Overview: मानसून में बालों की देखभाल कैसे करें?
How do I keep my hair frizz free in monsoon: भले ही आपको मानसून बहुत पसंद होगा, लेकिन ये मौसम आपके बालों के लिए बुरा साबित हो सकता है। बारिश का मौसम अपने साथ कई तरह की समस्याएं लेकर आता है। इसी तरह इस मौसम में बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।
Monsoon Hair Care: भले ही आपको मानसून बहुत पसंद होगा, लेकिन ये मौसम आपके बालों के लिए बुरा साबित हो सकता है। बारिश का मौसम अपने साथ कई तरह की समस्याएं लेकर आता है। इसी तरह इस मौसम में बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।
इस दौरान स्कैल्प में कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में बालों की खास देखभाल करना जरूरी हो जाता है। आइए जानें मानसून में बालों की केयर कैसे करें?
मानसून में क्यों झड़ते हैं बाल?
बरसात के मौसम में हवा में नमी बहुत ज्यादा होती है। इस नमी से बालों के स्कैल्प में जमा गंदगी, सतह पर बैठ जाती है। इससे हेयर फॉलिक्स कमजोर होने लगती हैं और बाल ड्राई हो जाते हैं। इसी वजह से मानसून में बाल झड़ने लगते हैं। इस मौसम में बालों को सुखाना मुश्किल हो जाता है। इससे बाल बेजान होने लगते हैं। इस दौरान बालों की जड़ों के पास जमा बैक्टीरिया और फंगस बढ़ने लगते हैं। इस वजह से भी बाल ज्यादा झड़ते हैं।
मानसून में बालों की देखभाल कैसे करें?

बालों को बारिश के पानी से बचाएं
बारिश का पानी अक्सर अम्लीय या गंदा होता है जो आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में बालों को बारिश के पानी से बचाने के लिए वाटरप्रूफ हुडी या स्कार्फ पहनें। अगर बाल बारिश में भीग भी जाते हैं, तो उन्हें घर जाकर धो लें।
सही हेयर वॉश रूटीन चुनें

अपने बालों और सिर से गंदगी हटाने के लिए अपने बालों को सप्ताह में कम से कम दो या तीन बार धोएं। बालों की जड़ों में कीटाणुओं को पनपने से रोकने के लिए एंटिफंगल शैम्पू यूज करें। बालों को फ्रिजी होने से रोकने के लिए लीव-इन कंडीशनर का इस्तेमाल करें। आप सिर धोने से पहले गर्म तेल की मालिश भी कर सकते हैं। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
अपने बालों को सूखा रखें
बारिश के मौसम नमी बहुत ज्यादा होती है। इसलिए आपको इस दौरान अपने बालों को सूखा रखना चाहिए। धोने के बाद अपने बालों को सुखाने के लिए साफ, मुलायम तौलिये का उपयोग करें। अपने बालों को गीले होने पर न बांधें क्योंकि इससे आपके बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचेगा।
सही कंघी का प्रयोग करें

अपने बालों के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी का उपयोग करें। गीले बालों पर कंघी ना करें। बाल जड़ों से कमजोर होते हैं और गीले होने पर टूटने लगते हैं। चौड़े दांतों वाली कंघी से धीरे-धीरे कंघी करने से आपके बाल आसानी से सुलझ जाएंगे।
बाल को छोटा रखें
मानसून के दौरान लंबे बालों को संभालना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कोशिश करें बालों को छोटा रखें। इन्हें संभालना आसान होता है। ऐसे बालों में फ्रिजीनेस कम होती है।
इजी हेयरस्टाइल बनाएं

बारिश के मौसम में कम से कम स्टाइलिंग हेयरस्टाइल अपनाना सबसे अच्छा है। हीट और स्टाइलिंग प्रोडक्ट के इस्तेमाल से आपके बाल कमजोर हो सकते हैं और टूटने का खतरा हो सकता है।
