Protein Rich Foods
Protein Rich Foods

Protein Rich Foods: उम्र बढ़ने के साथ शरीर में बदलाव आना आम बात है। महिलाओं में इसका असर पुरूषों के मुकाबले ज्यादा देखने को मिलता है। उम्र बढ़ने के साथ खासकर 40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं। इस दौरान मेनोपॉज की स्थिति भी आने लगती है। कई महिलाएं प्रीमेनोपॉज का सामना कर रही होती हैं। इतना ही नहीं, उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं के शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी होने लगती है। 40 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देना चाहिए। खासकर वो क्या खाती हैं, इस पर गौर करने की ज़रूरत है, क्योंकि इसका असर उनकी पूरी सेहत पर पड़ता है। 40 की उम्र में आकर खानपान सही ना हो, तो कई तरह की समस्याएं शुरू हो सकती हैं। यहां कुछ ऐसे प्रोटीन से भरपूर फूड्स के बारे में बताया है, जिन्हें महिलाओं को अपने आहार में ज़रूर शामिल करना चाहिए-

अंडे

अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। आपको रोज अपने खाने में कम से कम एक अंडा जरूर शामिल करना चाहिए। अंडे में विटामिन डी, बी-12 और कई दूसरे जरुरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। शरीर को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं को अंडा खाने की सलाह दी जाती है।

सोयाबीन

अगर आप अंडा नहीं खाते तो शाकाहारी लोगों के लिए सोयाबीन भी प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। आप सोयाबीन से अपनी डेली प्रोटीन नीड्स को पूरा कर सकते हैं। करीब 100 ग्राम सोयाबीन में 36.9 ग्राम प्रोटीन होता है। ये काफी हेल्दी ऑप्शन है।

पनीर

शाकाहारी लोगों को पनीर खूब पसंद होता है। पनीर से शरीर में प्रोटीन की कमी को भी पूरा किया जा सकता है। बच्चों को भी पनीर खूब पसंद होता है। आप अपनी डाइट में पनीर जरूर शामिल करें। इसके अलावा आप मावा, स्किम्ड मिल्क या दही भी खा सकते हैं।

दाल

सभी दालों में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। दाल को प्रोटीन का हाई सोर्स कहा जाता है। अरहर की दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है। इसके अलावा राजमा और छोले में भी प्रोटीन पाया जाता है। महिलाओं को दाल को अपने डेली मील का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।

मूंगफली

अक्सर लोग सर्दियों में मूंगफली खाना पसंद करते हैं, लेकिन आप प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए पूरे साल मूंगफली का उपयोग कर सकते हैं। मूंगफली में कैलोरी, विटामिन और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है। मूंगफली शरीर को भरपूर पोषण देती है. 100 ग्राम मूंगफली से 20.2 ग्राम प्रोटीन मिलता है।

ड्राई फ्रूट्स

मेवा आपके शरीर में कई विटामिन और पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप काजू-बादाम भी खा सकते हैं। वैसे तो सभी ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन होता है, लेकिन काजू में काफी ज्यादा प्रोटीन होता है। आप स्नैक्स के तौर पर भी काजू खा सकते हैं।

मछली

सीफूड में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। प्रोटीन के लिए मछली डाइट में शामिल कर सकते हैं। फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है। इसके अलावा मछली में कई दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...