एथेनिक और वेस्टर्न सभी आउटफिट्स के साथ जचेंगे ये ट्रेंडी टैसल इयरिंग्स: Trendy Tassel Earring Designs
Beautiful Tassel Earring Designs

Tassel Earring Designs : फैशन एक्सपर्ट्स की मानें तो हर आउटफिट और लुक
को एलिवेट या स्टाइल करने के लिए सही तरह एक्सेसराइज करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आप भी अपने आउटफिट्स को सटल और स्टेटमेंट लुक देना चाहती हैं, तो ये सुपर लाइट वेट और मॉडर्न टैसल इयरिंग स्टाइल कर सकती हैं। टैसल इयरिंग्स न केवल किसी एक बल्कि इंडियन, वेस्टर्न और इंडो वेस्टर्न सभी तरह के आउटफिट्स के साथ बखूबी जचते हैं। ये ट्रेंडी टैसल इयरिंग्स अलग-अलग आउटफिट्स को स्टाइल करने के लिए बढ़िया ज्वेलरी ऑप्शन है। आइए आज टैसल इयरिंग्स के कुछ स्टाइलिश ऑप्शन जानते हैं,

Also read: अंबानी परिवार के गणपति दर्शन में छा गई ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेज, देखें बेस्ट लुक्स: Ambani Ganpati Visarjan 2024

ट्रेंडी और लाइट वेट टैसल इयरिंग्स को एसेसराइज कर बढ़ाएं आउटफिट की खूबसूरती : Trendy Tassel Earring Designs

रॉयल ब्लू टैसल इयरिंग्स

लॉन्ग थ्रेड टैसल इयरिंग्स वेस्टर्न, एथेनिक और इंडो वेस्टर्न सभी आउटफिट्स के साथ कैरी किये जा सकते हैं और खूबसूरत लगते हैं। ये रॉयल ब्लू टैसल इयरिंग्स बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश थ्री इन वन पीस है, जिसमें थ्रेड, पर्ल और स्टोन का इस्तेमाल किया गया है। आप इस खूबसूरत डिजाइन को किसी भी मैचिंग ड्रेस या पेस्टल कलर की ड्रेसेज के साथ कंट्रास्ट के लिए स्टाइल कर सकती हैं।

रूबी एंड डायमंड टैसल इयरिंग्स

खूबसूरत रूबी डायमंड टैसल इयरिंग्स आजकल अधिकतर सेलिब्रिटीज और फैशन इनफ्लुएंसर्स की पहली पसंद बन चुके हैं। और मार्केट में काफी पॉपुलर और डिमांडिंग है। व्हाइट डायमंड बेस के साथ कलरफुल टैसल डिजाइन काफी स्टाइलिश और मॉडर्न लुक दे रहा है। आप इस तरह के इयररिंग्स को किसी भी स्पेशल आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

गोल्ड प्लेटेड मल्टीलेयर टैसल इयरिंग्स

वेस्टर्न से लेकर एथेनिक वियर तक सभी आउटफिट्स के साथ गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी को बिना कुछ सोचे स्टाइल किया जा सकता है। आप भी ऐसे ही ऑल इन वन टैसल इयरिंग डिजाइन की तलाश में हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। मल्टीकलर स्टोंस के साथ ये थिन मल्टी लेयर चैन किसी भी लुक को एलिवेट कर सकती है।

व्हाइट पर्ल टैसल इयरिंग्स

इस तरह के व्हाइट पर्ल ज्वेलरी सेट्स को सभी आउटफिट्स जैसे इंडियन, वेस्टर्न और इंडोवेस्टर्न के साथ कैरी और स्टाइल किया जा सकता है। इस तरह की पर्ल ज्वेलरी सभी आउटफिट्स की खूबसूरती को बढ़ाकर लुक को एलिवेट करती है। आप भी टैसल इयरिंग्स पसंद करती हैं, तो इस तरह के पर्ल टैसल इयरिंग्स का एक पेयर आपने कलेक्शन में जरूर शामिल कर सकती हैं।

मॉडर्न जेम स्टोंस टैसल इयरिंग्स

थ्रेड, स्टोन और पर्ल टैसल इयरिंग्स के अलावा ये मॉडर्न जेम स्टोंस टैसल इयरिंग्स भी आजकल मार्केट में काफी पॉपुलर और ट्रेंडी हैं। अगर आप सुपर लाइट वेट और मॉडर्न ज्वेलरी डिजाइंस पसंद करती हैं, तो ये डिजाइन आपको काफी पसंद आने वाला है। आप इस तरह की मल्टीकलर ज्वेलरी सभी आउटफिट्स के साथ स्टाइल कर अपने लुक को एलिवेट कर सकती हैं।

क्लासिक सिल्वर टैसल इयरिंग्स

अपने सभी आउटफिट्स को चिक और ग्लैमरस लुक देने के लिए इस तरह के सुपर स्टाइलिश और क्लासिक सिल्वर स्टोन टैसल इयरिंग्स ट्राई कर सकती हैं। ये खूबसूरत सिल्वर टैसल इयरिंग्स मैसी बन से लेकर ओपन हेयर स्टाइल तक सभी हेयर स्टाइल्स और आउटफिट्स के साथ खूबसूरत लगते हैं। आपके ज्वेलरी कलेक्शन में एक सिल्वर टैसल इयरिंग पेयर जरूर होना चाहिए।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...