शादी की पहली रात कपल्स दें एकदूसरे को ये प्यारे गिफ्ट्स
हम आपको बता रहे हैं शादी के बाद पहली बार पार्टनर को गिफ्ट करने के लिए कुछ खास आइडियाज।
Gift Ideas for Married Couples: शादी के बाद पति-पत्नी के लिए हर पहली चीज खास व यादगार होती है। लेकिन जब पति-पत्नी को पहली बार एकदूसरे को गिफ्ट देना होता है तो उन्हें समझ ही नहीं आता है कि वे अपने पार्टनर को ऐसा क्या गिफ्ट दें कि उनका पार्टनर खुश होने के साथ-साथ उनके गिफ्ट आईडिया से इम्प्रेस भी हो जाए। आपकी इसी टेंशन को हम इस आर्टिकल में दूर कर रहे हैं और आपको बता रहे हैं शादी के बाद पहली बार पार्टनर को गिफ्ट करने के लिए कुछ खास आइडियाज।
पत्नी के लिए प्यारे गिफ्ट ऑप्शन
कस्टमाइज रिंग

शादी के बाद पत्नी को स्पेशल फील कराने और पहला उपहार देने के लिए कस्टमाइज रिंग से ज्यादा अच्छा ऑप्शन और कुछ भी नहीं है। आप एक प्यारा सा रिंग कस्टमाइज करवा कर अपनी पत्नी को गिफ्ट करें और फिर देखें गिफ्ट पाकर आपकी पत्नी कितनी ज्यादा खुश होती हैं। आप अपने बजट के अनुसार गोल्ड या फिर डायमंड रिंग दे सकते हैं। आप रिंग अपना और पत्नी के नाम को मिलाकर कस्टमाइज करवा सकते हैं। यकीन मानिए इस रिंग को देखकर पत्नी की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
खूबसूरत सी ज्वैलरी

आप सोच रहे होंगे कि आपकी पत्नी को शादी में कई ज्वैलरी मिले होंगे, ऐसे में पत्नी को अपनी तरफ से भी ज्वैलरी देने की क्या जरुरत है, तो आप गलत सोच रहे हैं। जब आप अपनी पत्नी को खुद से खूबसूरत सी ज्वैलरी गिफ्ट करेंगे तो पत्नी के लिए उससे ज्यादा खास कोई ज्वैलरी नहीं होगी। आप अपनी पति को खुश करने के लिए ब्रेसलेट, ईयररिंग्स, रिंग, नेकलेस और नोजपिन में से कुछ भी दे सकते हैं।
पत्नी को दें जस्ट मैरिड हैट

शादी के बाद पत्नी को खुश करने के लिए आप उन्हें जस्ट मैरिड हैट गिफ्ट कर सकते हैं। आजकल कपल्स जब हनीमून पर घूमने जाते हैं तो इस हैट के साथ फोटो जरूर क्लिक करते हैं। फोटो में यह हैट देखने में काफी अच्छा और यूनिक नज़र आता है।
पति को देने के लिए गिफ्ट ऑप्शन
पर्सनलाइज्ड घड़ी से करें इम्प्रेस

शादी के बाद आप पति को पर्सनलाइज्ड घड़ी गिफ्ट करके खुश कर सकती हैं। इसके लिए आप उनकी पसंद की ब्रांडेड घड़ी को आसानी से पर्सनलाइज्ड करवा सकती हैं। यकीन मानिए जब आप अपने पति को यह घड़ी गिफ्ट करेंगी तो वे आपकी क्रिएटिविटी से इम्प्रेस होकर आपकी तारीफ जरूर करेंगे।
पति को दे सकती हैं आई लव यू गिफ्ट

आपके पति आपके लिए कितने स्पेशल हैं यह बताने के लिए आप उन्हें आई लव यू जार, मग, वॉलेट, टीशर्ट इस तरह के गिफ्ट्स भी दे सकती हैं। पहली बार पति को गिफ्ट करने के लिए यह काफी रोमांटिक आइडिया है।
वेडिंग पिलो से लव लाइफ में घोलें रोमांस
शादी के बाद अपनी लव लाइफ को रोमांटिक बनाने के लिए आप पति को वेडिंग पिलो दे सकती हैं। आप इस पिलो को थोड़ा कस्टमाइज जरूर करवाएं। इसके लिए आप इसमें आप दोनों की फोटो प्रिंट करवाएं। ऐसा करने से जब भी आप दोनों इस पिलो को देखेंगे तो रोमांटिक होंगे और एकदूसरे के करीब आने की कोशिश करेंगे।
