मॉडर्न सासू माँ के साथ तालमेल बैठाना है आसान
अगर आपकी सासू माँ भी मॉडर्न हैं और आपको उनके साथ तालमेल बैठाने में परेशानी होती है, तो इन कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखिए और अपने रिश्ते को मजबूत बनाइएI
Bond with Modern Mother-In-Law: सास-बहू का रिश्ता सबसे अलग और खास होता हैI इस रिश्ते में तालमेल बैठाने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता हैI कभी सासू माँ को बहू की कोई बात पसंद नहीं आती है, तो कभी बहू को ऐसा लगता है कि सासू माँ को तो बस कमी निकालना ही आता हैI ऐसे में अगर सासू माँ बहू से भी ज्यादा मॉडर्न होती हैं तो तालमेल बैठाना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता हैI बहू को समझ ही नहीं आता है कि वह क्या करे और क्या नहीं करेI अगर आपकी सासू माँ भी मॉडर्न हैं और आपको उनके साथ तालमेल बैठाने में परेशानी होती है, तो अब आप टेंशन मत लीजिए बस इन कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखिए और अपने रिश्ते को मजबूत बनाइएI
Also read: कामकाजी बहू सास से कैसे बिठाए तालमेल
सासू माँ से चीजें सीखने की कोशिश करें

अगर आपकी सासू माँ मॉडर्न हैं और उन्हें आपसे ज्यादा चीजें पता हैं तो कभी भी उनके सामने डरा-सहमा सा महसूस ना करें और यह भी ना सोचें कि आपकी सासू माँ क्या सोचेंगी कि उनकी बहू को कुछ भी नहीं आता है, बल्कि आप उनसे अच्छी चीजें सीखने की कोशिश करें, ताकि आपकी पर्सनालिटी निखर सके और आप भी आज के समय के अनुसार खुद को मॉडर्न बना सकेंI
खुद को अपडेट रखें

अगर आपकी सासू माँ काफी मॉडर्न हैं, तो आप भी खुद को अपडेट रखने की कोशिश करें ताकि आप दोनों के बीच अच्छी तालमेल बैठ सकेI अगर आप खुद को अपडेट नहीं रखेंगी तो उनकी बातें समझने में आपको परेशानी होगी और ऐसा भी हो सकता है कि कभी-कभी सासू माँ भी आपको कुछ तानें मार दें कि आप पुराने जमाने की हैं और आपको यह सुनकर बिलकुल भी अच्छा ना लगेI इसलिए नई-नई चीजें खुद भी सीखें और सासू माँ को भी सिखाएं ताकि सब आप सास-बहू की जोड़ी की तारीफ जरूर करेंI
सासू माँ को बदलने की कोशिश ना करें

जब सासू माँ थोड़ी मॉडर्न होती हैं तो अक्सर लोग बहू को इस बात के लिए ताने मारते हैंI यहाँ तक कि बहू को यह भी कह देते हैं कि इस उम्र में यह सब बिलकुल भी शोभा नहीं देता हैI अगर आपकी सासू माँ काफी मॉडर्न हैं और उन्हें नई-नई चीजें करना अच्छा लगता है तो अप लोगों की बात सुनकर उन्हें बदलने की कोशिश बिलकुल भी ना करें और ना ही उन्हें यह बात बताएंI यह अच्छी बात है कि आपकी सासू माँ समय के साथ कदम से कदम मिला कर चल रही हैं और आपको भी इसमें उनका साथ देना चाहिए और उन्हें नई-नई चीजें सिखानी चाहिएI
गलतियाँ करने से बचें
आप अपनी तरफ से कभी भी ऐसा कोई काम ना करें जिसकी वजह से सासू माँ की इमेज को कोई नुकसान हो या फिर लोग उन्हें ऐसा कहें कि आपकी बहू को देखकर ऐसा बिलकुल भी नहीं लगता है कि वह आपकी बहू हैI साथ ही कोशिश करें कि सासू माँ की सहेलियों के सामने आपसे कोई गलती ना होI
