Celebrities Favorite Restaurants
Celebrities Favorite Restaurants

Celebrities Favorite Restaurants: एक कहावत आपने सुनी होगी कि आदमी के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर ही गुजरता है। हमारा मानना है कि यह बात सौ टका सही है। आम आदमी हूं या बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हर एक इंसान खाने का बेहद शौकीन होता है। गौरतलब है कि आपके शहद में भी कई ऐसे रेस्टोरेंट होंगे जो अपने खाने के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसी तरह सपनों के शहर मुंबई में भी कई ऐसे रेस्टोरेंट है जो अपने खाने के लिए ऑल बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की फेवरेट लिस्ट के लिए जाने जाते हैं।

restaurant

इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे रेस्टोरेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के फेवरेट माने जाते हैं। यहां अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है। अगर आप भी अपने परिवार के साथ एक अच्छा समय बिताना चाहते हैं और किसी रेस्टोरेन की तलाश में है तो आप इन रेस्टोरेंट्स में से किसी रेस्टोरेंट में जा सकते हैं। आज हम आपको कुछ रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं जो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के फेवरेट है।

ओलिव बार एंड किचन, खार

olive bar and kitchen

ओलिव रेस्टोरेंट मुंबई के सबसे स्टार स्टड वाले रेस्टोरेंट में से एक है। इस रेस्टोरेंट में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज बर्थडे पार्टी मनाते हैं। आपको बता दें कि यह रेस्टोरेंट काफी पुराना है और शुरुआत से ही यह बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का सबसे चाहिता रेस्टोरेंट्स रहा है। बर्थडे सेलिब्रेशन हो या बॉलीवुड के छोटे-मोटे झगड़े इस रेस्टोरेंट में कई बार देखे गए हैं। आपको बता दें कि यह रेस्टोरेंट यूरोपियन व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। इस रेस्टोरेंट में मशहूर अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा जैसे कई बड़े स्टार आते हैं। इस रेस्टोरेंट के खाने के साथ-साथ इसका इंटीरियर भी बेहद शानदार है।

बेयरोट, जुहू

beirot

गौरतलब है कि जुहू मुंबई का सबसे सेंटर पॉइंट माना जाता है। आइडिया में आपको समुद्र, कई सिलेब्रिटीज के घर और शानदार रेस्टोरेंट भी मिलेंगे। वही बेयरोट रेस्टोरेंट का आउटलेट कफ परेड और जुहू में है। रेस्टोरेंट में खाना सबसे ज्यादा टेस्टी मिलता है। अगर आप अपने फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए कोई फैमिली रेस्टोरेंट ढूंढ रहे हैं जिसका खाना सबसे ज्यादा अच्छा है तो आप इस रेस्टोरेंट में जा सकते हैं। यह रेस्टोरेंट बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जानवी कपूर का फेवरेट माना जाता है। इसके अलावा इस रेस्टोरेंट में अक्षय कुमार को उनके परिवार के साथ कई बार देखा गया है।

हक्कासन, बांद्रा वेस्ट

hakkasan

हक्कासान रेस्टोरेंट मुंबई का पैन-एशियाई रेस्टोरेंट्स में से एक है। इसके अलावा यह रेस्टोरेंट मशहूर हस्तियों के बीच में भी काफी फेमस है। बॉलीवुड की ज्यादातर सेलिब्रिटीज यहां अपने परिवार के साथ टाइम बिताने आते हैं। आपको बता दें कि यह रेस्टोरेंट एक फैमिली रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट में फरहान अख्तर जैसे सेलिब्रिटी आते हैं। इसके अलावा यह रेस्टोरेंट शिल्पा शेट्टी कुंद्रा कभी पसंदीदा रेस्टोरेंट माना जाता है। अगर आप अपनी फैमिली के साथ अच्छा समय बिताना चाहते हैं और अच्छे रेस्टोरेंट की तलाश में है तो आप इस रेस्टोरेंट में जा सकते हैं।

याआचा, बीकेसी

yacha

याआचा रेस्टोरेंट मुंबई का अखिल एशियाई रेस्टोरेंट है। यहां याआचा को भी व्यंजनों में सर्वश्रेष्ठ में से एक माना जाता है। इस रेस्टोरेंट में आपको सबसे टेस्टी खाना मिलता है। इस रेस्टोरेंट का खाना सबसे ज्यादा मशहूर है और इसमें सबसे बेहतरीन पकौड़ी और सूअर का मांस पसलियों को परोसा जाता है। आपको बता दें कि यह रेस्टोरेंट बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और 1994 की मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन का फेवरेट माना जाता है। इस रेस्टोरेंट में कई बार उन्हें एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए और अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया है।

बेस्टियन, बांद्रा वेस्ट

Bastian

बेस्टियन रेस्ट्रो मुंबई के उन रेस्ट्रोरेंट्स में से एक है जहां सबसे ज्यादा बॉलीवुड सेलिब्रिटी जाते हैं। यह रेस्टोरेंट्स खाने के लिए सबसे फैशनेबल जगह में से एक है। इस रेस्टोरेंट्स को कई आउटलेट्स के साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का ढेर सारा प्यार मिला है। इसके अलावा यह रेस्टोरेंट बॉलीवुड के यंगस्टर सेलिब्रिटीज का सबसे फेवरेट माना जाता है। इसे रेस्टोरेंट में अभिनेत्री दिशा पटानी, टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया, अनन्या पांडे सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को देखा गया है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...

Leave a comment