hidden signs a woman is falling in love with you
hidden signs a woman is falling in love with you Credit: Istock

Overview:

यूथ जानना चाहता है कि आखिर लेडी लव और उसके सच्चे प्यार को कैसे पहचानें। जब कोई भी महिला आपसे सच्चा प्यार करती है तो इसके ​इशारे आपको आसानी से मिल सकते हैं।

Psychology Signs a Woman is in Love: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर क्रिकेटर्स की तलाक की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर सच्चे प्यार की परिभाषा को लेकर लंबी बहस चल रही है। इसमें सबसे बड़े सवाल उठ रहे हैं महिलाओं के सच्चे प्यार को लेकर। यूथ जानना चाहता है कि आखिर लेडी लव और उसके सच्चे प्यार को कैसे पहचानें। जब कोई भी महिला आपसे सच्चा प्यार करती है तो इसके ​इशारे आपको आसानी से मिल सकते हैं। इसके लिए शब्दों की जरूरत नहीं है, ये उसकी भावनाएं खुद बता देती हैं। उनके हर कदम से आपको यह एहसास होगा कि यही सच्चा प्यार है।

अपने से पहले आपके लिए सोचना

Psychology Signs a Woman is in Love-कोई भी युवती या महिला जब किसी शख्स को सच्चा प्यार करती है तो उसके लिए प्राथमिकता आप बन जाते हैं।
When any girl or woman truly loves someone, you become her priority.

कोई भी युवती या महिला जब किसी शख्स को सच्चा प्यार करती है तो उसके लिए प्राथमिकता आप बन जाते हैं। वह खुद से पहले आपके बारे में सोचने लगती है। प्यार के कारण आपकी छोटी-छोटी जरूरतें, बातें, पसंद सब उसके लिए सबसे ज्यादा मायने रखने लगते हैं। वह आपकी खुशी में खुश होती है तो आपके दुख से परेशान भी होती है। वह आपके लिए समझौता करने को भी तैयार रहती है। प्यार दिखाने के लिए वह कोई लंबे चौड़े काम नहीं करती है, बल्कि वह छोटी-छोटी चीजों से प्यार जताती है। जैसे ऑफिस खत्म होने के बाद चाय के साथ आपका फेवरेट स्नैक्स रेडी करना या आपके लिए प्यार के साथ डिनर बनाना, अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर कॉल करना या एक शॉर्ट ट्रेवल ट्रिप प्लान करना।

खुलकर करती है बात

जब कोई युवती आपसे सच्चा प्यार करती है तो वह अपने दिल की हर बात आपको खुलकर बता देती है। वह बिना किसी छल-कपट के, बातों को घुमाए बिना अपनी बात आपको बेबाकी से कहेगी। वह अपनी भावनाओं को दर्शाने के लिए दिखावा का सहारा नहीं लेती है। जो बात होती है वह आपको वैसे ही बता देती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उसे अपने प्यार के साथ ही आप पर भी पूरा भरोसा और विश्वास होता है।

हर परिस्थिति में देगी साथ

जिंदगी में हर दिन एक से नहीं होते। इसमें उतार चढ़ाव आते रहते हैं। ध्यान रखें जो युवती बुरे वक्त में आपके साथ डट कर खड़ी है, असल में वह आपको सच्चा प्यार करती है। क्योंकि अच्छे समय में तो आपका साथ हर कोई दे देता है। लेकिन सच्चा प्यार हर वक्त और स्थिति में साथ होता है। ऐसी युवती आपको बुरे समय का सामना करना की हिम्मत देती है और एक सपोर्ट सिस्टम की तरह आपके लिए काम करती है। वह आपकी कमजोरी नहीं, ताकत बनने पर फोकस करती है। ऐसी युवती का साथ आपको कभी नहीं छोड़ना चाहिए।

भावनाओं का करेगी सम्मान

किसी भी रिश्ते की नींव होता है सम्मान। जब कोई युवती आपसे बहुत प्यार करती है तो वह आपका सम्मान भी करेगी। यह सम्मान सिर्फ दुनिया को दिखाने के लिए नहीं किया जाता है, बल्कि वह इसे दिल से करती है। यह सम्मान जिंदगी में आपकी हिम्मत बन सकता है। सम्मान का मतलब सिर्फ तमीज से बात करने से ही नहीं है। सम्मान का अर्थ है आपके फैसले, पसंद, नापसंद सभी को खुशी से स्वीकार करना। कुछ गलत लगने पर तर्क के साथ उसे नकारने की हिम्मत रखना। याद रखें, ऐसी युवती आपकी जिंदगी को संवार सकती है। क्योंकि वह कभी आपको कमतर नहीं दिखाएगी।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...