रा भक्ति और एकता का प्रतीक है। इसीलिए ये रथ यात्रा लाखों करोड़ों भक्तों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। आप भी ओडिशा के पूरी शहर आकर इस भव्य और पौराणिक यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं।
भोलेनाथ की नगरी वाराणसी
उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित वाराणसी शहर ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के सबसे पुराने और स्पिरिचुअल शहरों में से एक है। जिसे भारत की स्पिरिचुअल कैपिटल के नाम से भी जाना जाता है। वाराणसी शहर में पौराणिक मान्यताओं और रीति-रिवाजों को आज भी उसी श्रद्धा के साथ जीवित रखता है। वाराणसी शहर में हर रोज हजारों लोग घूमने आते हैं। और यहां की भव्य गंगा आरती में शामिल होते हैं। वाराणसी शहर में कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और महाशिवरात्रि जैसे पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाए जाते हैं, और ये सभी त्योहार यहां पूरी दुनिया से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आपको भी जीवन में एक बार वाराणसी शहर एक्सप्लोर जरूर करना चाहिए।
राजस्थान का खास शहर जैसलमेर
राजस्थान राज्य के रेगिस्तान में बसा हुआ बेहद खास और अनोखा शहर जैसलमेर पूरे राजस्थान की शान कहा जाता है। राजस्थान में घूमने लायक कई बेहतरीन शहर हैं। लेकिन जैसलमेर का खास ‘डेजर्ट फेस्टिवल’ राजस्थान के कल्चर और बेहतरीन खूबसूरती को बखूबी बयां करता है। जैसलमेर के डेजर्ट फेस्टिवल में ऊंठों की रेस, फोक डांस, पपेट शो और ट्रेडीशनल म्यूजिक पर कई अनोखे और खास कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। जैसलमेर के फेस्टिवल का उद्देश्य दुनियाभर से आए हुए पर्यटकों के बीच राजस्थान के अनोखे रहन-सहन और रीति रिवाज को पहुंचना है। आपको एक बार जैसलमेर का यह अनोखा फेस्टिवल जरूर देखना चाहिए।
लद्दाख का अनोखा हेमिस त्योहार
लद्दाख शहर ट्रैवलिंग के शौकीन अधिकतर लोगों की ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल होता है। चारों ओर हिमालय की खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा ये खास शहरअपने हेमिस महोत्सव के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हेमिस त्योहार तिब्बतन बौद्ध धर्म के प्रचारक गुरु पद्मसंभव के जन्म दिवस के रूप में समर्पित है। इसे तिब्बती कैलेंडर के अनुसार पांचवे महीने के 10वे दिन को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। हेमिस त्योहार पर आपको यहां का खास लोक नृत्य, रीति-रिवाज और पूजा पाठ देखने को मिलती है। आप प्रमाणिक सांस्कृतिक अनुभव के लिए हेमिस त्योहार का हिस्सा बन सकते हैं।
केरल का सबसे खास शहर त्रिशूर
केरल को स्वयं भगवान की नगरी कहा जाता है। केरल अपनी खूबसूरती के साथ-साथ यहां की अनोखी संस्कृति और खास खास त्यौहारों के चलते पूरे देश में काफी प्रसिद्ध है। केरल राज्य के सबसे खास और मशहूर त्योहार त्रिशूर पोरम को त्रिशूर शहर में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जहां खूबसूरत सजे हुए हाथियों का नृत्य, पारंपरिक गान और आतिशबाजी का भव्य प्रदर्शन होता है। ये अनोखा और शानदार उत्सव केरल की खास समृद्ध संस्कृति और विरासत का प्रतिबिंब है। जिसे देखने के लिए हजारों लोग दूर-दूर से आते हैं। आपको भी त्रिशूर शहर का ये अनोखा त्यौहार देखना चाहिए।
