लाल लहंगे में आप भी लगेंगी खूबसूरत, बस अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स: Red Lehanga Styling Tips
चलिए जानते हैं कि लाल लहंगे को आप किन तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं।
Red Lehanga Styling Tips: शादी-ब्याह में पहनने के लिए लड़कियों की पहली पसंद लहंगा होता है। खास तौर पर ऐसे फंक्शन में लड़कियां लाल रंग के सुर्ख लहंगे पहनना पसंद करती हैं, क्योंकि यह रंग हमारी आंखों को सबसे ज्यादा भाता है। लहंगे में खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां काफी कुछ करती है, लेकिन उन्हें हर बार परफेक्ट लुक नहीं मिल पाता है और इसके पीछे कई वजह होती हैं। लाल लहंगे को स्टाइल करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, तभी आपको गॉर्जियस लुक मिलेगा। चलिए जानते हैं कि लाल लहंगे को आप किन तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं।
Also read: लगना है स्टाइलिश तो अनन्या पांडे से लें इंस्पिरेशन
ब्लाउज़
रेड लहंगा के साथ सिल्वर रंग के ब्लाउज़ अच्छे लगते हैं। क्रीम या बेज शेड्स भी क्लासिक लुक देते हैं, जबकि गहरे एमराल्ड ग्रीन ब्लाउज़ एक खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट बनाता है। लाल लहंगे के साथ आप बैकलेस या ऑफ-शोल्डर ब्लाउज़ पहन सकती हैं, जबकि फुल-स्लीव या बलून स्लीव्स ब्लाउज़ भी परफेक्ट लगेंगे।
फिटिंग
लहंगे हमेशा फिटिंग वाले पहनें। खासकर लाल आउटफिट में आपकी बॉडी ज्यादा हाइलाइट होती हैं। टाइट कपड़े न पहनें, क्योंकि ये असहज हो सकते हैं। हमेशा लहंगे बॉडीकॉन वाले ही स्टाइल करें।
एक्सेसरीज़
लाल कपड़ों के साथ गोल्ड या सिल्वर गहने लाल रंग के साथ बहुत अच्छे लगते हैं। अगर आपका आउटफिट अधिक कढ़ाई वाला है, तो हल्के गहने पहनें। भारी आउटफिट के साथ स्टेटमेंट हार या झुमके आपके लुक को निखार सकते हैं।
मेकअप

लाल कपड़ों के साथ मेकअप मैट फिनिश रखें। अगर आप लिप्स पर गहरा लाल रंग लगाना चाहती हैं, तो आईज़ मेकअप हल्का रखें। स्मोकी आईज़ के साथ न्यूड लिप्स का कॉम्बिनेशन भी अच्छा विकल्प है। यह आपके ओवर ऑल लुक को और अधिक ब्यूटीफुल बनाएगा।
फुटवेयर
लाल कपड़ों के साथ क्लासिक न्यूड या काले हील्स बेहतरीन दिखाई देते हैं। अगर आप कंफर्ट पसंद करती हैं, तो स्नीकर्स या फ्लैट्स भी अच्छे विकल्प हैं।
बालों का स्टाइल

लहंगे के साथ खुले बालों को कर्ल करके या चोटी बनाकर रखना एक अच्छा ऑप्शन है। अगर आप बन बनाना चाहती हैं, तो उसे सजाने के लिए गहनों का इस्तेमाल करें।
शेड्स का ख्याल रखें
लाल रंग में कई शेड्स होते हैं, जैसे बर्गंडी, चेरी या टमाटर रेड आदि। आप अपने लिए वो शेड चुने जो आपके स्किन टोन से मेल खाता हो। अगर आपकी त्वचा की टोन हल्की है, तो टमाटर रेड अच्छा रहेगा। अगर आपकी त्वचा टोन डार्क है, तो बर्गंडी या मैरून रंग खूबसूरत लगेगा।
