बच्चों के पेट में इन्फेक्शन होने पर न खिलाएं ये चीजें, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां
Stomach Infection in Kids : बच्चों को पेट में इन्फेक्शन की परेशानी काफी ज्यादा रहती है। इस समस्या को कम करने के लिए आप कुछ चीजों को खिलाने से अवॉइड करें। आइए जानते हैं इस बारे में-
Kids Stomach Infection: बच्चों का पाचन तंत्र बेहद संवेदनशील होता है। ऐसे में उनके खानपान को लेकर आपको अधिक सजग रहने की जरूरत होती है। अगर खाने में किसी तरह की गड़बड़ी हो, तो पेट में इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इस परेशानी को कम करने के लिए आप कुछ चीजों का ध्यान रख सकते हैं। उन्हें कुछ चीजों को खिलाने से दूर रखें, ताकि उन्हें पेट में इन्फेक्शन की परेशानी न हो। आइए जानते हैं बच्चों के पेट में इन्फेक्शन होने पर उन्हें क्या न खिलाएं?
बच्चों को न दें डेयरी प्रोडक्ट्स

पेट में इंफेक्शन के दौरान बच्चों को दूध, दही, पनीर, और क्रीम जैसी चीजों का सेवन न करें। दरअसल, ये चीजें ये पाचन को और अधिक कठिन बना सकते हैं और दस्त को बढ़ा सकते हैं। इसलिए पेट में इन्फेक्शन की स्थिति में बच्चों को डेयरी प्रोडक्ट्स न दें।
तली-भुनी चीजें
अगर आपके बच्चे को पेट में इन्फेक्शन की परेशानी रहती है, तो इस स्थिति में उन्हें तली-भुनी चीजों से दूर रें। कोशिश करें कि तले हुए खाद्य पदार्थ जैसे- समोसा, पकौड़े, और चिप्स का खिलाएं। इससे पेट पर अतिरिक्त भार पड़ता है। इनमें फैट अधिक होती है, जो पाचन को धीमा कर देती है और समस्या को बढ़ा सकती है।

मसालेदार और चटपटी चीजें
बच्चों को पेट में इन्फेक्शन की परेशानी होने पर उन्हें मसालेदार और चटपटी चीजें न खिलाएं। मसालेदार भोजन बच्चों के पेट की जलन को और बढ़ा सकता है। खासतौर पर मिर्च, चटनी, और अधिक मसाले वाले डिशेज से बचें।
मीठी चीजों से रखें दूर
पेट में इन्फेक्शन की परेशानी होने पर बच्चों को चॉकलेट, मिठाई, और कोल्ड ड्रिंक्स जैसी चीजों से दूर रें। इस तरह के खाद्य पदार्थों के सेवन से आंतों में बैक्टीरिया के विकास को बढ़ा सकते हैं, जिससे संक्रमण और गंभीर हो सकता है।
सोडा और कैफीन युक्त ड्रिंक
सोडा और कैफीन युक्त पेय पाचन तंत्र को उत्तेजित कर सकते हैं, जिससे दस्त और उल्टी की समस्या बढ़ सकती है। इसके साथ ही कच्ची सब्जियां जैसे सलाद, गोभी, और मूली पचाने में कठिन होती हैं। इसके अलावा, अधिक फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ दस्त को और खराब कर सकते हैं।

बच्चों को क्या खिलाएं?
- पेट के संक्रमण के दौरान हल्का और सुपाच्य भोजन देना बेहतर होता है।
- उबला हुआ पानी और ओआरएस का घोल।
- दलिया या खिचड़ी।
- उबले हुए आलू।
- सेब का पेस्ट (एप्पल सॉस)
- दाल का पानी, इत्यादि।
बच्चों के पेट में इंफेक्शन के दौरान खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सही आहार न केवल उनकी सेहत को सुधार सकता है, बल्कि उनकी परेशानी को भी कम कर सकता है। गलत चीजों से बचाव और संतुलित आहार ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने का मार्ग है।
