Kumkum Bhagya
Kumkum Bhagya

Kumkum Bhagya: जीटीवी के सीरियल कुमकुम भाग्‍य में जबरदस्‍त ट्विस्‍ट आने वाला है। लोहड़ी के त्‍योहार पर पूर्वी की जिंदगी पर खतरा मंडरा रहा है। मोनिशा और जस्‍सी लोहडी पर आरवी के परिवार को नकसान पहुंचाने की चाल चल रहे हैं। एक तरफ मोनिशा ने आरवी को पाने के लिए पूर्वी को मारने तक का प्‍लान बनाया है। वो नेत्रा को फंसाकर खुद बचने की पूरी प्‍लानिग कर चकी है। वहीं खुशी आज भी आरवी को पसंद करती है। एक तरफ पूर्वी की जान खतरे में है तो दूसरी तरफ उसका और आरवी का रिश्‍ता खतरे में है।

मोनिशा आग लगाकर पूर्वी के साथ जलने को करेगी नाटक

YouTube video

लोहडी के दिन पूरा परिवार त्‍यौहार के जश्‍न मना रहा है। लेकिन मोनिशा इस जश्‍न के बीच कुछ अलग ही प्‍लान कर रही है। वो पूर्वी को एक कमरे में बंद कर लेती है। उसे बांधकर चारों तरफ केरोसिन डाल देती है। मोनिशा कहती है कि उसने नेत्रा को 50 लाख देकर खरीद लिया और वो चली गई। वो अब आग लगाएगी और घरवालों को बताएगी की नेत्रा ने आग लगाई है। कोई मोनिशा पर शक नहीं करेगा। क्‍योंकि वो भी पूर्वी के साथ कमरे में रहेगी। सबको लगेगा की नेत्रा ने पूर्वी के साथ मोनिशा को भी मारने की कोशिश करेगी। पूर्वी के मरने के बाद वो आरवी से शादी कर लेगी। मोनिशा घरवालों को चिल्‍लाकर बुलाती है। घर वाले पूर्वी को बचाने के लिए आते हैं। सभी को यही लग रहा है कि नेत्रा कमरे के अंदर है। वो पूर्वी और मोनिशा को मारने की कोशिश कर रही है। सभी परेशान हैं कि किस तरह वो पूर्वी को बचा पाएंगे।

खुशी करेगी आरवी से प्‍यार का इजहार

खुशी किसी और से शादी करने के बाद भी आरवी को पसंद करती है। उसे लगता है आरवी आज भी पूर्वी को प्‍यार करता है। लोहडी के सेलिब्रेशन में वो अपनी फीलिंग्‍स को बता देती है। जस्‍सी नेत्रा को मारने के लिए भेष बदलकर आता है। सब उसे पहचान लेते हैं। आरवी उसे पहचान कर उसका पीछा करता है।
जस्‍सी खुद को बचाने के लिए खुशी को गनप्‍वाइंट पर ले लेता है। वो जस्‍सी को उकसाती है। कि वो चाहे जो कुछ कर ले आरवी उसे जरूर बचाने आएगा। आरवी वहां पहुंच जाता है। खुशी सबके सामने आरवी को कहती है कि उसे पता है कि वो उसे कुछ नहीं होने देगा। जस्‍सी से खुद को आग की तरफ धक्‍का देकर भागने को कहती है। खुशी को आग की तरफ गिरता देख आरवी उसे बचा लेता है। तभी खुशी उसे बताती है कि अब भ्‍ज्ञी उसे प्‍यार करती है। आरवी ये सुन पुरानी यादों में खो जाता है।
पूर्वी की जान के साथ साथ उसके रिश्‍ते पर भी मोनिशा और खुशी नाम का खतरा मंडरा रहा है। क्‍या पूर्वी इस खतरे से खुद को बचा पाएगी। जानने के लिए देखें जीटीवी पर कुमकुम भाग्‍य।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...