Kovalam Kerala
Kovalam Kerala

Summary: कोवलम के पर्यटन स्थलों की खास बात और घूमने की पूरी जानकारी

यह जगह प्रकृति प्रेमियों, सर्फिंग के शौकीनों और सुकूनभरी छुट्टी का आनंद लेने वालों के लिए स्वर्ग के समान है। कोवलम अपने सुरम्य दृश्यों, शांत बैकवॉटर्स और आयुर्वेदिक स्पा के लिए दुनियाभर में मशहूर है।

Kovalam Travel Guide: कोवलम केरल राज्य का एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत शहर है जो अपने स्वच्छ समुद्र तटों, नारियल के पेड़ों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यह जगह प्रकृति प्रेमियों, सर्फिंग के शौकीनों और सुकूनभरी छुट्टी का आनंद लेने वालों के लिए स्वर्ग के समान है। कोवलम अपने सुरम्य दृश्यों, शांत बैकवॉटर्स और आयुर्वेदिक स्पा के लिए दुनियाभर में मशहूर है। आइए जानते हैं कोवलम के पर्यटन स्थलों की खासियत और यहां घूमने से जुड़ी कुछ विशेष  बातों के बारे में जो आपकी यात्रा को आसान और आरामदायक बनाएँगी। 

Kovalam Travel Guide
LightHouse Beach

लाइटहाउस बीच कोवलम का सबसे प्रसिद्ध और सुंदर समुद्र तट है। इस समुद्र तट का नाम यहां स्थित 35 मीटर ऊंचे लाइटहाउस के कारण पड़ा। लाइटहाउस से आसपास के नजारों का अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है खासकर सूर्यास्त के समय। यहां आप सर्फिंग, पैरासेलिंग और तैराकी जैसे रोमांचक जल क्रीड़ाओं का आनंद ले सकते हैं।

हवाह बीच कोवलम का दूसरा सबसे लोकप्रिय समुद्र तट है। यह समुद्र तट अपनी शांति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां के ठंडी हवाओं का अनुभव बेहद सुकूनभरा होता है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह आदर्श है। इस जगह की ख़ूबसूरती बहुत ही लाजवाब है। 

Samudra Beach
Samudra Beach

समुद्र बीच कोवलम के सबसे शांत और कम भीड़भाड़ वाले समुद्र तटों में से एक है। यह जगह उन लोगों के लिए आदर्श है जो शांति और एकांत चाहते हैं। समुद्र बीच पर स्थानीय मछुआरों का जीवन देखना भी एक अनूठा अनुभव है। इस जगह पर आकर आप कुछ समय सुख और शांति के साथ बिता सकते हैं। 

कोवलम आर्ट गैलरी कला और संस्कृति के प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान है। यहां केरल की पारंपरिक कला, चित्रकारी और मूर्तियों का प्रदर्शन किया जाता है। यह गैलरी स्थानीय संस्कृति और इतिहास को समझने के लिए बेहतरीन जगह है।

Vivekanand Memorial
Vivekanand Memorial

यह कोवलम से थोड़ा दूर है लेकिन विवेकानंद रॉक मेमोरियल और पद्मनाभस्वामी मंदिर यहां के पास के प्रमुख आकर्षण हैं। विवेकानंद रॉक मेमोरियल भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। पद्मनाभस्वामी मंदिर अपने भव्य वास्तुकला और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

कोवलम घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर से मार्च तक का है। इस दौरान मौसम सुहावना और ठंडा होता है जो समुद्र तटों का आनंद लेने के लिए आदर्श है। इस मौसम में यदि आप जाते हैं तो अपनी यात्रा को सबसे ज़्यादा एंजोय कर पायेंगे। 

कोवलम में हर बजट के अनुसार ठहरने की सुविधा उपलब्ध है। यहां लग्जरी रिसॉर्ट्स, आयुर्वेदिक स्पा होटल्स और बजट फ्रेंडली गेस्टहाउस का विकल्प मौजूद है। आप अपनी पसंद और बजट के मुताबिक़ रुकने की जगह का चयन कर सकते हैं। कोवलम में आपको पारंपरिक केरल व्यंजनों का स्वाद लेने का मौका मिलता है। फिश करी, अप्पम, समुद्री भोजन और ताजे नारियल का पानी यहां के लोकप्रिय खाने के विकल्प हैं। समुद्र तट के पास मौजूद कैफे और रेस्टोरेंट्स में बैठकर भोजन का आनंद लेना एक अनूठा अनुभव है।

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...