अच्छी डाइट आपको हेल्दी रहने में मदद करती है। इससे आपकी इम्यूनिटी बेहतर होती है। चोट लगने पर आपके शरीर को हील करने में भी कई फूड्स मदद करते हैं। अगर आपको भी कोई चोट लगी है और उसे भरने में वक्त लग रहा है, तो आपको डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करना चाहिए।
Did you know green, unripe bananas have a secret superpower? They’re great for diarrhea. They contain resistant starch, which means it doesn’t let your small intestine absorb it quickly. https://t.co/gIyLoPAqRB pic.twitter.com/2eK9KC1VJp
— WebMD (@WebMD) July 4, 2023
चिकन Pho
वियतनामी चिकन सूप बॉडी को हील करने में मदद करता है। चिकन फो में एंटी-वायरल शक्ति वाला स्टार ऐनीज, इलायची और दालचीनी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं। इससे आपकी बॉडी को कई फायदे मिलते हैं।
सार्डिन
सार्डिन फिश का सेवन आपकी टूटी हुई हड्डियों को तेजी से ठीक करने में मदद कर सकता है। ये कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर होती हैं। इसमें कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर होती हैं, जो बोन हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है।
कच्चे केले
कच्चे केले दस्त के लिए बहुत अच्छे होते हैं। उनमें प्रतिरोधी स्टार्च होता है। यह आपके पाचन तंत्र में अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देता है और बुरे बैक्टीरिया को बाहर निकलने में मदद करता है। इसमें पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भी होते हैं।
यह भी देखें-आइकू मे लॉन्च किया 120W फास्ट चार्ज और पावरफुल प्रोसेसर वाला फोन, जानिए कीमत: iQOO Neo 7 Pro
शहद
सदियों से खांसी का इलाज करने के लिए शहद का इस्तेमाल किया जा रहा है। शहद सूजन को कम करता है, दर्द को शांत करता है और बैक्टीरिया को मारता है। शहद विटामिन और कैल्शियम और आयरन जैसे खनिजों से भरपूर होता है।
