Overview: जायफल के फायदे चेहरे के लिए जायफल को किस तरह करे इस्तेमाल
आज हम आपको बताते हैं कि जायफल त्वचा के लिए किस प्रकार लाभकारी होता है।
Jaiphal for Skin: जायफल जो हमारी किचन में पाया जाता है। यह त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। जायफल में एंटी एग्जिम रोकने और सूरज की किरणों से त्वचा को होने वाले डैमेज को रोकने के गुण पाए जाते हैं। इसी के साथ जायफल में घाव भरने की भी क्षमता होती है। इसमें बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि जायफल त्वचा के लिए किस प्रकार लाभकारी होता है।
Jaiphal for Skin: डेड स्किन सेल्स को त्वचा से हटाए

जायफल का प्रयोग डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए किया जाता है। जायफल से चेहरे के सभी दाग धब्बे झुर्रियां और सभी प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं। जायफल त्वचा के लिए 1 घरेलू उपचार होता है। यह कोई डॉक्टरी इलाज नहीं है। अगर आपको त्वचा संबंधी कोई ऐसी परेशानी हो रही है तो इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य ले।
मुहांसों से मिले छुटकारा

मुंहासे जो अक्सर लड़कियों की एक आम समस्या होती है। यह अक्सर गर्मियों में बहुत ही ज्यादा परेशान करती है और मुहांसों की वजह से चेहरे की रंगत भी खत्म हो जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की बहुत सारी हर्बल क्रीम भी जायफल का इस्तेमाल करती है। जायफल में सूक्ष्म बैक्टीरिया को मारने वाले गुण पाए जाते हैं ऐसे में यह मुहांसों को दूर करता है।
त्वचा के संक्रमण को दूर करे

जायफल त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे त्वचा संबंधी संक्रमण भी खत्म होता है। इसमें एंटीमाइक्रोबॉयल गुण पाए जाते हैं। त्वचा पर सूक्ष्म बैक्टीरिया से जो त्वचा संबंधी दिक्कत होने लगती है उन्हें जायफल से उन्हें छुटकारा मिलता है।
चेहरे की रंगत सुधारे

जायफल के प्रयोग से डेड स्किन सेल्स त्वचा से बाहर निकलते हैं और यही वजह है कि त्वचा की रंगत भी साफ होती है। त्वचा की रंगत साफ करने के लिए इसे फेस पर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक नींबू और दही में जायफल का पाउडर मिलाकर चेहरे पर इस्तेमाल किया जाता है। इसे लगाने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। इसके बाद अच्छा मॉइश्चराइजर लगा लें। इससे चेहरा पूरी तरह से साफ हो जाता है।
एंटी एजिंग को रोकने में करें मदद

जायफल जितना सेहत के लिए फायदेमंद होता है उतना ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। बढ़ती उम्र के चेहरे पर जो निशान होते हैं उन से जायफल से छुटकारा मिलता है। जायफल झुर्रियों को रोकता है। इसके लिए आप दही में जायफल का पाउडर मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। त्वचा पर लगाने से पहले इसे हाथ पर लगा कर देख ले। अगर आपके हाथ पर कोई दिक्कत नहीं होती है तभी इसका प्रयोग चेहरे पर करें। अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है तब भी जायफल का प्रयोग ना करें।
ऑयली स्किन से मिले राहत

जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है उनके लिए जायफल फायदेमंद होता है। इसकी तासीर गर्म होती है इसीलिए यह ऑयली त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होता है।
जायफल त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसी के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप भी त्वचा संबंधी परेशानियों से परेशान हैं तो आप भी जायफल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
