इन 6 एक्सेसरीज की मदद से बनेगी परफेक्ट कॉफी: Coffee At Home
Perfect Coffee At Home

Coffee At Home: आपको कॉफी पीना बहुत पसंद है लेकिन घर की नहीं बल्कि बाहर कैफे में मिलने वाली कॉफी। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको घर में सही तरीके से कॉफी बनाने नहीं आती या यूं कहें कि कैफे मिलने वाली कॉफी घर में बनाना आसान नहीं है। सच तो यह है कि कॉफी को बनाने का एक खास तरीका होता है, जिसे सीखने की जरूरत पड़ती है और इसके लिए कुछ खास तरह की एक्सेसरीज की भी जरूरत पड़ती है। 

दूध में कॉफी और चीनी डाल देने से कॉफी नहीं बनती है बल्कि इसे स्पेशल तरीके से बनाया जाता है। लेकिन यदि आपके पास सही एक्सेसरीज हों, तो आप बाहर के कैफे जैसी कॉफी आसानी से अपने घर पर ही बना सकती हैं। तो फिर देर किस बात कि इस लेख में 6 कॉफी एक्सेसरीज के बारे में बताया जा रहा है, जिनकी मदद से आप अपने घर में ही कैफे जैसी कॉफी बना सकती हैं। 

यह भी देखे-इन चीजों को मिलाकर कॉफी को बनाएं टेस्टी और हेल्दी

Coffee At Home: वेइंग स्केल (Weighing Scale)

आपको शायद यह जानकर हैरानी होगी लेकिन सच तो यह है कि वेइंग स्केल का इस्तेमाल करके आप अपने लिए परफेक्ट कॉफी बना सकती हैं। वेइंग स्केल की मदद से कॉफी का स्वाद एकदम परफेक्ट रहेगा क्योंकि कॉफी बनाना विज्ञान से कम नहीं है। आपको यह जानकर भी आश्चर्य लगेगा कि कॉफी को रोस्ट करने के अलग-अलग तरीके से भी कॉफी के स्वाद पर असर पड़ता है। इसलिए आप पानी और ग्राउंड कॉफी के बीच के माप को वेइंग स्केल के जरिए सटीक बना सकती हैं। 

इलेक्ट्रिक केतली (Electric Kettle)

Perfect Coffee at home
Electric Kettle

एक इलेक्ट्रिक केतली कॉफी बनाने के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि इसमें आप विभिन्न तापमान पर कॉफी को ब्रू कर सकती हैं। कुछ मॉडर्न इलेक्ट्रिक केतली इनबिल्ट तापमान कंट्रोल के साथ आते हैं और इसमें तापमान को पहले से सेट किया जा सकता है। तापमान को पहले सेट करने के साथ यह अपने आप स्विच ऑफ भी हो जाता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि केतली का एक मुख्य फीचर इसका स्पाउट है, जिसका काम सही तरह से पानी को मग में बाहर निकालता है। केतली के स्पाउट को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि यह सही स्पीड में पानी के फ्लो को ग्राउंड कॉफी के ऊपर डालता है। इसलिए बेहतर तो यह होगा कि आप कॉफी बनाने के लिए एक बढ़िया क्वालिटी के इलेक्ट्रिक केतली को खरीद लें।   

कॉफी ग्राइंडर (Coffee Grinder)

यदि आपको घर पर ही कॉफी पाउडर बनाना है तो इसके लिए ग्राइंडर की जरूरत पड़ेगी। यदि आप घर पर ही कॉफी को ग्राइंड करते हैं तो आप अपनी पसंद की कॉफी को बनाने में काफी हद तक सफल हो जाएंगे। एक अच्छी क्वालिटी का ग्राइंडर कॉफी के दानों को बराबरी से ग्राइंड करता है, जिसमें कि बारीक से लेकर थोड़ा दरदरा कॉफी भी शामिल है। यानी कि आप अपनी पसंद के मुताबिक कॉफी के दानों को ग्राइंड कर सकती हैं।  

स्टोरेज कैनिस्टर (Storage Canister)

Coffee Tips
Storage Canister

कॉफी का स्वाद हमेशा ताजा बना रहे, इसके लिए जरूरी है कि आप इसे सही तरीके से स्टोर करके रखें। हालांकि, बाजार में कई तरह के बैग, टिन और पेपर बैग उपलब्ध हैं, जिनमें वॉल्व लॉक भी लगे रहते हैं। कॉफी जब रोस्ट हो जाता है, तो उसकी लाइफ को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि इसे सही तरह से स्टोर किया जाए। यह एक बड़ा सच है कि पानी और प्रपोर्शन कॉफी बनाने के लिए बहुत जरूरी है लेकिन यदि कॉफी बींस की ताजगी नहीं बनी रहेगी तो इनका कोई महत्व नहीं बचता है। कॉफी की एक बड़ी दुश्मन नमी है, जिसे दूर रखने में एक बढ़िया स्टोरेज कैनिस्टर मदद कर सकता है। 

कॉफी कप या कॉफी मग (Coffee Cup or Coffee Mug)

आप सोचेंगे क्या यह भी कोई ऐसी कॉफी एक्सेसरी है, जिससे बढ़िया कॉफी बनती? तो आपके सवाल का जवाब हां है क्योंकि कई ऐसे कॉफी मग या कप आते हैं, जिनमें कॉफी डालते ही कॉफी तुरंत ठंडी हो जाती है।  इसलिए सिर्फ कॉफी बनाना जरूरी नहीं है बल्कि आपके कॉफी मग का सरफेस एरिया भी बहुत बढ़िया होना चाहिए। यदि कॉफी मग का स्पाउट बहुत बड़ा है तो इससे भी कॉफी बहुत जल्दी ठंडी हो जाती है और साथ ही इसके गिरने या छितराने का भी खतरा बना रहता है। आपको एक ऐसे कॉफी मग या कॉफी कप को खरीदने की सलाह दी जाती है, जो ना सिर्फ कॉफी की गर्माहट को बनाए रखें बल्कि ड्यूरेबल भी हो। साथ ही ऐसा भी हो जिसका अलग से अपना कोई गंध या स्वाद ना हो वरना कॉफी का स्वाद बिल्कुल बेस्वाद हो जाएगा। 

इलेक्ट्रिक कॉफी ब्लेंडर (Electric Coffee Blender)

Coffee Blender
Electric Coffee Blender

कॉफी ब्लेंडर परफेक्ट कॉफी के लिए बहुत जरूरी है। यह बैटरी ऑपरेटेड भी आता है, जिसे कंट्रोल करना और साफ करना बहुत आसान है। इलेक्ट्रिक कॉफी ब्लेंडर बैटरी की मदद से चलते हैं और इनकी वजह से कॉफी में झाग लाना बहुत आसान हो जाता है। इसके लिए सिर्फ कुछ सेकंड की ही जरूरत पड़ती है और यह कॉफी के लुक को और निखार देता है। यदि आपके घर गेस्ट आए हैं तो आप इलेक्ट्रिक कॉफी ब्लेंडर की मदद से कॉफी में बढ़िया झाग ला सकती हैं जिससे उन्हें ऐसा महसूस होगा कि आपने यह कॉफी मार्केट से मंगवाई है। या फिर वह आपकी कॉफी बनाने की स्किल पर मर मिटेंगे। इस कॉफी ब्लेंडर की खासियत यह है कि आप इसकी मदद से किसी भी तरह के मिल्क शेक में भी झाग सकती हैं। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...