त्यौहारों की तैयारी कैसे करें: Festival Preparation
Festival Preparation

Festival Preparation: त्यौहारों को लेकर जहां हर किसी के मन में बहुत उत्साह और जोश रहता है वहीं ना जाने कितने काम होते हैं, जिनसे व्यस्तताएं बढ़ जाती हैं। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिससे काम भी समय से पहले निपट जाएगा और आप खुलकर एन्जांय भी कर पाएंगी।

कई लोग त्यौहारों के एकदम करीब आने पर ही बौखलाहट में सारे काम शुरू करते हैं और फिर समय कम होने को कारण अच्छी तरह ना खुद एन्जॉय करते हैं और ना ही किसी को करने देते हैं। साथ ही महिलाएं भी उन दिनों सारे काम एक साथ फैला कर बिजी हो जाती है और फिर शिकायत करती हैं कि त्यौहार तो आते ही हैं हमें थकाने के लिए, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आप अपने घर के सारे कामकाज भी अच्छे से निबटा पाएंगी और त्यौहार को एन्जॉय भी करेंगी। वो कैसे? आइए जानें-

Also read: जून महीने में पड़ेंगे ये बड़े व्रत और त्यौहार, देखें यहां जून 2019 का धार्मिक कैलेंडर 

उत्सव की तैयारी तकरीबन 1 महीने पहले से करनी शुरू कर दें क्योंकि हड़बड़ाहट और जल्दीबाजी में अगर आप उत्सव के कुछ दिन पहले ही तैयारी करना शुरू करेंगी तो आधी तो भूल ही जाएंगी और बाद में पछताएंगी कि पहले क्यों नहीं याद रखा। दूसरे, जल्दी के चक्कर में महंगी चीजें भी खरीद लेंगी क्योंकि इतना वक्त ही नहीं होता कि जांच पड़ताल कर के सामान खरीदा जाए।

उत्सव के एक महीने पहले आप ड्राई फ्रूट की खरीदारी कर सकते हैं। वैसे भी त्यौहार के समय मेवों का दाम बहुत ऊंचा पहुंच जाता है या फिर वह मिलते ही नहीं हैं, इसलिए अच्छा है किसी थोक के मार्केट में जाकर आप मेवों की खरीदारी समय रहते कर सकती हैं वरना बाद में भीड़ के चलते वैसे भी आप ढ़ग से खरीदारी नहीं कर पाएंगी।

अगर आप अपने घर के लिए कोई नया फर्नीचर लेना चाहती हैं तो एक महीने पहले से ही तैयारी शुरू करें तब आप के पास समय होगा और आप कई मार्केट सर्च कर के अपना मनपसंद फर्नीचर खरीद या बनवा सकती हैं। इसी तरह अगर आप इन त्यौहारों पर अपने घर के पर्दे बदलना चाहती हैं तो नए पर्दे बनवाने के लिए कपड़ा पहले खरीद लें टेलर मास्टर को दे दें। यह सब तैयारी एक महीना पहले से ही शुरू कर दें। तभी त्यौहार तक आप अपने घर को एक नया लुक दे पाएंगी।

Festival Preparation-paint and polish
paint and polish

अगर इन आने वाले उत्सव पर आपने अपने घर को चमका देने का फैसला कर ही लिया है तो फिर सोचना क्या, काम शुरू करा दीजिए। पेंट करवाने में भले ही 4 दिन का समय लगता है लेकिन उसके बाद के काम समेटने में आपको हफ्ते लग जाएंगे इसलिए त्यौहार से एक महीना पहले ही पेंट आदि का काम करवा लें।

पैसे खर्च करके तो घर को नया लुक दिया ही जा सकता है लेकिन बात तो तब है जब बिना खर्चे के आप अपने घर को न्यू लुक दे सकें इसलिए लिए इस बात को ध्यान रखें कि जब आप घर की साफ सफाई कर रहे हों और पुरानी चीजें घर से निकाल रहे हों तो ऐसे में जो भी कुछ ऐसा सामान आपको नजर आए, जिसका इस्तेमाल घर की सजावट में हो सकता है जैसे कि सजावटी दीया, वालपेपर, पुरानी साड़ियां आदि उन्हें एक ओर रखती जाएं और जब घर की सजावट शुरू करें तो इनका उपयोग करें।

घर के गैरेज और स्टोर रूम की सफाई घर के गैरेज और स्टोर रूम की सफाई का उपयुक्त समय यही है। अगर आप किसी को बुलाकर यह काम करवाने वाली हैं तो जल्दी करवा लीजिए क्योंकि बाद में सभी काम करने वाले बिजी हो जाएंगे और आपको जितना आप चाहती हैं उतना समय नहीं दे पाएंगे। वैसे भी घर की बाकि सफाई भी तो करनी हैं इसलिए शुरूआत यहीं से करें।

अब समय आ गया है जब आप अपनी किचन की सफाई कर सकती हैं। अगर आप अपनी किचन में पेस्ट कंट्रोल करवाना चाहती हैं तो पेस्ट कंट्रोल वालों को बुला लें ।

अगर इस बार आपने बच्चों और अपने लिए नए कपड़े लेने का सोचा रही हैं तो 15 दिन पहले ही यह खरीदारी निपटा लें क्योंकि इस समय तक मार्केट में नया माल आ गया होगा और आसानी से आप पसंद कर पाएंगी वरना जैसे- जैसे त्यौहार पास आएंगे बाजारों में भीड़ बढ़ती ही जाएगी। समय रहते आपका एक काम निपट जाएगा और कपड़े खरीदने के बाद आप उसका मैचिंग ब्लाउज बनवा सकती हैं या फिर बच्चों के लिए भी मैचिंग एक्सेसरीज या फिर जूते चप्पल ले सकती हैं।

दीवाली या अन्य त्यौहार पर किस मेहमान को क्या देना है? करवाचौथ के बायने में सास के लिए क्या खरीदना है? ये सब चीजें पहले ही डिसाइड कर लें। अगर यह डिसाइड हो गया कि क्या खरीदना है तो आपका एक बहुत बड़ा काम पूरा हो जाएगा और आप आराम से शापिंग कर सकती हैं क्योंकि अब भटकने का चांस ही नहीं है क्योंकि आप पहले ही तय कर चुकी हैं कि आपको क्या खरीदना है।

त्यौहार आने के एक हफ्ते पहले आप अपनी बची हुई सफाई का काम कर लें जैसे कि पंखें साफ कर लें, खिड़की, दरवाजे, बाथरूम, जालें आदि चीजों की सफाई कर लें। अपनी अलमीराज को भी रीअरेंज कर लें। पूजा के मंदिर की भी सफाई कर लें।

अगर त्योहार के लिए आपको फेशियल आदि कुछ कराना है तो एक हफ्ते ही यह सब
करा लें तभी आपके फेस पर एक अलग सी ग्लो आएगी।

दीवाली से पहले वाले वीकेंड पर आप दीये, खील, बताशे, लाइटस, सजावट का सामान आदि भी अपने लोकल मार्केट से खरीद लें ताकि उस समय एक एक चीज के लिए ना भागना पड़े।

upahaar baante
upahaar baante

अपने घर से काफी दूर रहने वाले रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां दीवाली के उपहार 1 हफ्ता पहले ही बांटना शुरू कर दें ताकि बाद में त्यौहार के दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से आप बच सके और त्यौहार के दिन खुद को अपने परिवार के लिए फ्री रख सकें।

ek do din pahale fresh phoolon se karen sajaavat
ek do din pahale fresh phoolon se karen sajaavat

फूलों की माला का इस्तेमाल दरवाजे और खिड़कियों को सजाने के लिए कर सकती हैं। घर को त्यौहारी लुक देने में ताजे फूल भी आपका साथ दे सकते हैं। गेंदा, बेला और गुलाब जैसे फूलों का इस्तेमाल घर की सजावट में भरपूर मात्रा में करें।

अगर आप गीली रंगोली बनाने वाली हैं तो त्यौहार से एक दिन पहले ही इसे बना सकती हैं। बाजार में मिलने वाले स्टेंसिल की मदद से रंगोली बनाने से अच्छा है रंगोली को इस नए स्टाइल में बनाना। कार्डबोर्ड पर रंगोली बनाकर उसे पेंट कर लें और सजा लें और उसे रंगोली की तरह इस्तेमाल करें।

त्यौहार के दिन मेहमानों को आना जाना लगा ही रहता है तो इसके लिए क्रॉकरी की जरूरत पड़ेगी ही इसलिए पहले ही दिन क्रॉकरी निकलवाकर साफ करा लें ताकि साथ के साथ आप उसे साफ करने के झंझट से बच जाएंगी।

silk kee saadiyon dupatton se karen sajaavat
silk kee saadiyon dupatton se karen sajaavat

घर की सजावट के लिए आपको खासतौर पर सिल्क या ब्रोकेड के कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं है। अपने वॉर्डरोब से बनारसी सिल्क साड़ी, बांधनी दुपट्टा या फिर सिल्क स्टोल निकालें और उनका इस्तेमाल घर की सजावट में करें। आप अपने सोफा पर सिल्क की साड़ी को लपेटकर अंत में एक खूबसूरत-सी गांठ भी बांध सकती हैं।

आपके घर में अगर पीतल का बना सजावट का कोई समान है तो उसे त्यौहारों से कुछ दिन पहले निकालकर उस पर पॉलिश करवा दें। अगर पीतल की कोई गहरी थाली है तो उसमें पानी भरकर उसमें कुछ खूबसूरत फूल डाल सकती हैं। तांबे से बना दीप, घंटी या पूजा-पाठ के अन्य सामान का सजावट में इस्तेमाल कर आप अपने घर को त्यौहारी लुक दे सकती हैं।

अगर आप इस त्यौहार अपने परिवार के लिए कुछ खास करना चाहती हैं तो उसके लिए आप को थोड़ी मेहनत करनी होगी। आप चाहें तो अपने परिवार के लिए मिठाई घर पर ही बना सकती हैं। आजकल मिठाइयों में हो रही मिलावट को देखते हुए यह ठीक भी रहेगा। जो भी चीज आप आसानी से मन से बना सके वह बनाएं जैसे कि लड्डू, गुंजिया आदि। देखिएगा आपके हाथों से बनी ये मिठाइयां खाकर आपके अपने कितने खुश हो जाएंगे और आपको भी अपनी पाक कला दिखाने का एक अच्छा अवसर मिल जाएगा।

tyoharon ki taiyari kaise karein
tyoharon ki taiyari kaise karein

अगर आप को उपहार में इलेक्ट्रॉनिक आइटम या फिर इसी तरह का कुछ सामान खरीदना है तो अब वक्त आ गया है अपनी खरीदारी पूरी कर लें, ताकि आपको पैकिंग के लिए भी थोड़ा समय मिल जाए और आप आसानी से सब कुछ मैनेज कर पाएं।