बालों की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें 4 घरेलू टिप्स: Hair Smell Remedy
Hair Smell Remedy

बालों की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें 4 घरेलू टिप्स: Hair Care Tips

बालों की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए आफ इन घरेलू टिप्स की मदद ले सकते है।

Hair Care Tips: मानसून के दिनों में जैसे ही बाहर निकलों बारिश शुरू हो जाती है। ऐसे में बारिश की बूंदे सिर पर पड़ने से बालों में चिपचिपाहट होने लगती है। इसकी वजह से स्कैल्प खुजली और दुर्गंध काफी ज्यादा बढ़ जाती है। दुर्गंध को बालों से दूर करने के लिए महिलाएं बार- बार हेयरवॉश करती है। लेकिन ये समस्या वैसे की वैसे ही रहती है। दरअसल बारिश की बूंदे सिर पर पड़ने की वजह से स्कैल्प में बैक्टीरिया बढ़ने लगते है, जिसकी कारण बालों से दुर्गंध आना शुरू हो जाती है। बार- बार बालों पर बारिश का पड़ने से स्कैल्प रूखा, पीला और स्मैली होने लगता है। इसकी वजह से स्कैल्प पर डेड स्किन सेल्स की ग्रोथ बढ़ने लगती है। इसलिए आज हम बालों की दुर्गंध से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू टिप्स लेकर आए है, तो चलिए जानते है।

Also read: बाल होंगे अंधेरे से ज्यादा काले, घर पर बनाएं ये होममेड तेल, जानें Step By Step बनाने और लगाने का सही तरीका: Homemade Oil for Grey Hair

Hair Smell Remedy
Massage with coconut oil

नारियल के तेल में अमीनो एसिड और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये स्रैल्प के पीएच को मेंटेन को करता है और बालों को शाइनी बनाने में मदद करता है। नारियल तेल को बालों में मसाज करने से यीस्ट की ग्रोथ को नियंत्रित होती है। बालों को धोने से 30 मिनट पहले नारियल तेल की मसाज स्कैल्प पर करने से स्कैल्प नरिशमेंट में बहुत ज्यादा मिलती है। साथ ही बालों की दुर्गंध भी दूर होती है।

बालों के चिपचिपेपन से राहत पाने के लिए प्याज का रस भी बहुत कारगर होता है। प्याज के रस में अमीनो एसिड और डाइटरी सल्फर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों की दुर्गंध को रोकता है। इसके अलावा चावल का पानी बैक्टीरिया की ग्रोथ को नियंत्रित करता है। एक स्प्रे बोतल में चावल का पानी और प्याज का रस बराबर मात्रा में डालकर मिलाएं। अब स्प्रे बोतल की मदद से बालों में इस मिश्रण को स्प्रे कर लें। फिर हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज करके बालों को धो लें।

Mint and Yogurt
Mint and Yogurt Hair Mask

पुदीने की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुणों होते है, जो स्कैल्प में होने वाले बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकता है। वहीं दही में हेल्दी फैट्स मौजूद होता है, जो बालों की दुर्गंध को दूर करने और हेयरफॉल की समस्या से बचाता है। ऐसे में आप पुदीने की पत्तियों को दही के साथ ब्लैंड करके पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस मास्क को बालों पर अच्छे से लगाएं। 15 मिनट के बाद बालों को धो लें। इस मास्क को सप्ताह में दो से तीन बार लगाने से बालों के दुर्गंध की समस्या को कम करने में काफी मदद मिलती है।

अक्सर महिलाएं बालों को कैमिकल युक्त शैम्पू से वॉश करती है। लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। बालों धोने के लिए आप सूखे हुए आंवला, रीठा और शिकाकाई को लोहे वाले कढ़ाई में पानी डालकर भीगो दें। 10- 12 घंटे के बाद आंवला, रीठा और शिकाकाई को निचोड़कर पानी को अलग कर लें। अब इस होममेड शैम्पू से बालों को धोएं। इससे स्कैल्प में होने वाली खुजली, रूखापन औऱ बदबू को दूर करने में मदद मिलेंगी।