इंटरमिटेंट फास्‍टिंग में इन 4 जूस को करें डाइट में शामिल, तेजी से पिघलेगी चर्बी: Intermittent Fasting Drink
Intermittent Fasting Drink Credit: Istock

Intermittent Fasting Drink: वजन कम करने के लिए इनदिनों इंटरमिटेंट फास्टिंग एक बेहतरीन विकल्‍प के रूप में खूब लोकप्रिय हो रही है। कई हेल्‍थ एक्‍सपर्ट तेजी से वजन कम करने के लिए इसे अपनाने की सलाह दे रहे हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग खाने का एक पैटर्न है जो खाने और उपवास के बीच तालमेल बनाए रखता है। इसमें बॉडी शेप और फैट के आधार पर फास्टिंग विडों का चुनाव किया जाता है। फास्टिंग के दौरान किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं किया जाता, लेकिन जीरो कैलोरी ड्रिंक जैसे पानी, ब्‍लैक कॉफी और नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। ये ड्रिंक्‍स आपके मेटाबॉलिज्‍म को बेहतर बनाने, भूख को कम करने और बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। यदि आप भी फैट बर्न करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग कर रहे हैं तो इन हाइड्रेटिंग फैट लॉस ड्रिंक को अपनी फास्‍टिंग विंडो में शामिल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Also read: दिमाग का खेल है वजन घटाना अपनाएं खुद को प्रेरित करने के 10 तरीके: Motivate Yourself for Weight Loss

एप्‍पल साइडर विनेगर

Intermittent Fasting Drink
Apple Cider Vinegar

वेट मेंटेन करने के लिए कई लोग एप्‍पल साइडर विनेगर का सहारा लेते हैं। एप्‍पल साइडर विनेगर ब्‍लड शुगर के स्‍तर को कम करने और इंसुलिन सें‍सेटिविटी में सुधार करने में मदद कर सकता है। इससे वेट कम करने की प्रक्रिया तेज और प्रभावी हो सकती है। एप्‍पल साइडर विनेगर के नियमित सेवन से भूख को नियंत्रित करने करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से पेट अधिक देर तक भरा हुआ महसूस होता है। साथ ही इससे शरीर में विटामिन सी और ए की कमी को भी दूर किया जा सकता है।

हर्बल टी

इंटरमिटेंट फास्टिंग में हेल्‍थ ड्रिंक्‍स का सेवन किया जाता है। जिसमें हर्बल टी को भी शामिल किया जा सकता है। पुदीना, कैमोमाइल, अदरक और ग्रीन टी जैसी हर्बल टी पाचन को बढ़ावा दे सकती हैं। इस दौरान हर्बल टी का सेवन करने से सूजन, मांसपेशियों के दर्द और तनाव को कम करने में भी मदद मिल सकती है। इसके अलावा ये वजन को नियंत्रित करने में भी सहायक भूमिका निभाती है। हर्बल टी में मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाने और भूख को नियंत्रित करने के गुण होते हैं जो आपको अधिक समय तक फुल रखने में मदद करते हैं।

नारियल पानी

इंटरमिटेंट फास्टिंग में पिएं हेल्‍दी ड्रिंक्‍स
coconut water

नारियल पानी भी इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान पिया जा सकता है। हालांकि इसमें कुछ मात्रा में कैलोरी होती हैं लेकिन इलेक्‍ट्रोलाइट्स की अधिकता होने के कारण ये आपको डिहाइड्रेशन से बचा सकता है। इसके सेवन से शरीर पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करता है। इसमें मौजूद नेचुरल स्‍वीटनेस उपवास को तोड़े बिना आपके पेट को देर तक भरा महसूस कराती है साथ ही अधिक खाने से रोकती है। नारियल का पानी मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाता है जिससे फैट बर्न की प्रक्रिया तेज हो जाती है। फास्टिंग विंडो में एक बार नारियल पानी का सेवन किया जा सकता है।

Also read: ये 4 बुरी आदतें बढ़ाती है लगातार आपका वजन: Weight Gain by Bad Habits

इलेक्‍ट्रोलाइट वॉटर

इलेक्‍ट्रोलाइट वॉटर शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। फास्टिंग के दौरान शरीर में सोडियम, मैग्‍नीशियम और पोटेशियम की मात्रा कम हो जाती है। इसके सेवन से शरीर को डिहाइड्रेशन से भी बचाया जा सकता है। इलेक्‍ट्रोलाइट वॉटर मेटाबॉलिज्‍म को भी बढ़ाने में मदद करता है लेकिन इसका सीमित मात्रा में सेवन किया जाना चाहिए।