Celebrity Traditional Earrings: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और प्रभास स्टारर सुपर हिट फिल्म कल्कि में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली खूबसूरत मलयालम एक्ट्रेस अन्ना बेन जबरदस्त एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशनेबल लुक्स के लिए भी काफी पसंद की जाती हैं। अन्ना बेन अपने ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न तक सभी लुक्स को यूनिक स्टाइल से बखूबी एलिवेट करना जानती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए अन्ना के ट्रेडिशनल साड़ी लुक्स से बेस्ट इयररिंग डिजाइंस
लेकर आए हैं। जिन्हें स्टाइल कर आप भी अपने साड़ी लुक्स को एलिवेट कर सकती हैं।
आपके साड़ी लुक्स को एलिवेट करेंगे मलयालम एक्ट्रेस अन्ना बेन के ये खूबसूरत इयररिंग्स: Celebrity Traditional Earrings
गोल्ड प्लेटेड झुमका
आजकल के बदलते फैशन ट्रेंड में भी इंडियन ट्रेडिशनल साड़ी लुक सब पर भारी पड़ता है। इंडियन साड़ी टाइमलेस है, जिसके साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी सबसे ज्यादा स्टाइलिश और एलिगेंट लगती है। इस लुक में अन्ना ने गोल्ड प्लेटेड झुमके कैरी किए हैं, जो इस साड़ी लुक को बेहद खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं। गोल्ड प्लेटेड झुमके सभी कलर्स के साथ जाते हैं, आप भी इन्हें जरूर ट्राई कर सकती हैं।
मॉडर्न पर्ल टेस्ल इयररिंग्स
मार्केट में इंडियन ट्रेडिशनल साड़ियों की एक बड़ी वैरायटी आसानी से उपलब्ध है। जिसमें आजकल सबसे ज्यादा मिनिमल लुक वाली मॉडर्न प्रिंटेड साड़ियां ट्रेंड कर रही हैं। ऐसे में आप भी मॉडर्न प्रिंटेड साड़ी के लिए बढ़िया इयररिंग खोज रही हैं, तो अन्ना के ये पर्ल टेस्ल इयररिंग्स ट्राई कर सकती हैं। जिनका मॉडर्न डिजाइन हर साड़ी को स्टाइलिश तरीके से कॉम्प्लीमेंट कर सकता है।
हैवी ईयरचेन गोल्डन झुमके
किसी भी साड़ी को यूनिक, हैवी या ट्रेडिशनल लुक देने में आपकी ज्वेलरी बड़ी भूमिका निभाती है। ऐसे में आप भी अपनी साड़ी को हैवी ट्रेडिशनल लुक देना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस अन्ना बेन के हैवी ईयरचेन गोल्डन झुमके ट्राई कर सकती हैं। खूबसूरत गोल्डन झुमकों के साथ ये मल्टी लेयर ईयरचेन आपकी साड़ी को सटल एलिगेंट लुक दे सकते हैं।
कुंदन स्टड इयररिंग्स
साड़ी के साथ अधिकतर लड़कियां ज्वेलरी में कुंदन ज्वेलरी पहनना या स्टाइल करना पसंद करती हैं। आप भी बढ़िया सिल्क या बनारसी साड़ी स्टाइल करने के बारे में सोच रही हैं। तो अन्ना के ये कुंदन स्टड इयररिंग्स स्टाइल कर सकती हैं। ये खूबसूरत लाइटवेट स्टड आपके सिंपल साड़ी लुक्स को भी क्लासिक रॉयल लुक दे सकते हैं।
सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड झुमके
आजकल सूट या साड़ी जैसे सभी एथेनिक आउटफिट्स को एलीवेट करने में सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में आप भी अपने ट्रेडिशनल साड़ी लुक को एलीवेट करने के लिए अन्ना बेन की तरह सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड झुमके स्टाइल कर सकती हैं। जो तुरंत आपकी साड़ी को सुपर स्टाइलिश विंटेज लुक दे सकते हैं।
हैवी स्टड इयररिंग्स
अगर आप अपने ट्रेडिशनल साड़ी लुक्स के साथ हैवी लेकिन थोड़े अलग इयररिंग्स ट्राई करना चाहती हैं। तो अन्ना बेन के ये हैवी स्टड इयररिंग्स स्टाइल कर सकती हैं। जो आपकी साड़ी को सोबर और स्टाइलिश लुक देने के लिए एकदम परफेक्ट है। इस लुक में अन्ना ने बेहद यूनिक साड़ी ड्रेप के साथ हैवी स्टड इयररिंग्स को कैरी किया है। आप भी अन्ना के स्टड इयररिंग्स जरूर ट्राई कर सकती हैं।
