Overview: रोका सेरेमनी पर ट्राई करें राशा थडानी के ये हेयरस्टाइल
राशा का फैशनसेंस भी कमाल का है। इसके साथ ही उनके हेयरस्टाइल भी बहुत शानदार होते हैं। अगर आपका रोका होने वाला है और आप अपने आउटफिट के साथ हेयरस्टाइल डिसाइड नहीं कर पा रही हैं, तो आप राशा थडानी के हेयरस्टाइल्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए देखें रोका सेरेमनी के लिए राशा थडानी के लेटेस्ट क्लासी हेयरस्टाइल्स…
Rasha Thadani Hairstyles For Roka Ceremony: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी धमाकेदार डेब्यू के लिए तैयार हैं। राशा थडानी अभिषेक कपूर की फिल्म आज़ाद से बॉलीवुड स्टार अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ डेब्यू कर रही हैं। राशा थडानी अपनी मां रवीना की तरह की बहुत ही खूबसूरत हैं। राशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके स्टाइलिश अंदाज पर उनके फैंस जान देते हैं।
राशा का फैशनसेंस भी कमाल का है। इसके साथ ही उनके हेयरस्टाइल भी बहुत शानदार होते हैं। अगर आपका रोका होने वाला है और आप अपने आउटफिट के साथ हेयरस्टाइल डिसाइड नहीं कर पा रही हैं, तो आप राशा थडानी के हेयरस्टाइल्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए देखें रोका सेरेमनी के लिए राशा थडानी के लेटेस्ट क्लासी हेयरस्टाइल्स…
मिड पार्टेड कर्ल्स विद मांगटीका
अगर आप अपने रोके के दिन आसान और सिंपल हेयरस्टाइल रखना चाहती हैं, तो आप राशा के इस मिड पार्टेशन कर्ल्स वाले स्टाइल को रिक्रिएट कर सकती हैं। इसके साथ मांगटीका आपके लुक में ट्रेडिशन का तड़का लगा देगा। इसके साथ आप चाहें, तो कोई भी हेयर एक्सेसरी भी कैरी कर सकती हैं। इस हेयरस्टाइल को आप लहंगा, वेस्टर्न गाउन या फिर साड़ी के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।
स्लीक ओपन स्ट्रेट हेयर
अगर आपको अपने बालों को भी क्लासी और कूल लुक देना है, तो आप ओपन स्ट्रेट हेयरस्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं। इस हेयरस्टाइल के साथ आप हर तरह का आउटफिट कैरी कर सकती हैं। आउटफिट के साथ आपके बालों का ये स्टाइल देखकर आपके होने वाले पतिदेव भी आपके दीवाने हो जाएंगे। इस हेयरस्टाइल के लिए आपको किसी स्टाइलिश की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे आप खुद रिक्रिएट कर सकती हैं।
मैसी कर्ल्स
मैसी कर्ल्स बहुत ही प्यारे लगते हैं। इसे आप अपने स्पेशल डे पर भी ट्राई कर सकती हैं। ये आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देगा। कर्ल्स हर तरह के आउटफिट और फेस शेप वाली लड़कियों पर बहुत ही अच्छे लगते हैं। अगर आप अपनो रोके वाले दिन सभी का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहती हैं, तो आपको इस स्टाइल हेयरस्टाइल को जरूर ट्राई करना चाहिए।
फ्रंट ब्रेड्स विद कर्ली हेयर
अगर आप अपने रोके पर क्यूट दिखना चाहती हैं, तो आप राशा के इस स्टाइल से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इसके साथ मांगटीका लगाकर आपके लुक में चार-चांद लग जाएंगे। इसके लिए सबसे पहले बालों को फाइन कर्ल करें। इसके बाद आगे के मिड पार्टेशन करके बालों को दोनों तरफ से ब्रेड्स में बदलें और बाकी बालों को खुला छोड़ दें। लास्ट में मांगटीका फिक्स करें। आपका ये हेयरस्टाइल बहुत ही प्यारा लगेगा।
साइ़ड पार्टेड कर्ल्स
अगर आप अपवे बालों को घना और बाउंसी दिखाना चाहती हैं, तो आपके लिए साइ़ड पार्टेड कर्ल्स बेस्ट रहेंगे। इसे आप लहंगा या फिर गाउन के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए बालों को अच्छे से कर्ल करें और फिर बालों को साइड पार्टेशन में बांट लें। इसके साथ आपको किसी एक्सेसरी की भी जरूरत नहीं होगी।
