Life Lesson Tips: मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, जाहिर सी बात है कि हर व्यक्ति की जिंदगी में अच्छे और बुरे कई तरह के लोग होंगे। कुछ आपकी खुशियों में खुश होने वाले होंगे तो कुछ मुंह फुलाने वाले होंगे। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो आपको मानसिक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। जी हां, मनोविज्ञान के अनुसार कुछ लोग अपने व्यवहार और प्रेजेंस से आपके मूड, एनर्जी और प्रोडक्टिविटी को प्रभावित कर सकते हैं। आप जितना उनके करीब जाएंगे वह उतना ही आप पर प्रभाव डालेंगे। मनोविज्ञान के आधार पर हम ऐसे 5 तरह के लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे दूरी बनाए रखने में ही आपकी भलाई है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
Also read: नवजात शिशु को चूमना सही है या गलत, न करें इन बातों को नजरअंदाज: New Born Baby Care
अधिक उपलब्धि वाले

ऐसे लोग शुरुआत में आपको बेशक प्रेरक और प्रेरणादायक लग सकते हैं। लेकिन जैसे-जैसे आप उन्हें बेहतर तरीके से जानने लगेंगे तो आपको पता चलेगा कि अधिक उपलब्धि हासिल करने वाला व्यक्ति सिर्फ खुद के बारे में सोचता है। वह अपनी उपलब्धि किसी के साथ शेयर नहीं करता। वक्त आने पर वह आपको भी धोखा दे सकता है। इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखने में ही भलाई है।
गपशप करने वाले
ऐसे लोगों से मिलना अच्छा लग सकता है लेकिन जरूरत से ज्यादा गपशप करने वाले व्यक्ति व्यक्तिगत सीमाएं लांघने में बिल्कुल भी देरी नहीं करते। वह बातों-बातों में आपके कई राज दूसरों के सामने रख सकते हैं। ऐसे लोगों से अपनी निजी जिंदगी कभी शेयर न करें। उनका व्यवहार एक विषाक्त वातावरण बनाता है और आपके विश्वास व भावना को नुकसान पहुंचा सकता है। आमतौर पर ऐसे लोग अविश्वसनीय होते हैं और आपके मानसिक व भावनात्क स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।
स्वार्थी लोग
जो लोग सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं वह अधिकतर दूसरों की समस्याओं और जरूरतों की उपेक्षा करते हैं। ऐसे व्यक्ति दूसरों के प्रति साहनुभूति नहीं रखते। वह दूसरों की तकलीफ का मजाक बनाते हैं। स्वार्थी व्यक्ति कभी भी दूसरों की राय लेना पसंद नहीं करते। वह हर बात पर केवल अपना स्वार्थ देखते हैं। उन्हें लोगों की भावनाओं की कद्र नहीं होती। लेकिन वह दूसरों के सामने बेहद शर्मीले और कम बोलने वाले हो सकते हैं।
गुस्सैल व्यक्ति

मनोवैज्ञान के अनुसार आपको गुस्सैल व्यक्तियों से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऐसे व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर अपना आपा खो सकते हैं और किसी भी काम को पूरा होने से पहले बिगाड़ सकते हैं। ऐसे लोगों से हमेशा झगड़ा होने का खतरा बना रहता है। वह गुस्से में आपकी भावनाओं को भी प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे लोगों के साथ निजी बातों को शेयर करना खतरनाक हो सकता है।
Also Read: तिल के तेल का दीपक जलाने से क्या ग्रहों के दोष से मिल जाती है मुक्ति?: Astro Tips
लालची और नेगेटिव व्यक्ति
लालची व्यक्ति अक्सर अपने स्वार्थ के लिए दूसरों का नुकसान कर बैठते हैं। ऐसे लोगों के साथ लंबे समय तक दोस्ती रखना खतरनाक हो सकता है। साथ ही ऐसे लोग निगेटिव थिंकिंग के होते हैं जो दूसरों के बारे में बुरा ही बोलते हैं। वह हमेशा निगेटिव बातें करते हैं जो आपके व्यवहार और मानसिकता पर प्रभाव डाल सकती हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए। साथ ही इन लोगों से अपनी बातें, सफलता और कमजोरी बताने से बचना चाहिए।
