शादी की सालगिरह पर वाइफ को खुश करने के लिए दें खास तोहफे: Gift Ideas for Wife
Best anniversary gifts for wife

Gift Ideas for Wife: बात जब बीवी को गिफ्ट देने की हो तो हस्बैंड हमेशा कंफ्यूज रहते हैं और अगर गिफ्ट ना मिले तो बीवी कहां खुश रहने वाली है। इसीलिए एनिवर्सरी हो या बर्थडे सबसे ज्यादा मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा कठिन सवाल होता है कि आखिर क्या गिफ्ट सेलेक्ट करें, जिसे हम अपने पार्टनर को दें और वह उन्हें पसंद आए। अगर आप भी अपनी बीवी को एनिवर्सरी पर बहुत अच्छा गिफ्ट देकर उन्हें खुश करना चाहते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे बेहतर गिफ्ट के बहुत सारे विकल्प जो आपकी कंफ्यूजन को दूर करेंगे।

Gift Ideas for Wife
Jewellery Set

महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद होता है गहनें, जिन्हें वह अपने सीने से लगा कर रखती हैं। आप अपने बजट के अनुसार यह खुद तय कर सकते हैं कि आप उन्हें गोल्ड, सिल्वर ,डायमंड या फिर आर्टिफिशियल ज्वेलरी गिफ्ट करना चाहते हैं। ज्वेलरी सेट में आप सेम मेटल की रिंग और ब्रेसलेट गिफ्ट कर सकते हैं या फिर आप इयररिंग्स और नेक पेंडेंट का सेट भी अपनी बीवी को गिफ्ट कर सकते हैं। यह गिफ्ट उन्हें जरूर पसंद आएगा।

महिलाओं को सुंदर दिखना बेहद पसंद होता है। महिलाएं अपनी खूबसूरती के साथ कोई कंप्रोमाइज नहीं कर सकती हैं। इसलिए अगर एनिवर्सरी पर आप अपनी बीवी के लिए गिफ्ट लेने का प्लान कर रहे हैं तो मेकअप किट गिफ्ट करना भी बेहतर ऑप्शन है। किसी अच्छे प्रोडक्ट का मेकअप किट मार्केट से लाकर आप अपनी बीवी को गिफ्ट करें। मेकअप किट में बेसिक प्रोडक्ट्स जैसे फाउंडेशन, प्राइमर, लिपस्टिक आईलाइनर ,मस्कारा ,फेस पाउडर और कंसीलर जरूर होने चाहिए।

मार्केट में कई अलग-अलग तरह के ट्रेंडी पर्स आपको आसानी से मिल जाएगें। ऐस में आप न्यू डिजाइन के साइड पर्स गिफ्ट करके आप अपनी बीवी को जरूर खुश कर देंगे। अगर आप साइड पर्स गिफ्ट कर रहे हैं तो इसका साइज थोड़ा बड़ा ही रखें क्योंकि महिलाएं अपने पर्स में सभी बेसिक चीज रखती हैं। पार्टी के लिए क्लच वाले पर्स भी भेंट में देने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

एनिवर्सरी पर बीवी को गिफ्ट देने के लिए आप वॉच का विकल्प भी चुन सकती हैं। वैसे तो वॉच में भी कई ऑप्शंस है लेकिन मैरिड फीमेल मेटल वॉचेस पहनना ज्यादा प्रेफर करती हैं। सिल्वर या गोल्डन कलर वॉचेस आप अपनी बीवी को गिफ्ट कर सकते हैं।

Heels
Transparent Heels for gift

महिलाओं को अपने पार्टनर के साथ हिल्स पहन कर जाने में बड़ा अच्छा लगता है। मीडियम हाइट के ट्रांसपेरेंट हिल्स आप अपनी बीवी को गिफ्ट कर सकते हैं। यह आजकल बहुत ट्रेंड में है और यह किसी भी ड्रेस पर पहना जा सकता है। यह गिफ्ट आपकी बीवी को जरूर पसंद आएगा।

एनिवर्सरी पर गिफ्ट देने के लिए हसबैंड अपनी बीवी को नाइट सूट भी गिफ्ट कर सकते हैं। ब्लैक या रेड नाइट सूट महिलाओं को पसंद होता है। यह आपकी लाइफ में रोमांस भर देगा। इसलिए यह भी एक बेहतर विकल्प है। लेकिन नाइट सूट लेते वक्त उसका साइज जरूर चेक कर लें।