What are the items included in Sargi(Karwa Chauth Sargi 2024): हमारे भारतीय समाज में करवा चौथ सुहागिन महिलाओं का विशेष त्यौहार है। यह उत्तर भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं और ईश्वर से अपने पति की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ के उपवास की शुरुआत सूर्योदय से पहले सरगी खाने से हो जाती है। सरगी का मतलब होता है पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के लिए महिलाएं सुबह उठकर सरगी में भरपूर आहार लेती हैं, जिससे कि वह पूरे दिन और ऊर्जावान रहे और व्रत पूरा कर पाएं।
Also read: पीरियड होने पर करवा चौथ का व्रत कैसे करें?: Karwa Chauth Fast During Periods
समस्या यहां आती है कि सरगी में ऐसा क्या खाया जाए कि पूरे दिन पोषण तत्व भी मिल जाए और वजन बढ़ने का डर भी ना रहे क्योंकि सरगी में कई लोग तले-भुने फूड आइटम्स भी खाते हैं, जिससे उन्हें वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। सरगी में ऐसे आहार को शामिल करना चाहिए, जो भूख को भी नियंत्रित करे और वजन भी ना बढ़े। आइये जानते हैं ऐसे फूड आइटम्स के बारे में जिन्हें खाने से पूरे दिन आपको एनर्जी मिलेगी और बॉडी डिहाइड्रेट नहीं होगी साथ ही आपका वेट कंट्रोल में रहेगा।
सरगी में शामिल करें ये फल

सरगी में खास तौर पर सेब, केला, संतरा और अनार जैसे फल शामिल करना चाहिए। इनमें कई महत्वपूर्ण मिनरल्स, विटामिंस और फाइबर होते हैं। फाइबर का सेवन करने से पेट काफी देर तक भरा महसूस होता है और शरीर को ऊर्जा भी मिलती है। फ्रूट्स में लो कैलोरी होती है। इसे खाने से पोषक तत्व भी मिलते हैं और वजन बढ़ने का खतरा नहीं रहता।
ड्राई फ्रूट्स
काजू, बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से काफी ऊर्जा मिलती है और वजन बढ़ने का डर भी नहीं रहता। इनमें प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और फाइबर होता है। बादाम और अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है। वेट को कंट्रोल करने में सहायता करते हैं। सरगी में अगर ड्राई फ्रूट्स को शामिल किया जाए तो पूरे दिन आपको व्रत रखने के लिए एनर्जी मिलेगी और वजन बढ़ने की समस्या भी नहीं होगी।
दलिया
यदि आप कोई ऐसा फूड आइटम्स खाना चाहते हैं, जो हल्का और स्वादिष्ट हो तो मूंग दाल का दलिया खा सकते हैं। इसमें हाई फाइबर और प्रोटीन होता है, जो हमारे भूख को कंट्रोल करता है और वजन बढ़ाने से बचाता है। दलिया एक पौष्टिक आहार है। इसको खाने से पूरे दिन आपको एनर्जी मिलेगी। सरगी में दलिया को जरूर शामिलकरें।
नारियल पानी

नारियल पानी बहुत ही पौष्टिक लिक्विड है। किसी भी बीमारी के बाद होने वाले कमजोरी में सबसे ज्यादा नारियल पानी का सेवन किया जाता है क्योंकि यह इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। यदि हम सरगी में नारियल पानी पीते हैं तो पूरे दिन हाइड्रेटेड रहेंगे। इसमें लो कैलोरीज होती हैं और यह हमारे शरीर में पानी के लेवल को भी बैलेंस करता है और वजन बढ़ाने की समस्या भी नहीं होती।
मिक्स्ड सीड्स
कुछ सीड्स ऐसे हैं जिनका सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इन्हें नियमित रूप से खाएं तो भी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स, पंपकिन सीड्स और सनफ्लावर सीड्स को मिलाकर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसे खाएं। ये बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। इसका स्मूदी बनाकर भी पिया जा सकता है यह लंबे समय तक आपको भूख का एहसास नहीं होने देते और वजन भी नियंत्रित रहेगा।
