नए कपल को दें ऐसे तोहफे की दूसरे मेहमान भी देख कर हो जाएं हैरान
जकल मार्किट में तरह तरह के बेडशीट सेट आने लगे हैं जीने डिज़ाइनर कुशन्स भी साथ में आते हैं, ये काफी आरामदायक होते हैं
Wedding Gift Ideas: शादी हर इंसान के जीवन का सबसे ख़ास दिन होता है। अपनी शादी के दिन को यादगार बनाने के लिए दूल्हा और दुल्हन पहले से ही काफी तैयारियां करते हैं, और इन तैयारियों में उनका साथ देते हैं उनके घरवाले। शादी में आने वाले नाते रिश्तेदार भी अपनी तैयारियों में काफी पहले से जुट जाते हैं। ऐसे में सब यही सोचते हैं की नए शादीशुदा जोड़े को क्या गिफ्ट दिया जाए, जो उनके काम भी आए और वो इसे देख के खुश भी हो जाएं। सबसे जरुरी बात यह है कि जो भी गिफ्ट दिया जाए वो दिल से दिया जाए और साथ में नए जोड़े की जरूरतों और पसंद को भी थोड़ा ध्यान में रखा जाए। चाहे वह घर के सामान हो, पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स, ट्रैवल गिफ्ट्स, हेल्थ और वेलनेस से जुड़े गिफ्ट या फिर ज्वेलरी हो, हर गिफ्ट का अपना एक खास महत्व होता है। इसलिए, जो भी गिफ्ट दिया जाए, वह जोड़े की खुशियों को और भी बढ़ा दे।
Also read: दिल्ली वाली शादियों में क्या कुछ होता है खास: Delhi Wedding Speciality
बाथ पैलेट

शरीर की सफाई और देखभाल करना बहुत जरुरी है, वैसे तो हर कपल अपने लिए कुछ निजी पल जरूर तलाशता रहता है और ऐसे पलों में इस शरीर की सफाई का ख़ास ख्याल रखना चाहिए, ताकि जब आप अपने पार्टनर को गले लगाएं तो आपकी खुशबु से उनका मन खुश हो जाए और साथ में थोड़ा सा रोमांटिक भी। इसलिए शरीर की साफ़ सफाई का बेहद ध्यान रखें, इसके लिए नए शादीशुदा जोड़े को बाथ पैलेट उपहार में दें, आपका अनोखा तोहफा देख कर कपल खुश हो जाएगा।
बेडशीट सेट
नया शादीशुदा जोड़े के लिए अपने रूम की सुंदरता बनाये रखना बहुत जरुरी होता है। अपने कमरे को सुन्दर बनाये रखने के लिए अच्छे परदे और बेडशीट बहुत काम आते हैं। आजकल मार्किट में तरह तरह के बेडशीट सेट आने लगे हैं जीने डिज़ाइनर कुशन्स भी साथ में आते हैं, ये काफी आरामदायक होते हैं, सर्दियों में डिज़ाइनर रजाई और ब्लैंकेट गिफ्ट किये जा सकते हैं।
किचन एप्लायंसेज
किचन में इस्तेमाल होने वाली ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो आप मॉडर्न हो गयी हैं, जैसे इलेक्ट्रिक सैंडविच मेकर, एग बॉयलर, ग्रिल सैंडविच मेकर, एयर फ्रायर, इलेक्ट्रिक वेजिटेबल चॉपर, आटा गूंदने की मशीन आदि, ये सभी चीजें काफी काम आती हैं। आप अपने बजट के अनुसार इनमे से कुछ भी नए जोड़े को गिफ्ट कर सकते हैं। इस से उन्हें खाना बनाने में आसानी होगी और जो समय बचेगा उसे वो एक दूसरे के साथ बिता पाएंगे, यकीन मानिये नया जोड़ा आपक इस गिफ्ट से बेहद खुश हो जाएगा।
गिफ्ट वाउचर

अगर आप नहीं समझ पा रहे हैं की आपको क्या गिफ्ट देना चाहिए तो आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है, गिफ्ट वाउचर। अपने बजट को ध्यान में रखते हुए आप किसी भी बड़े स्टोर से ये वाउचर ले कर कपल को गिफ्ट कर सकते हैं। इस वाउचर का सबसे बड़ा फायदा होता है की इस से आप कपडे, जूते चप्पल, मेकअप,किचन की चीजें और डेकोरेशन के सामन के साथ साथ परदे बेडशीट आदि भी ले सकते हैं।
