Gifts for Couples: जब बात पहले प्रभाव की हो तो वह अपने आप ही खास बन जाती है। हालांकि, इस खास मुलाकात के लिए लड़कों के जहन में कई चिंताएं भी होती हैं। उन्हें समझ में नहीं आता है कि वे ऐसा क्या करें कि लड़की फौरन इंप्रेस हो जाए या अगर पहली बार मिल रहे हैं तो उसे गिफ्ट में क्या दें। फर्स्ट डेट (First Date) की तैयारी करते समय इन सब सवालों का हल ढूंढना लड़कों को बहुत मुश्किल लगता है। वे अपनी पहली मुलाकात और प्रेमिका को उपहार देने की तैयारी को खास बनाने में कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं। आपकी परेशानी के हल के लिए आज हम आपको कुछ खूबसूरत गिफ्ट बताएंगे जिसे देख आपकी गर्लफ्रेंड बहुत खुश हो जाएगी। वहीं आपको बता दें कि, लड़कियां फर्स्ट इम्प्रैशन कभी नहीं भूलती तो इन गिफ्ट को देकर अपनी मुलाकात को खूबसूरत बना सकते हैं।
कस्टमाइज़ पेन्डेन्ट

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी के लिए गिफ्ट देख रहे है तो आप उन्हें कस्टमाइज़ पेन्डेन्ट या मंगलसूत्र गिफ्ट कर सकते है। यह गिफ्ट ज्यादा महंगा भी नहीं है और बहुत यूनिक भी है। आप कस्टमाइज़ पेन्डेन्ट में आप दोनों का नाम भी बनवा सकते है नहीं तो यह पेन्डेन्ट एक नाम का भी बनता है। आपको किसी भी ज्वेलरी शॉप जाना है और वो आपको डिज़ाइन भी बता देंगे। आपको जो डिज़ाइन पसंद आये उसको आप अपने पार्टनर के नाम का बनवा लें। हम सभी जानते है कि, लड़कियों को ज्वेलरी का बहुत शौक होता है तो यह गिफ्ट आप अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकते है।
कपल वॉच

वॉच का शौक किसे नहीं होता? आज कल कई तरह की वाच आपको मार्किट में मिल जाएंगी जैसे- कपल वॉच, स्मार्ट वॉच आदि। साथ ही ऐसा माना जाता है कि तोहफे में घड़ी देना बहुत शुभ होता है। वहीं अगर आप अपने स्पेशल वन के लिए गिफ्ट की तलाश में है तो आप उन्हें कपल वॉच गिफ्ट कर सकते हैं।
ट्रिप टिकट्स

अगर आप और आपका पार्टनर घूमने के शौकीन है तो आप उनके साथ ट्रीप भी प्लान कर सकते है। गौरतलब है कि ठंड का मौसम शुरू हो गया है इसे में मनाली, शिमला जैसे हिल स्टेशन में काफी भीड़ रहती है। अगर आप भी ठंड और बर्फ का मजा लेना चाहते है तो अपने पर्टनर के साथ ट्रीप प्लान कर सकते है। वहीं अगर आप देश के बाहर का सोच रहे है तो मालदीव भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए आप खुद भी पूरा ट्रीप प्लान कर सकते है नही तो आप किसी ट्रैवल एजेंसी के साथ भी जा सकते है।
स्वीट मेमरी बुक

आप और आपका पार्टनर दोनो कई समय से अगर साथ है तो यह गिफ्ट आपके पार्टनर को स्पेशल फील देगा। आप अपने पार्टनर को स्वीट मेमोरी बुक गिफ्ट कर सकते है। इसके अंदर आप अपनी कुछ प्यारी मेमोरी भी जोड़ सकते है। आप कुछ प्यारे से नोट्स लिख सकते है या फिर फोटोज के सहारे आप अपने पुराने पलों को ताजा कर सकते है। यह गिफ्ट आपकी प्यारी यादों को और ताजा कर देगा और आपका पार्टनर बहुत इंप्रेस भी होगा। यह हम सब जानते है कि सिर्फ फोटोज ही ऐसी चीज है जो हमेशा हमें खूबसूरत पलों की याद दिलाती है। यह गिफ्ट भी आपके पार्टनर को बहुत पसंद आएगा।
