रसोई में भूलकर भी ना रखें बर्तन उल्टे, नाराज होती हैं माता लक्ष्मी
आइए जानते हैं कि आपको अपने रसोई घर में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन बर्तनों को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए।
Vastu Tips for Kitchen: अक्सर हम सभी से जाने-अनजाने में रसोई घर में ऐसी कई गलतियाँ हो जाती हैं, जिसका खामियाजा हमें और हमारे परिवार को कई तरह से भुगतना पड़ता है। कई बार तो इस छोटी सी गलती की वजह से आर्थिक संकटों का भी सामना करना पड़ जाता है। लेकिन अगर हम थोड़ी जानकारी इक्कठा करें और छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो अपने जीवन में आने वाली अनचाही अडचनों को दूर रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र में रसोई घर से संबंधित कई महत्वपूर्ण नियमों के बारे में बताया गया है, जिसका अगर ध्यान रखा जाए तो घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और घर में बरकत बनी रहती है। आइए जानते हैं कि आपको अपने रसोई घर में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन बर्तनों को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए।
कभी ना रखें उल्टा तवा

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि रोटी बनाने के बाद कभी भी भूलकर भी तवा को उल्टा नहीं रखना चाहिए। अगर आप ऐसा कभी करती हैं तो आपके घर में लक्ष्मीजी नाराज हो जाती हैं और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप आर्थिक कर्ज के बोझ में दब सकते हैं और आपके घर में कंगाली भी छा सकती है, इसलिए तवा उल्टा रखने से बचें।
कभी ना रखें उल्टी कड़ाही
वास्तु शास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि रसोई घर में कभी भी कड़ाही को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। अगर आप अपनी रसोई में कड़ाही को उल्टा रखती हैं तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है और घर में लड़ाई-झगड़े वाला माहौल बना रहता है।
रसोई में कभी ना छोड़ें जूठे बर्तन

वास्तु शास्त्र की मानें तो रसोई घर में तवा और कड़ाही को उपयोग में लाने के बाद कभी भी जूठा नहीं छोड़ना चाहिए। इन दो बर्तनों को हमेशा ही इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह से धोकर रखना चाहिए। अगर आप इन्हें जूठा छोड़ देती हैं तो ऐसा करने से घर में दरिद्रता फैलने लगती है और आर्थिक संकटों का भी सामना करना पड़ता है।
आखिर क्यों बर्तन नहीं रखने चाहिए उल्टे
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि रसोई घर में भूलकर भी कभी बर्तनों को उल्टा नहीं रखना चाहिए। अगर आप ऐसा करती हैं तो आपके घर में भयंकर वास्तु दोष लगा सकता है, जिसका परिवार के हर सदस्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर आप अपने रसोई घर में बर्तनों को हमेशा उल्टा रखती हैं तो घर के हर सदस्यों की तरक्की में रुकावट आने लगती है और घर में अशांति भरा माहौल बना रहता है। साथ ही हमेशा परिवार के लोगों के बीच कलह होती रहती है।
बर्तन किस दिशा में रखना अच्छा होता है

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में तांबे, स्टील, कांसे और पीतल के बर्तनों को हमेशा ही घर की पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में बरकत आती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
