Overview:
नवरात्र में माता के पूजन के साथ ही गरबा-डांडिया का भी बहुत महत्व होता है। यह मां का आह्वान करने का एक परंपरागत तरीका है। जिसमें महिलाएं और पुरुष मिलकर मां की स्तुति करते हैं। त्योहारों की शुरुआत के ये दिन हर महिला के लिए बेहद खास और उत्साह से भरे हुए होते हैं।
Nail Art for Navratri: मां दुर्गा की आराधना का पावन पर्व शारदीय नवरात्र 2024 नजदीक है। माता के भक्त नवरात्र के नौ दिनों में उनकी विशेष पूजा अर्चना करते हैं। नवरात्र का हर दिन माता के एक अलौकिक और शक्ति रूप को समर्पित होता है। माना जाता है कि मां दुर्गा के जो भक्त शारदीय नवरात्र में पूरी श्रद्धा के साथ मां की आराधना करते हैं, उनके सभी कष्ट दूर होते हैं। उन्हें जीवन में सफलता की नई ऊंचाइयां मिलती हैं और उनकी सभी परेशानियां दूर होती हैं। इस वर्ष नवरात्र की शुरुआत 3 अक्टूबर, 2024 से हो रही है। नवमी यानी आखिरी नवरात्र 11 अक्टूबर, 2024 को है।
गरबा का है अपना महत्व
नवरात्र में माता के पूजन के साथ ही गरबा-डांडिया का भी बहुत महत्व होता है। यह मां का आह्वान करने का एक परंपरागत तरीका है। जिसमें महिलाएं और पुरुष मिलकर मां की स्तुति करते हैं। त्योहारों की शुरुआत के ये दिन हर महिला के लिए बेहद खास और उत्साह से भरे हुए होते हैं। अगर आप भी इस नवरात्र में सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो अपने आउटफिट्स के साथ ही नेलआर्ट पर भी ध्यान दें। यह आपके लुक में एक्स फैक्टर जोड़ देंगे। कुछ नेलआर्ट पैटर्न आपको भीड़ से अलग खड़ा कर सकते हैं। जरूरी नहीं है कि आप इन्हें खुद बनाएं। आपको नवरात्र थीम पर पेंट किए नेल्स मिल जाएंगे जो बहुत ही आसानी से ग्लू की मदद से चिपक जाते हैं।
मां और स्वास्तिक नेलआर्ट
नवरात्र में अगर कुछ अलग और सिंपल नेलआर्ट की तलाश कर रही हैं तो आप यह पिंक एंड रेड नेलआर्ट का पैटर्न चुन सकती हैं। ये दोनों ही रंग माता को अतिप्रिय हैं। साथ ही भारतीय त्योहारों पर इन दोनों ही रंगों को शुभ भी माना जाता है। आप डार्क बेबी पिंक कलर की नेलपॉलिश लगाएं। और फिर उसपर रेड नेलपॉलिश से नेलआर्ट करें। आप इसमें कई अन्य रंग भी जोड़ सकते हैं। यह एक सिंपल पैटर्न है, जिसे आप आसानी से बना सकती हैं। अगर आप बिगनर हैं तो भी इसे बनाना आपको मुश्किल नहीं लगेगा।
Also read: देसी नहीं फ्रेंच स्टाइल में सजाएं नाखून, ये नेलआर्ट दिलाएगी आपको अलग पहचान: French Nail Art
गरबा थीम नेलआर्ट
गुजरात सहित देश के कई हिस्सों में गरबा का काफी क्रेज है। नवरात्र के नौ दिन गरबा का आयोजन होता है। अगर आप भी गरबा और डांडिया नाइट में जाने की तैयारी में हैं तो ये रेड एंड ब्लैक नेलआर्ट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। वैसे भी गरबा आउटफिट्स आमतौर पर ब्लैक थीम पर ही होते हैं। इस नेलआर्ट को बनाने के लिए आप रेड नेल पॉलिश लगाएं। फिर इसपर ब्लैक नेल पॉलिश से गरबा थीम आर्ट बनाएं।
मां कात्यायनी थीम
नवरात्र के छठे दिन यानी षष्ठी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन अधिष्ठात्री मां कात्यायनी की आराधना होती है। अगर आप भी इस दिन मां को समर्पित नेलआर्ट बनाना चाहती हैं तो यह स्टाइल आपके लिए अच्छा विकल्प है। इसमें दानव वध, माता के त्रिशूल से लेकर उनका रूप दिखने तक सब है।
कलरफुल नेलआर्ट
नवरात्र के दौरान घर में उत्सव और उल्लास का माहौल होता है। ऐसे में रंगों का अपना महत्व होता है। अगर आपके पास नेलआर्ट का ज्यादा समय नहीं है तो आप ये सिंपल नेलआर्ट थीम अपना सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान है। आप अपने आउटफिट के अनुसार इसका कलर चुन सकती हैं।
घटस्थापना नेलआर्ट
माता के आगमन पर नवरात्र के पहले दिन घर-घर में घटस्थापना की जाती है। अगर आप भी इस दिन की खास तैयारी करना चाहती हैं तो घटस्थापना थीम की यह नेलआर्ट सभी को इंप्रेस कर सकती है। रंगों के शानदार कॉम्बिनेशन और थीम के कारण इससे आपको क्लासिक लुक मिलेगा।
सिंगल कलर नेलआर्ट
नवरात्र के पहले दिन आमतौर पर हर घर में काफी काम होता है। इस स्थिति में अगर आपको अपने नाखूनों को संवारने का ज्यादा समय नहीं मिल पा रहा है तो आप ये सिंगल कलर नेलआर्ट पैटर्न भी अपना सकती हैं। इसे आप अपनी ड्रेस के कलर थीम के अनुसार चुनें। जिस नेल पर आप कलश बना रही हैं, उसका बेस व्हाइट या फिर न्यूड शेड में रखें। इसे बनाना भी काफी आसान है। यह बिगनर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
सिंपल चरण नेलआर्ट
माना जाता है कि माता के शुभ चरण जिस घर पर पड़ते हैं, वहां खुशहाली आती है। ऐसे में आप यह सिंपल सी नेलआर्ट बना सकती हैं। इसमें आपकी नेल पॉलिश का बेस न्यूड शेड का रहेगा। उसपर आप रेड कलर से चरणों को बनाएं। साथ ही गोल्डन स्टिकर का यूज करके अपने नाखूनों को अलग लुक दें।
पंडाल थीम नेलआर्ट
शारदीय नवरात्र में माता के भव्य पंडाल सजाए जाते हैं, जहां नौ दिन माता की पूजा अर्चना की जाती है। अगर आप भी ऐसी ही किसी पूजा में जाने की तैयारी कर रही हैं तो पंडाल थीम की नेलआर्ट आपके लिए एक अच्छी च्वाइस हो सकती है। बहुत ज्यादा बारीक वर्क न होने के कारण आप इसे आसानी से बना सकती हैं।
टाइगर थीम नेलआर्ट
मां दुर्गा शेर की सवारी करती हैं। यह उनका प्रिय वाहन है। ऐसे में आप टाइगर थीम नेलआर्ट को भी चुन सकती हैं। एनिमल प्रिंट नेलआर्ट इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इसकी खासियत यह है कि आप इसे अपने आउटफिट के अनुसार कई कलर थीम में बना सकती हैं। इसे बनाना भी काफी आसान है और ये काफी इंप्रेसिव भी लगती है।
मां को करें याद
भारत में लाल रंग और त्योहारों का गहरा नाता है। ऐसे में आप इस कलर थीम पर नेलआर्ट चुन सकती हैं। इस तरह की नेलआर्ट आपके लिए एक परफेक्ट च्वाइस हो सकती है। इसमें कई रंगों को शामिल किया गया है, जिसके कारण यह काफी अट्रैक्टिव लगती है।
नियॉन कलर चुनें
गरबा की ड्रेस में कई रंगों को शामिल किया जाता है। इन रंगों में त्योहार की खुशियां, उल्लास और उत्साह नजर आता है। अगर आप भी कोई ऐसी नेलआर्ट चुनना चाहती हैं जो कई दिनों का तक आपके काम आए तो आप रंग बिरंगा यह नेलआर्ट पैटर्न चुन सकती हैं। इसमें कई ब्राइट कलर्स को एड किया गया है।
डांडिया थीम नेलआर्ट
डांडिया में जाने की तैयारी में हैं तो आउटफिट के साथ नेल्स पर भी ध्यान दें। इस पैटर्न के डांडिया थीम नेलआर्ट आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं। इसमें आपको डांडिया, कलश, गरबा थीम सब मिल जाएंगे। इन्हें आसानी से चिपकाया जा सकता है।
