Benefits of Nutmeg: जायफल अक्सर छोटे बच्चों को पिलाया जाता है। इसे बच्चों के दूध में मिला कर पिलाया जाता है। लेकिन केवल बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी इसका सेवन कर सकते हैं। रोजाना केवल चुटकी भर मात्रा में अगर आप जायफल का सेवन करते हैं तो आपको एक नहीं बल्कि अनेकों लाभ मिल सकते हैं। अगर आप को पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या है तो जायफल का रोजाना सेवन करना आपके लिए अमृत समान हो सकता है। इससे गैस जैसी समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। महिलाओं के लिए भी इसका सेवन करना काफी लाभदायक होता है क्योंकि पीरियड्स में इसका सेवन करने से दर्द में राहत मिलती है। आइए जान लेते है ऐसे ही कुछ लाभों के बारे में।
Also read: शादी में सोने जैसा ग्लो पाने के लिए जायफल से बने पैक का करें इस्तेमाल: Nutmeg Face Pack
Benefits of Nutmeg:पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है:
अगर आप रोजाना चुटकी भर मात्रा में जायफल का सेवन करते हैं तो पाचन से जुड़ी समस्याएं ठीक हो सकती हैं। इसका सेवन करने से गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
पीरियड्स के दर्द में मिल सकती है राहत:
जायफल का सेवन करना महिलाओं के लिए भी काफी लाभदायक होता है क्योंकि इसका सेवन करने से पीरियड्स का दर्द कम होता है और क्रैम्प्स से छुटकारा मिलता है।
नींद भी अच्छे से आती है:
अगर आप को रात में सोते समय परेशानी महसूस होती है तो आपको जायफल का सेवन करना चाहिए। इसे खाने से रात भर अच्छी नींद आती है।
स्ट्रेस कम करने में सहायक:
जायफल में मैग्नीशियम होता है जो स्ट्रेस को कम करने में आपकी मदद करता है। इसलिए जिन लोगों के जीवन में अधिक तनाव है उन्हें जायफल का सेवन करना चाहिए।
दांतों के दर्द को कम करने में मददगार:
अगर आपके दांतों में दर्द रहता है तो जायफल का सेवन करने से दर्द कम हो सकता है क्योंकि जायफल में एंटी बैक्टिरियल गुण होते हैं।
