अगर आप इस दिवाली दिखना चाहती हैं डिफरेंट और ग्लैमरस, तो आप हमारे बताएं हुए फ्यूज़न इंडो वेस्टर्न आउटफिट को ट्राई कर सकती हैं।
इंडो फ्यूजन आउटफिट लहंगा
अपने लहंगे के साथ आप किसी वेस्टर्न टॉप का कॉम्बिनेशन बना कर वियर कर सकती हैं। अगर लहंगे में एम्ब्रोइडरी हेवी हैवी एम्ब्रॉयडरी होगी तो आपके लिए और भी अच्छा होगा।
इंडो वेस्टर्न प्लाजो पैंट आउटफिट
इन दिनों प्लाजो पैंट खूब ट्रेंड में है। आप प्लाजो के साथ अनारकली ड्रेस पहन सकती हैं। इसके अलावा आप शॉर्ट कुर्ती के साथ प्लाजो कैरी कर सकती हैं। इससे आपको बेहतरीन फ्युजन लुक मिलेगा और आप काफी जचेंगी भी।
इंडो वेस्टर्न आउटफिट कुर्ती
फ्यूज़न लुक के लिए फ्रंट कट वाली कुर्ती के साथ लहंगा या लॉन्ग स्कर्ट पहन सकती हैं। इसके अलावा आप शॉर्ट कुर्ती के साथ साड़ी भी पहन सकती हैं।
इंडो वेस्टर्न धोती आउटफिट
इन दिनों खूब ट्रेंड में है इंडो वेस्टर्न धोती। ऐसे में अगर आप इस लुक को दिवाली पर कैरी करेंगी तो काफी एलिगेंट लगेंगी। इसमें आप धोती के साथ शॉर्ट टॉप के साथ जैकेट वियर कर सकती हैं। इसके अलावा कुर्ती भी पहन सकती हैं।
इंडो वेस्टर्न आउटफिट साड़ी
इंडो वेस्टर्न साड़ी का स्टाइल बेहद यूनिक और खूबसूरत है। अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस लुक को कैरी करते हुए देखे गए हैं। वेस्टर्न साड़ी को पहनने के तरीके खूब सारें हैं, इसे आप साड़ी के साथ पेंट, स्कर्ट और ब्लेजर के साथ भी कैरी कर सकती है।
इंडो वेस्टर्न ड्रेस और स्टिचड आउटफिट
स्टिचड ड्रेस भी काफी अच्छा लुक देती है। अगर आप दिवाली पर रेडिमेट कपड़ो में कुछ शानदार वियर करना चाहती हैं। तो इंडो वेस्टर्न ड्रेस और स्टिचड आउटफिट पहन सकती हैं। इसमें आप काफी ग्लैमरस लगेंगी।