किचन में अगर ये चीजें गिर जाएं तो बढ़ सकती हैं घर की मुसीबतें: Kitchen Vastu Tips
आइए जानते हैं कि रसोई में किन चीज़ों के गिरने को अशुभ माना गया है और उनसे कैसे बचा जाए।
Kitchen Vastu Tips: घर में सबसे ज़्यादा ज़रूरी जगह होती है किचन यानी रसोई। जब भी कोई अपना नया घर बनाता है, तो वह रसोई के लिए वास्तु शास्त्र का खास ध्यान रखता है। ऐसा माना जाता है कि रसोई घर की सेहत, सुख-शांति और बरकत से जुड़ी होती है।वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि रसोई में अगर कुछ खास चीज़ें गिर जाएं, तो वह अशुभ माना जाता है। इन चीज़ों के गिरने से नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है और इसका असर घर के लोगों पर पड़ सकता है। साथ ही, यह भी बताया गया है कि अगर ऐसी कोई चीज़ गिर जाए, तो क्या करना चाहिए। आइए जानते हैं कि रसोई में किन चीज़ों के गिरने को अशुभ माना गया है और उनसे कैसे बचा जाए।
दूध गिरना
हर घर में दूध उबालते समय कभी न कभी गैस पर उबल कर गिर ही जाता है। दूध का इस्तेमाल हम खाने-पीने से लेकर पूजा-पाठ तक कई कामों में करते हैं। लेकिन जब रसोई में दूध गिर जाता है, तो इसे अच्छा नहीं माना जाता। मान्यता है कि दूध गिरने से घर में मानसिक तनाव, रिश्तों में खटास या आर्थिक नुकसान हो सकता है। हालांकि यह सिर्फ एक मान्यता है, लेकिन बहुत से लोग इसे गंभीरता से लेते हैं और इससे बचने की कोशिश करते हैं।
नमक गिरना

नमक हमारे भोजन का अहम हिस्सा है और इसे शांति का प्रतीक माना जाता है। जब किचन में नमक गिर जाता है तो यह कहा जाता है कि घर में झगड़े या आपसी मतभेद हो सकते हैं। पुराने समय में यह मान्यता थी कि नमक गिरना रिश्तों में खटास ला सकता है। अगर ऐसा हो जाए, तो गिरे हुए नमक को क्रोध या परेशानी के बिना साफ कर लें और कोशिश करें कि घर का माहौल थोड़ा मजाकिया ही रहे।
हल्दी गिरना
हल्दी भारतीय संस्कृति में शुभता और स्वास्थ्य का प्रतीक मानी जाती है। इसका उपयोग सिर्फ भोजन में नहीं, बल्कि धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। यदि हल्दी किचन में गिर जाती है, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे घर में कोई बड़ी परेशानी, रोग या आर्थिक संकट आ सकता है। इसलिए जब हल्दी गिरे, तो इसे साफ दिल से साफ करें और भगवान से प्रार्थना करें कि कोई परेशानी न आए।
तेल

तेल गिरना घर में अशुभ माना जाता है क्योंकि यह नेगेटिव एनर्जी, मानसिक तनाव, हेल्थ रिलेटेड इश्यू या धन हानि का संकेत हो सकता है। खासकर सरसों का तेल पूजा-पाठ में उपयोग होता है, इसलिए इसका गिरना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि इससे घर में क्लेश या काम में रुकावट आ सकती है। अगर किचन में तेल गिर जाए, तो उसे शांत मन से अच्छी तरह साफ करें, घर में दीपक जलाएं और सकारात्मक माहौल बनाए रखें ताकि किसी भी नेगेटिविटी से बचा जा सके।
क्या न करें
इस बात का खास ध्यान रखें कि अगर किचन में ऊपर बताई गई कोई भी चीज गिर जाए, तो उसे झाड़ू से साफ न करें। ऐसा करना वास्तु के अनुसार अच्छा नहीं माना जाता। इसकी जगह आप साफ कपड़े से या फिर अपने हाथों से सफाई कर सकते हैं। इसके अलावा, सफाई करते समय मन में नेगेटिव सोच न लाएं, बल्कि दिल से खुश रहें, ताकि घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे।
