बारिश के मौसम में होने लगी है स्कैल्प पर खुजली? फॉलो करें ये स्टेप्स, मिलेगा खतरनाक खुजली से आराम: Itchy Scalp During Monsoon
Scalp will remain healthy

Overview: स्कैल्प की खुजली कैसे कंट्रोल करें?

How can I relieve an itchy scalp: बदलते मौसम के साथ स्कैल्प और बालों की जरूरतें भी बदलने लगती हैं। बारिश के मौसम में बालों में कई तरह की दिक्कतें होने लगती है। इस मौसम में हेयरफॉल बढ़ जाता है। इसके अलावा इस सीजन में स्कैल्प में चिपचिपेपन की वजह से खुजली भी काफी ज्यादा होती है। इस खुजली की वजह से आप कहीं भी शर्मिंदा महसूस कर सकते हैं। ऐसे में रूसी, ऑयली स्कैल्प और बालों में सुधार लाना बहुत ही जरूरी है।

Itchy Scalp During Monsoon: बदलते मौसम के साथ स्कैल्प और बालों की जरूरतें भी बदलने लगती हैं। बारिश के मौसम में बालों में कई तरह की दिक्कतें होने लगती है। इस मौसम में हेयरफॉल बढ़ जाता है। इसके अलावा इस सीजन में स्कैल्प में चिपचिपेपन की वजह से खुजली भी काफी ज्यादा होती है। इस खुजली की वजह से आप कहीं भी शर्मिंदा महसूस कर सकते हैं। ऐसे में रूसी, ऑयली स्कैल्प और बालों में सुधार लाना बहुत ही जरूरी है।

इससे आपका स्कैल्प डिटॉक्स होगा। स्कैल्प डिटॉक्स से आपको स्कैल्प की खुजली से राहत मिल सकती है। ऐसे में आइए जानें कुछ आसान स्टेप्स जिनकी मदद से आप स्कैल्प को डिटॉक्स कर सकते हैं और आपको स्कैल्प की खुजली से राहत मिल सकती है।

Also read: पतले बालों को घना बनाने के लिए आजमाएं ये देसी हैक्स, रोजाना फॉलो करें ये स्टेप्स, बालों होंगे मोटे-मोटे: Adding Volume to Thin Hair

स्टेप 1: नींबू आएगा काम

नींबू के इस्तेमाल से स्कैल्प का पीएच लेवल बैलेंस करने में मदद मिलती है। इससे आपको सिर में होने वाली खुजली से आराम मिल सकता है।

  1. इसके लिए एक नींबू को काटकर उसका रस निकाल लें।
  2. नींबू के रस में थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाकर इसे बालों पर लगाएं।
  3. इसे 20 मिनट बाद धो लें।

स्टेप 2: एलोवेरा जेल लगाएं

Itchy Scalp During Monsoon
Aloe Vera Gel

बारिश के मौसम में खोपड़ी पर एलोवेरा जेल लगाने से रूसी और चिपचिपेपन से राहत मिल सकती है।

  1. इसके लिए ताजा एलोवेरा का पल्प निकालें और इसमें नारियल का तेल मिक्स करें।
  2. इसे बालों पर 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद बालों को धो लें।

स्टेप 3: सेब का सिरका लगाएं

बालों में सेब का सिरका लगाने से कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं। इसके इस्तेमाल से खोपड़ी में होने वाली खुजली से भी राहत मिल सकती है।

  1. एक कटोरी में पानी लेकर उसमें 2 चम्मच सेब का सिरका मिला लें।
  2. इस मिश्रण को रूई की मदद से बालों की जड़ों में लगाएं।
  3. इसे 2 मिनट मसाज करें और फिर बालों को 20 मिनट के बाद वाॉश कर लें।

स्टेप 4: पिपरमिंट ऑयल से मिलेगी राहत

Peppermint Oil
Peppermint Oil

पिपरमिंट ऑयल स्कैल्प को क्लीन करने का काम करता है। इसके इस्तेमाल से खोपड़ी की स्किन को ठंडक भी मिलती है। खुजली से राहत पाने के लिए इसे बालों पर लगाया जा सकता है।इसे बालों पर लगाकर 2 मिनट तक मसाज करें और फिर 20 मिनट इसे रखने के बाद बालों को धो लें।

स्टेप 5: टी ट्री ऑयल लगाएं

इस तेल की बालों पर मालिश करने से सिर में होने वाली खुजली से काफी आराम मिलता है। इसे लगाकर बालों पर अच्छे से मसाज करें। इसे हफ्ते में 3 बार लगाने से आपको सिर की खुजली से राहत मिलेगी।

स्टेप 6: नीम से मिटेगी खुजली

Apply Neem leaves paste
Apply Neem leaves paste

नीम इंफेक्शन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। स्कैल्प की खुजली को कम करने के लिए आप नीम का पेस्ट लगा सकते हैं।

  1. इसके लिए सबसे पहले नीम के ताजे पत्तों को पीस लें।
  2. अब नीम के पेस्ट में दही मिला लें और इस मिश्रण को बालों पर 30 मिनट के लिए लगाएं।
  3. सूखने पर बालों को एक एंटी-बैक्टीरियल शैंपू की मदद से धोएं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...