गौरतलब है कि जब लड़की पैदा होती है तो उनके पिता का सरनेम उसका होता है और वही लड़की जब बड़ी हो जाए और उसकी शादी हो जाए तो उसके पति का सरनेम उसका हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि, बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों ने शादी तो की लेकिन कभी अपने पति का सरनेम नहीं अपनाया। अपने नाम के साथ उन्होंने कभी भी उनके पति का नाम नहीं जोड़ा। वहीं आज की इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने अभी तक अपने पति के नाम को अपने साथ नहीं जोड़ा।

 

विद्या बालन

View this post on Instagram

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन ने सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की है। लेकिन उनसे शादी करने के बाद भी विद्या ने कभी उनके सरनेम को अपने नाम के साथ नहीं जोड़ा। वहीं जब विद्या से एक इंटरव्यू में इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि “अगर सिद्धार्थ बालन रॉय कपूर नहीं बन सकते तो मैं विद्या बालन रॉय कपूर क्यों बनूंगी।”

 

किरण राव

बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट के नाम से जानने जाने वाले अभिनेता आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव की जोड़ी तो बहुत लोकप्रिय रही। लेकिन दोनों का रिश्ता 15 साल तक ही चला। लेकिन इतने सालों में भी किरण ने कभी अपने नाम के साथ खान सरनेम नहीं लगाया। एक इंटरव्यू में एक बार उन्होंने कहा था कि वो ‘मिसेज खान के तौर पर खुद की पहचान नहीं चाहती हैं।’

 

कल्कि कोचलिन

View this post on Instagram

A post shared by Kalki (@kalkikanmani)

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने फेमस डायरेक्टर अनुराग बसु से शादी की थी। हालांकि अब दोनों ने तलाक ले लिया है लेकिन तलाक से पहले भी उन्होंने अपने नाम के साथ बसु सरनेम का इस्तेमाल नहीं किया। वहीं कल्कि का कहना है कि, “कोचलिन मेरे जन्म की पहचान हैं मैं इसे नहीं बदल सकती।”

 

जूही चावला

View this post on Instagram

A post shared by Juhi Chawla (@iamjuhichawla)

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला ने अपने दौर में बहुत नाम कमाया। जिसके बाद उन्होंने बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की और अपना घर बसाया। लेकिन जूही चावला ने अपनी शादी के इतने सालों बाद भी अपने नाम में कोई चेंज नहीं किया। आपको बता दें कि, दोनों एक अच्छी शादीशुदा जिन्दगी गुजार रहा है और अपनी जिंदगी में बहुत खुश है।

 

रानी मुखर्जी

बड़े पर्दे की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी हमेशा ही चर्चाओं में शुमार रहती है। वहीं आपको बता दें कि, इस लिस्ट में रानी मुखर्जी का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री की शादी आदित्य चोपड़ा से शादी हुई है लेकिंन अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने भी शादी के बाद अपना सरनेम नहीं बदला है। वहीं दोनों की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते है और दोनों बहुत कम ही किसी नेगेटिव गॉसिप का हिस्सा बने है।

 

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह ने कुछ ही साल पहले सात फेरे लिए है। लेकिन दीपिका ने अभी तक रणवीर का सरनेम नहीं अपनाया। गौरतलब है कि, यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे अडोरेबल जोड़ी है। दोनों के प्यार के किस्से भी बहुत मशहूर है लेकिन जब सरनेम की बात आई तो दीपिका ने भी उनका सरनेम नहीं अपनाया। रणवीर-दीपिका दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और हमेशा ही दोनों की जोड़ी की चर्चाएं होती रहती है।

 

अनुष्का शर्मा

वहीं इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का भी नाम शामिल है। अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है और दोनों की जोड़ी को उनके फैन्स प्यार से “विरूष्का” बुलाते है। दोनों ने साल 2017 में शादी की थी लेकिन अनुष्का भी अपने नाम के साथ कोहली सरनेम का इस्तेमाल नहीं करती। दोनों की जोड़ी उनके रिलेशन के समय से ही सुर्खियों में रही है। वहीं अब दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है दोनों अपनी जिंदगी में बहुत खुश है।

 

रेखा

साथ ही अब बात की जाए बॉलीवुड की डीवा रेखा की तो रेखा इस लिस्ट में सबसे आगे है। आपको बता दें कि, रेखा के पति की मौत के बाद भी वो मांग में सिंदूर भरती है इसके अलावा वो चटकीले कलर की कांजीवरम साड़ी पहनती है। रेखा हमेशा ही दुल्हन की तरह सजी-धजी रहती है लेकिन रेखा ने भी कभी अपने नाम के साथ पति का सरनेम नहीं जोड़ा।

 

 

यह भी पढ़े। 
इन पर्सनलाइज्ड डिजाइन्स की मदद से ब्राइडल मेहंदी को बनाएं खास
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com