Kalki 2898 AD: फिल्म ‘कल्कि 2989 एडी’ को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। यह साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म 27 जून को रिलीज हो गयी है। निर्देशक नाग अश्विन की इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभात, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और अमिताभ बच्चन अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म को बनने में तीन साल लगे हैं।

The Times of India (द टाइम्स ऑफ़ इंडिया)

Rating: 3 out of 5.

यदि आप देवताओं, अच्छे और बुरे के बीच युद्धों की दुनिया का आनंद लेते हैं, तो यह फिल्म ऑडियो-विज़ुअल का अच्छा अनुभव देती है, हालांकि इसके लिए कुछ धैर्य की ज़रूरत हो सकती है। पूरा पहला भाग उतार-चढ़ाव से भरा है, खासकर प्रभास के चरित्र के साथ। शुक्र है कि दूसरे भाग में अमिताभ बच्चन की दोबारा एंट्री के साथ फिल्म गति पकड़ती है। सुपरस्टार ने हाई ऑक्टेन एक्शन सीन में अपनी एनर्जी और डायलॉग डिलीवरी से मंत्रमुग्ध कर दिया है।

NDTV (एनडीटीवी)

Rating: 2 out of 5.

फिल्म के किरदारों की बात करें तो इनमें पूरी फिल्म में जिस पर नजर रहती है और वह है अश्वत्थामा. यानी अमिताभ बच्चन। इस फिल्म को देखकर नहीं लगता कि ये फिल्म प्रभास की है। पूरी तरह से हर एंगल से अमिताभ बच्चन को समर्पित नजर आती है और उन्होंने जो किया है, वह उनके बेस्ट रोल में से एक है।

इंडिया टुडे (India Today)

Rating: 3.5 out of 5.

प्रभात, दीपिका पादुकोण से लेकर कमल हासन ने बेहतरीन अभिनय किया है लेकिन अमिताभ बच्चन ने पूरी फिल्म पर कब्जा कर लिया है। नाग अश्विन इसे प्रभावशाली बनाने के लिए इसमें थोड़ा और ड्रामा भी जोड़ सकते थे।

कोईमोई (Koimoi)

Rating: 3 out of 5.

फिल्म दूसरा भाग मनोरंजक है, लेकिन यह स्पष्ट है कि नाग अश्विन ने लड़ाई के दृश्यों के लिए एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर, ब्लैक पैंथर और स्टार वॉर्स जैसी फिल्मों से प्रेरणा ली है। हालाँकि, एक बार जब ये सीक्वेंस खत्म हो जाते हैं और महाभारत फ्लैशबैक फिर से सेंटर में आ जाता है, तो दर्शक अतीत और वर्तमान के मिश्रण से मंत्रमुग्ध हुए बिना नहीं रह पाते।

गृहलक्ष्मी (Grehlakshmi)

Rating: 3 out of 5.

साइंस फिक्शन और माइथोलॉजी का यह मिश्रण पहले भाग में आपको समझने में समय लगा सकता है लेकिन दूसरे भाग में थ्रिल बढ़ जाता है। अमिताभ बच्चन जितने सीनियर एक्टर हैं, उस हिसाब से उनकी एक्टिंग भी उम्दा है। प्रभात और दीपिका की एक्टिंग अच्छी है।

ऑडियंस रिएक्शन (Audience’s Reaction)

इस फिल्म का एक पोस्टर जारी हुआ था जिसमें कहा जा रहा है कि जल्द ही भारत का सबसे बड़ा गाना रिलीज़ किया जा रहा है। पोस्टर में दो हाथ हाथों को एक दूसरे से मिलाते हुए दिखाया जा रहा है। इंस्टाग्राम पोस्ट में अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, नाग अश्विन, स्वपन दत्ता चलासानी, प्रियंका दत्त, दिशा पटानी, विजयंती मूवीज को टैग किया है।

फिल्म का ट्रेलर दुनिया के आखिरी शहर कहने जाने वाले सीन से शुरू होता है। यह एक डायस्टोपियन दुनिया वाला है जहां लोग भोजन, पानी और रहने के ठिकाने की तलाश में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इस शहर का राजा एक गर्भवती महिला (दीपिका पादुकोण) पर नज़र रखता है। यहां अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा का किरदार निभाते दिख रहे हैं। वे दीपिका से कहते हुए नज़र आते हैं कि वह गर्भ में एक देवता लेकर जा रही है। प्रभास को ​भैरव के किरदार में देखने को मिलेगा, जो यह कहता नज़र आता है कि वह कोई लड़ाई नहीं हारता।

मेकर्स ने फिल्म से अमिताभ बच्चन के लुक का टीजर वीडियो शेयर कर दिया है। टीजर में इस बात का खुलासा हुआ है कि बिग बी अश्वथामा के रोल में नजर आएंगे। वीडियो में अमिताभ सिर से पैर तक पट्टी बांधे शिवलिंग के पास बैठे हुए हैं। एक बच्चा आता है और उन पर तीर से प्रहार करता है। तीर के कारण पेटे से खून बहने लगता है, जिसके बाद वो पूछता है- क्या तुम मर नहीं सकते? क्या तुम भगवान हो? कौन हो तुम? इसके बाद अमिताभ के जवानी से बुढ़ापे तक की झलक दिखाई जताई है और वो अपने चेहरे से पट्टी हटाते हुए कहते हैं, द्वापर युग से मैं इस अवतार की प्रतीक्षा कर रहा हूं। द्रोणाचार्य का पुत्र अश्वथामा। फिल्म के इस टीजर ने फैंस के उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

प्रभास और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म की रिलीज़ का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां पहले इस फिल्म का नाम बदला गया था। 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी Kalki 2898 AD का नाम पहले ‘प्रोजेक्ट के’ था। इसकी एक झलक कुछ समय पहले दिखाई गई थी, लेकिन बाद में फिल्म का नाम बदल दिया गया है। प्रभास के साथ इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 20 जून 2024 को रिलीज़ होगी।

Kalki 2898 AD Bollywood Movie

निर्देशकनाग अश्विन
निर्मातासी. अश्वनी दत्त
अभिनेताप्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण
संगीतकारसंतोष नारायणन
स्टूडियोवैजयंती फिल्में
प्रदर्शन तिथि(याँ)27 जून 2024
बजट₹600 crore
भाषाहिन्दी, तेलगु
Kalki 2898 AD Bollywood Hindi Movie


कल्कि 2898 एडी Latest Video

YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video

Kalki 2898 AD News

‘Kalki 2898 AD’ से दीपिका पादुकोण का नाम क्रेडिट्स से हटा, फैंस भड़के – “इतनी बड़ी स्टार के साथ ऐसा क्यों”

Deepika Padukone Name Removed From The Credits Of Kalki 2898 : 2024 की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘Kalki 2898 AD’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था। लेकिन अब यह फिल्म एक नए विवाद में फंस गई है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुए फिल्म के…

दीपिका के बिना कैसे बनेगी ‘कल्कि’ की कहानी? नाग अश्विन का बड़ा बयान

Kalki 2898 AD Update: ‘कल्कि 2898 AD’ के निर्देशक नाग अश्विन ने फिल्म में दीपिका पादुकोण के किरदार के महत्व पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर दीपिका के किरदार को हटा दिया जाए, तो फिल्म की कहानी का कोई…

सिनेमाघरों में रिकॉर्ड बनाने के बाद अब कल्कि की ओटीटी रिलीज की तैयारी में हैं मेकर्स: Kalki 2898 AD in OTT

Kalki 2898 AD in OTT: आजकल फिल्‍मों के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शक उनके ओटीटी रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार करने लगते हैं। करें भी क्यों न क्‍योंकि जहां पहले फिल्‍मों को घर बैठे देखने के लिए सालों इंतजार करना पड़ता था।…

माइथोलॉजी और टेक्‍नोलॉजी का लाजवाब प्रयोग है नागा अश्विन की ‘कल्कि 2898 एडी’: Kalki 2898 AD Review

Kalki 2898 AD Review: प्रभास, अमिताभ बच्‍चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी की मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म ‘क‍ल्कि 2898 एडी’ रिलीज हो चुकी है। फिल्‍म अनाउसमेंट के बाद से चर्चा में बनी हुई है। इसके वीएफएक्‍स, कलाकारों के लुक्‍स और फ्यूचर में कलयुग का…

जानिए ‘कल्कि 2898’ में प्रभास से लेकर अमिताभ-कमल हासन तक,किसने कितना किया चार्ज: Kalki Star Cast Fees

Kalki Star Cast Fees: साउथ सुपरस्टार प्रभास और अमिताभ बच्चन स्टारर साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 ईः’ का जब से ट्रेलर रिलीज किया गया है, तब से फिल्म के लिए लोगों की एक्साइटमेंट और ज्यादा हो गई है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस…

कल्कि 2898 एडी अन्य विवरण

लिखितनाग अश्विन
कहानीनाग अश्विन
छायांकनजोर्डजे स्टोजिलजकोविक
संपादितकोटागिरी वेंकटेश्वर राव
वितरितएए फिल्म्स
देशभारत
कल्कि 2898 एडी अन्य विवरण

कल्कि 2898 एडी स्टार कास्ट

  • Prabhas
  • Deepika Padukone
  • Amitabh Bachchan
  • Kamal Hassan
  • Jagpathi Babu
  • Dulquer Salmaan

कल्कि 2898 एडी वीडियो

YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video


कल्कि 2898 एडी तस्वीरें

FAQ | कल्कि 2898 एडी

फिल्म कल्कि 2898 एडी को डायरेक्ट किसने किया है?

इस फिल्म को डायरेक्ट नाग अश्विन ने किया है।

फिल्म कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन किसकी भूमिका निभा रहे हैं?

फिल्म कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन अश्वथामा का किरदार निभाने वाले हैं।

इस फिल्म में प्रभास के अलावा और किन स्टार्स ने काम किया है?

इस फिल्म में प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

प्रभास की कल्कि 2898 एडी से पहले कौन सी फिल्म रिलीज़ हुई थी

प्रभास को आखिरी बार फिल्म सालार में देखा गया था। जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।