morning walk
Delhi Pollution Credit: Istock

Delhi Pollution and Walk: फिट रहने के लिए मॉर्निंग वॉक से बेहतर और कोई एक्‍सरसाइज नहीं होती। इससे कई प्रकार के शारीरिक और मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य लाभ मिलते हैं। लेकिन इनदिनों दिल्‍ली और एनसीआर में हेल्‍थ एक्‍सपर्ट मॉर्निंग वॉकर्स को सुबह के समय वॉक न करने की सलाह दे रहे हैं। इसकी मुख्‍य वजह है दिल्‍ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक यानी एक्यूआई का खतरनाक और गंभीर स्‍तर पर पहुंचना। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दिल्‍ली के कई इलाकों में एक्‍यूआई 390 के स्‍तर को पार कर चुका है, जिससे सांस लेने में दिक्‍कत और अस्‍थमा के मरीजों की संख्‍या दिन-ब-दिन बढ़ रही है। ऐसी प्रदूषित हवा की स्थिति में मॉर्निंग वॉक पर जाना फायदेमंद से ज्‍यादा नुकसानदायक हो सकता है। जो लोग फिट रहने के लिए हमेशा वॉक का सहारा लेते हैं, वह वॉक के बदले इन अल्‍टरनेट विकल्‍पों का चुनाव कर सकते हैं।

सुबह और रात का समय है खतरनाक

न करें मॉर्निंग वॉक
Morning and night time is dangerous

सुबह के समय पार्टिकुलेट मेटर्स जमीन के बेहद नजदीक होते हैं जिस वजह से मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों को सांस से संबंधित समस्‍याएं हो सकती हैं। इस दौरान हार्डकोर एक्‍सरसाइज करने से बचना चाहिए क्‍योंकि सुबह के समय आपको अधिक ऑक्‍सीजन की आवश्‍यकता होती है। ऐसे में सांस लेने से आपके लंग्‍स में प्रदूषित हवा प्रवेश कर जाती है, जो आपके लंग्‍स को नुकसान पहुंचा सकती है। इसके अलावा शाम के समय भी प्रदूषण और धूल के कण हवा में अधिक घूमते हैं, जिससे कई लोगों को सांस लेने में परेशानी आ सकती है।

Also Read: नहीं हो रहा वजन कम, तो अपनाएं वॉटर वॉक: Water Walk Benefits

रुटीन में करें बदलाव

यदि आप अपने आउटडोर वॉक के रुटीन को बरकरार रखना चाहते हैं तो वॉक करने का समय और शेड्यूल में बदलाव कर सकते हैं। दोपहर के समय एक्‍यूआई लेवल सुबह की अपेक्षा कम होता है। यदि हवा की क्‍वालिटी बेहतर है, तो दोपहर में सूरज निकलने के बाद आप वॉक कर सकते हैं। इस दौरान हार्डकोर एक्‍सरसाइज करने से बचें। इसके अलावा वॉक करते समय मास्‍क का प्रयोग करना बेहतर रहेगा। 

अपनाएं ये अल्‍टरनेट

जिन लोगों को मॉर्निंग वॉक करना पसंद है वह कुछ हेल्‍दी अल्‍टरनेट का चुनाव कर घर पर ही खुद को फिट रख सकते हैं।

योग करें

बॉडी को फिट और हेल्‍दी रखने के लिए आप वॉक की जगह‍ योग का सहारा ले सकते हैं। योग करने से आपके शरीर की सभी मसल्‍स एक्टिव होती हैं और घर पर ही आसानी से वजन भी कम कर सकते हैं। प्रतिदिन 30 से 35 मिनट योग किया जा सकता है। वॉक की जगह स्‍पॉट जॉग, बियर वॉक और लंजस एक्‍सरसाइज की जा सकती है।

Also Read: सुबह खाली पेट कच्‍चा नारियल खा लिया तो वैध-हकीम से हो जाएगी दूरी, बस यूं करें सेवन: Raw Coconut Benefits

न करें मॉर्निंग वॉक
Adopt this alternative

घर पर करें वॉक

प्रदूषण और स्‍मोग की वजह से घर के बाहर वॉक करना बेहद नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में आप घर पर ही वॉक करके अपने 10 हजार स्‍टेप्‍स का टार्गेट पूरा कर सकते हैं। यदि आपके घर में बड़ा हॉल है तो आप उसके 25-30 चक्‍कर लगा सकते हैं। इसके अलावा हर मील के बाद लगभग 1500 स्‍टेप्‍स चलें।

रस्‍सी कूदें

जो लोग अपनी हेल्‍थ के प्रति अधिक जागरूक हैं वह एक्‍सरसाइज के विभिन्‍न तरीकों को अपने रुटीन में शामिल कर सकते हैं। यदि आप वॉक पर नहीं जा पा रहे हैं तो घर में ही रस्‍सी कूद सकते हैं। रस्‍सी कूदने से आपका फुल बॉडी वर्कआउट हो जाएगा। वहीं जो लोग पैरों और घुटने में दर्द के कारण रस्‍सी नहीं कूद सकते वह सीढि़यों का प्रयोग कर एक्‍सरसाइज कर सकते हैं।