ये 5 संकेत बताते है कि आपका रिलेशनशिप है अब खतरे में
रिश्ता कभी भी यूँ अचानक खत्म नहीं होता इसके संकेत हमे बहुत समय से मिलने लगते है लेकिन हम उसे नज़रअंदाज करते रहते है। बहुत से जोड़े तो उन संकेतों को समझ नहीं पाते जो बताते है कि आपका रिश्ता खत्म हो चूका है बस आप रिश्ते के बोझ को ढो रहें है। अगर आप भी ऐसा महसूस करते है तो आज हम आपको वो बातें बताएँगे जो बताते है कि अगर आपके रिश्तें में यें चीज़े हो रही है तो अब आपका रिश्ता खत्म हो चुका हैं।
Relationships Advice: किसी भी जोड़े के लिए आपस में समझदारी, प्यार, विश्वास और सम्मान बहुत जरुरी होता है तभी ही ये जोड़ा कामयाब और खुशहाल रहता है। कपल में ये सब बातें दोनों के लिए बेहद जरुरी है लेकिन अगर ये रिश्ता एकतरफा हो तो रिश्ता का धागा बेहद कमजोर और नाजुक बन जाता है। ऐसे रिश्ते में दोनों को ही घुटन होने लगती है और दोनों ही रिश्तें को खत्म करने के बहाने ढूंढने के प्रयास में लगे होते है। रिश्ता कभी भी यूँ अचानक खत्म नहीं होता इसके संकेत हमे बहुत समय से मिलने लगते है लेकिन हम उसे नज़रअंदाज करते रहते है। बहुत से जोड़े तो उन संकेतों को समझ नहीं पाते जो बताते है कि आपका रिश्ता खत्म हो चूका है बस आप रिश्ते के बोझ को ढो रहें है। अगर आप भी ऐसा महसूस करते है तो आज हम आपको वो बातें बताएँगे जो बताते है कि अगर आपके रिश्तें में यें चीज़े हो रही है तो अब आपका रिश्ता खत्म हो चुका हैं।
Also read: इस हरे जूस से एसिडिटी का करें खात्मा, पीते ही दिखेगा असर
बिना किसी बात के लड़ाई

यूँ तो कपल के बीच लड़ाई झगड़े आम बात है, ये लड़ाई ही दोनों को आपस में जोड़ने का काम भी करती है लेकिन जब लड़ाई बिना किसी वजह के लगातार होने लगे तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए।
पार्टनर की पसंद के विपरीत काम करना
हर कपल एक दूसरी की पसंद का बेहद ख्याल रखते है। लोग अपने पार्टनर की पसंद के अनुसार ही काम करते है और उन्हें खुश रखने की कोशिश करते है लेकिन जब कोई पार्टनर जान बुझकर अपने पार्टनर की पसंद के विपरीत काम करने लगे तो ये इशारा है कि वो जान भूझकर अपने पार्टनर को गुस्सा दिलाना चाहता है। ये इशारा है कि वो रिश्ते में खुश नहीं है और उसे तोड़ने का प्रयास कर रहा है।
दोनों में बात कम हो जाना

एक रिश्ते के लिए बहुत जरुरी है बहत अच्छा संवाद यानी दोनों के बीच बातचीत का होना। लेकिन बात बात पर आप दोनों के बीच अगर बात बंद हो जाती है या फिर कम होने लगी है तो ये इशारा है कि आपका रिश्ता खतरे के निशान पर है।
इग्नोर करना
कोई भी कपल जब एक रिश्ते में बंधता है वो चाहे लड़का हो या लड़की एक दूसरे के साथ फोन पर या फिर बातचीत के जरिये जुड़े रहते है लेकिन इसमें से कोई एक पार्टनर के कॉल मैसेज को इग्नोर करने लगे। किसी भी मुद्दे पर बात करने से बचते हुए आपको इग्नोर करने लगे तो समझ जाना आपका पार्टनर आपके साथ अब नहीं रहना चाहता है।
भरोसे का न होना
पति पत्नी का रिश्ता भरोसे की बुनियाद पर ही चलता है। रिश्ते में भरोसे की कमी आने लगी है तो ये भी एक संकेत है कि अब आपका रिश्ता कमजोर पद गया है।
शारीरिक संबंध की शुरुआत न करना

अगर आपका पार्टनर आपके साथ शारीरिक संबंध रखने से आनाकानी कर रहा है और खुद से शुरुआत करने का प्रयास कभी भी करता ही न हो तो इसका मतलब है कि वो केवल रिश्ते के बोझ को झेल रहा है।
