क्‍या बानी और रजत होंगे वापस एक साथ, जानें अमनदीप सिद्धू के शो में आखिर क्‍या होने वाला है: Badal Pe Paon Hai Twist
Badal Pe Paon Hai Twist

Badal Pe Paon Hai Twist: सोनी सब के सीरियल ‘बादल पे पांव है’ में हर दिन कुछ नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। इसमें बानी के किरदार की मजेदार जर्नी देख दर्शक उत्‍साहित रहते हैं। बानी (अमनदीप सिद्धू) अपने परिवार और प्‍यार को बचाने के लिए लावण्‍या के खिलाफ डटकर खडी है। लावण्‍या अपनी चालाकी से रजत और बानी के बीच दूरियां बढाने की कोशिश में माहिर को भी शामिल कर लेती है। बानी का उसकी चाल का पता चल जाता है अब दर्शक जानना चाहते हैं कि ‘बादल में पांव है’ में लावण्‍या के जाल के बीच फंसी बानी दृढ संकल्‍प और परिवार के प्रति समपर्ण से क्‍या वापस रजत का साथ पाएगी।

बानी को पता चला लावण्‍या और रजत का सच

बानी से बदला लेने के लिए लावण्‍या ने रजत को अपना मोहरा बनाकर नए षढयंत्र रचने में कामयाब रही है। लावण्‍या का ये राज अब ज्‍यादा समय तक राज नहीं रहने वाला। कहानी काफी इंट्रेस्टिंग होती जा रही है। लावण्‍या के साथ रजत डील तो करता है लेकिन अपने परिवार और बानी को बचाने के लिए। जिस वजह से रजत और बानी के बीच गलतफहमियां बढती हैं और दूरियां बन जाती हैं। अब कहानी में एक नया माेड आया है। लावण्या, बानी और रजत के बीच दरार बढाने के लिए माहिर का साथ लेती है औैर उसे रजत को जलाने के लिए इस्‍तेमाल करती है। वो उससे बानी के साथ रोमांटिक होने का दिखावा करने का आग्रह करती है। वो रजत को उस जगह ले जाती है जहां माहिर बानी के साथ एक अंगूठी खरीद रहा होता है। दोनों को एक साथ दिखाकर वो रजत को भडकाने की कोशिश करती है। यही नहीं माहिर और बानी एक पार्टी में रोमांटिक डांस भी करते हैं जिससे रजत को ईर्ष्‍या होती है। कहानी में अप्रत्याशित मोड़ आता है माहिर और बानी लावण्या की साजिश के बारे में जान जाते हैं। बानी रात में रजत के फोन के जरिए लावण्‍या की चैट पढती है। जिससे उसे पता चलता है कि रजत लावण्‍या के लिए कुछ फील नहीं करता। वो माहिर को इस बारे में बताती है। जहां परिवार के लोगों को विश्‍वास है की रजत आज भी बानी को प्‍यार करता है। वहीं बानी भी अब रजत औश्र लावण्‍या के रिश्‍ते के सच को समझ रही है।

लावण्‍या ने परिवार पर लगाया चोरी का आरोप

रजत को अपना साथ देने के लिए डरा-धमका कर मजबूर करती है। बानी के पिता को परेशान करने के धमकी भरा संदेश भिजवाती है। रजत लावण्या की धमकी के आगे झुक जाता है और बानी के साथ अपने रिश्ते की रक्षा करेगा। इसे बाद लावण्‍या परिवार और बानी को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोडती। अब सारी हदें पार अच्‍छा बनने का नाटक कर वो परिवार को चोरी के इल्‍जाम में फंसाने की कोशिश कर रही है। लावण्‍या खुद ही अपना हार भाभी को पहनने को देती है। फिर बाद में उसमें से कान की झुमकी गायब होने का नाटक करती है। लेकिन बानी पोलिस को बुलाने की बात करती है। अब क्‍या बानी अपने परिवार को लावण्‍या की इस चाल से बचा पाएगी।

बानी का किरदार निभा रही अमनदीप ने शो के बारे में दिया हिंट

अमनदीप सिद्धू शो में आ रहे उतार चढाव से जुडा हिंट दिया है। उनके मुताबिक “अब जब बानी को रजत के कार्यों के पीछे के कारणों का एहसास हुआ है और बानी अपने प्यार को जाने नहीं दे सकती। इसके लिए वह माहिर के साथ जो सौदा करती है, वह सिर्फ लावण्या को गुमराह करने के लिए नहीं है, बल्कि यह बानी के लिए भी है। वह फिर से अपने जीवन पर नियंत्रण पा सकती है और अपने रिश्ते के लिए एक स्टैंड ले सकेगी। जैसे-जैसे दांव ऊंचे होते जा रहे हैं, मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि बानी अपने परिवार और उसकी रक्षा के लिए कितनी दूर तक जाएगी प्यार, और क्या रजत उसके पक्ष में खड़ा होगा या एक कठिन विकल्प चुनने के लिए मजबूर होगा।” बानी के प्‍यार और परिवार की जंग को सोनी सब पर सोमवार से शनिवार रात आठ बजे देखें।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...