Kumkum Bhagya
Kumkum Bhagya

Kumkum Bhagya Update: पूर्वी और आर वी के प्‍यार के लिए ये हफ्ता खास होने वाला है। जीटीवी के शो कुमकुम भाग्‍य में कई मुश्किलों के बाद पूर्वी अब ठीक है। खुशी को भी आरवी और पूर्वी के प्‍यार का अहसास हो चुका है। वो भी आरवी को भूलने के लिए तैयार है। वैंलेंटाइंस वीक पर पूर्वी और आरवी के जीवन में नई खुशी के साथ वे और भी करीब आने वाले हैं। आर वी इस वैंलेंटाइन डे पर पूर्वी के लिए कुछ खास प्‍लान कर रहा है। लेकिन मानिशा अब भी उन दोनों के बीच आने की कोशिश कर रही है। इस वैंलेटाइन डे के सेलिब्रेशन पर प्‍यार और नफरत के बीच कुमकुम भाग्‍य में होगा मुकाबला।

मोनिशा अब भी पूर्वी को आरवी से दूर करना चाहती है

YouTube video

कुमकुम भाग्‍य के बीते एपिसोड्स में मोनिशा पूर्वी को मारने की कोशिश में नाकामयाब रही। उसकी सच्‍चाई सबके सामने आने के बाद वो पूर्वी से माफी मांगती है। लेकिन ये सब दिखावा है। वो पूर्वी को और उसके होने वाले बच्‍चे को मारने की प्‍लानिंग कर रही है। पूर्वी को जूस में कुछ मिलाकर देने की कोशिश करती है। तभी खुशी का पति उसे रोक लेता है। वो मोनिशा से कहता है कि इससे पूर्वी को अगर कुछ हुआ तो वो बचेगी नहीं। मोनिशा की मंशा जान खुशी का पति उसका साथ देने की बात करता है। मोनिशा हैरान है कि वो खुशी को प्‍यार करता है या दिखावा। पूर्वी और आर वी को अलग करने के लिए अब वो दोनो साथ मिल गए हैं।

खुशी को हुआ गलती का अहसास

खुशी जो कभी आर वी से प्‍यार करती थी। उसे ये गलतफहमी हो जाती है कि आर वी अब भी उससे प्‍यार करता है। पूर्वी की जान खतरे से बचाने के दौरान उसे अहसास होता है कि आर वी अब उसे नहीं चाहता। अपनी छोटी बहन पूर्वी से बहुत प्‍यार करने वाली खुशी आर वी से माफी मांगती है। वो आर वी से कहती है कि उसे नहीं पता था कि वो पूर्वी को इतना चाहने लगा है। वो दोनो अपनी बीते कल को भूल आगे बढने की बात करते हैं।

आर वी देगा पूर्वी को सरप्राइज

काफी लम्‍बे ड्रामे के बाद आर वी और पूर्वी की जिंदगी में सबकुछ नॉर्मल हो रहा है। पूर्वी की प्रेग्‍नेंसी की खबर सुन सभी खुश हैं। आरवी की मां पूर्वी के साथ वैष्‍णों देवी जाने का प्‍लान बनाती हैं। सबकुछ अच्‍छा होने के बाद प्‍यार करने वालों के लिए ये हफ्ता खास तौर से बनाना तो बनता है। यही आरवी भी करने वाला है। वैलेंटाइन डे पर आरवी पूर्वी के लिए सरप्राइज प्‍लान कर रहा है। वो पूर्वी के साथ एक खास शाम बिताने का प्‍लान करता है। प्रोमो में देखने को मिल रहा है आरवी और पूर्वी रात में छत पर सेलिब्रेशन कर रहे हैं। आर वी का सरप्राइज देख पूर्वी काफी खुश है।
लेकिन इनकी खुशी को मोनिशा की नजर लगने वाली है। मोनिशा ये सब देख बौखला जाती है। वो कहती है कि आरवी को पूर्वी का नहीं होने दे सकती। अब प्‍यार के इस हफ्ते मोनिशा की नफरत जीतेगी या आर वी और पूर्वी का प्‍यार। ये तो भाग्‍यलक्ष्‍मी के आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...