एंटी- इंफ्लेमेटरी डाइट
Anti Inflammatory Diet: हम में से कई लोग ऐसे हैं जो बढ़ते मोटापे से परेशान हैं। आम तो आम इंसान कई सेलेब्स भी ऐसे हैं जो बढ़ते वजन से परेशान हैं, इन्हीं में से एक हैं विद्या बालन। हालांकि, विद्या बालन ने पिछले कुछ सालों में अपने वजन पर काफी हद तक काबू पा लिया है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने वजन कम करने के लिए हर कोशिश की, लेकिन वह असफल रहीं। तब वह एक न्यूट्रिशनल ग्रूप से मिलीं जिसने उन्हें बताया कि यह फैट नहीं बल्कि सूजन है. इसलिए, उन्होंने विद्या को एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट दी।
एंटी- इंफ्लेमेटरी से न सिर्फ मोटापा कम होता है बल्कि इस डाइट को फॉलो करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इस डाइट को फॉलो करने से शरीर में सूजन को ठीक किया जा सकता है। इस डाइट में प्लांट बेस्ड चीजों को शामिल किया जाता है। आइये जानते हैं क्या हैं वो चीजें
Also read: बॉडी को हील करने के लिए खाएं ये चीजें: Healing Foods
हल्दी
हल्दी वजन घटाने में मदद करती है क्योंकि इसमें सूजनरोधी गुण होते हैं। इसमें करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो एंटी-इंफ़्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जिससे सूजन कम होती है, इम्यूनिटी बढ़ती है, और पाचन दुरुस्त रहता है।
फैटी फिश
फैटी फिश में ओमेगा- 3 फैटी एसिड होता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है। फैटी फिश एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है, जो शरीर में कई तरह की समस्या जैसे- डायबिटीज, किडनी डिजीज, हार्ट हेल्थ इत्यादि को दूर करने में लाभकारी हो सकता है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी शरीर की कई परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। यह वजन कम करने से लेकर कई अन्य समस्याओं जैसे- अल्जाइमर, हार्ट से जुड़ी समस्या इत्यादि को दूर करने में मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो शरीर के सूजन को दूर कर सकता है।
बैरीज
वजन कम करने की कोशिश करते समय स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी जैसे जामुन सबसे अच्छे फलों में से एक हैं, क्योंकि इनमें कैलोरी कम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट और एंथोसायनिन की भारी मात्रा होती है, जो सूजन को कम करने में मदद करती है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां सूजन संबंधी बीमारियों के जोखिम और वजन को कम करने में मदद कर सकती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकोली, गोभी और बीन्स विटामिन के से भरपूर होते हैं और बहुत महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि इनमें एंटीऑक्सीडेंट का स्तर बहुत अधिक होता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है।
साबुत अनाज
क्विनोआ, ब्राउन राइस और ओट्स जैसे साबुत अनाज में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत कम होती है, जो वजन घटाने में मदद करता है। हाई फाइबर साबुत अनाज फैटी एसिड का उत्पादन करने में मदद करते हैं जो सूजन को कम करने के लिए अच्छे होते हैं, इसलिए आपको इनका सेवन भी करना चाहिए।
ड्राई फ्रूट
वैसे तो सभी ड्राई फ्रूट हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं लेकिन बादाम और अखरोट में फाइबर, कैल्शियम और विटामिन ई की अच्छी मात्रा होती है शरीर की सूजन को कम करने में मदद करती है।इनमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड वसा भी होते हैं जो वजन को और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं।
